Friday, 22 October 2021

चर्च में जूते पहन कर प्रचार कर सकते हैं

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*चर्च में जूते पहन कर प्रचार कर सकते हैं ?*


👉 *उसने कहा, “इधर पास मत आ, और अपने पाँवों से जूतियों को उतार दे,* क्योंकि जिस स्थान पर तू खड़ा है वह पवित्र भूमि है।” 

(निर्गमन 3:5)


"ध्यान दें"


✍️यह context पूराने नियम का है!


👉यह context व्यवस्था का है!


✍️यह मूसा के समय का है!


👉मूसा का सन्दूक हुआ करता था!


👉यरुशलम का मंदिर हूआ करता था!


👉जिसे परमेश्वर कहता था पवित्र है!


*सूने*:-


✍️मूसा 80 साल का बुजुर्ग व्यक्ति जिस का पहला परमेश्वर के साथ Encounter था!


👉परमेश्वर उसे समझा रहा है, तुझ से जो बात कर रहा है या तू जिस से बात कर रहा है ! 


👉वो पवित्र परमेश्वर है!


*सूने*:-


👉 *उसने कहा, “इधर पास मत आ, और अपने पाँवों से जूतियों को उतार दे,* क्योंकि जिस स्थान पर तू खड़ा है वह पवित्र भूमि है।” 

(निर्गमन 3:5)


✍️परमेश्वर मूसा से बोल रहा था!


👉हम मूसा नहीं है!


👉यहोवा ने कहा, “मैं आप चलूँगा और तुझे विश्राम दूँगा।” उसने उससे कहा, “यदि तू आप न चले, तो हमें यहाँ से आगे न ले जा। यह कैसे जाना जाए कि तेरे अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर और अपनी प्रजा पर है? क्या इससे नहीं कि तू हमारे संग-संग चले, जिससे मैं और तेरी प्रजा के लोग पृथ्वी भर के सब लोगों से अलग ठहरें?”(निर्गमन 33:14-16)


✍️मूसा के लिए परमेश्वर बाहर से चलता है!


👉जिसे कहते हैं संग संग चलना!


*सूने*:-


👉परन्तु जूतियाँ पहनो।”

(मरकुस 6:9)


✍️यह किस ने कहा:-


👉यह यीशु का कहा हूआ वचन है!


*सूने*:-


✍️पर अब हमारे लिए system change!


👉हम नई कलिसिया!

👉दुल्हन!

👉नये नियम!

👉नई वाचा!

👉नई सृष्टि!


✍️यहां system change हो जाता है!


👉 *अब हमारे लिए प्रभु अन्दर से चलता है!*


👉 *जैसा परमेश्वर ने कहा है “मैं उनमें बसूँगा और उनमें चला फिरा करूँगा;* और मैं उनका परमेश्वर होऊँगा, और वे मेरे लोग होंगे।” 

(2 कुरिन्थियों 6:16)


*सूने*:-


✍️कुछ चर्चो का system है जूते नहीं पहनने !


👉वहां मत पहनने!


👉कुछ चर्च में जूते चलते हैं!

👉पहन सकते हैं!


*सूने*:- 


✍️ *हमें जूते इसलिए नहीं उतारने है के चर्च पवित्र है!*


👉उसने कहा, “इधर पास मत आ, और अपने पाँवों से जूतियों को उतार दे, क्योंकि जिस स्थान पर तू खड़ा है वह पवित्र भूमि है।” 

(निर्गमन3:5)


✍️मूसा के लिए परमेश्वर बाहर से चलता था!


👉तो उसे ध्यान देना पड़ता था!


✍️पर इस वचन को लेकर के परमेश्वर ने मूसा को मना किया था!


*सूने*:-


✍️तो फिर ये सवाल उठता है :- 


👉जब आप गाड़ी मे होते हो !


👉बाथरूम में होते हैं,वहा परमेश्वर नहीं होता!


👉होता है तो फिर जूते पहनने ही नहीं चाहिए!


✍️हमें समझना होगा!

👉ये उन दिनों में होता था जब 

👉भवन पवित्र है

👉वसतुऐ (चीजें) पवित्र है!

👉बर्तन पवित्र है!


✍️अब सिर्फ परमेश्वर पवित्र है


👉चर्च पवित्र (जगह) नहीं !


👉परमेश्वर पवित्र है!


*God bless you*

खाली कब्र का संदेश

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*खाली कब्र का संदेश*

    

(Empty.Tomb)


👉परन्तु मैं अपने प्राण को कुछ नहीं समझता कि उसे प्रिय जानूँ, वरन् यह कि मैं अपनी दौड़ को, और *उस सेवा को पूरी करूँ, जो मैंने परमेश्वर के अनुग्रह के सुसमाचार पर गवाही देने के लिये प्रभु यीशु से पाई है*।

(प्रेरितों के काम 20:24)


✍️ जो पौलुश ने पाई है वो ही हमने पाई है!


👉पौलुश ने क्या पाया था जिसके वो मरने के लिए भी तैयार है!


✍️ये संदेश isrel से फैला था !


👉“हे इस्राएलियों, ये बातें सुनो कि यीशु नासरी एक मनुष्य था जिसका परमेश्वर की ओर से होने का प्रमाण उन सामर्थ्य के कामों और आश्चर्य के कामों और चिन्हों से प्रगट है, जो परमेश्वर ने तुम्हारे बीच उसके द्वारा कर दिखलाए जिसे तुम आप ही जानते हो।

(प्रेरितों के काम 2:22)


*सूने*:-

✍️परमेश्वर ने isrel का नाम पूरी दुनिया में सब से ऊंचा रखा है!


✍️हर चीज से परमेश्वर ने उसे बचाया!

👉मनुष्य हो चाहे जानवर!


✍️अगर पूछना है तो मिश्र के राजा से पूछो ?

👉जिसने परमेश्वर की सामर्थ को देखा था!


👉इस राष्ट्र को बचाने के लिए :- लाल समुंदर को दो हिस्सों में कर दिया!


👉मिश्र की सेना से बचाया!


👉चालिस साल संभाला , जानवरो,दूशमनो,राजाओं से बचाया ?

👉 चाहे आग में डालना,शेरों की मांद, गोलियथ!


👉ये लोग कौन थे ?:- कियू इतना ऊंचा रखा!


*सूने*:-


✍️ यीशु के आने तक ऐसा दब दबा बनाकर रखा!


👉ताकि जब यीशु पैदा हो पूरी दुनिया को पता चलेगा!


👉चार सो साल लगे isrel को ऊंचा उठाने में!


*सूने*:-

(मत्ती 2 अध्याय):-

👉तारे का निचे आना मजाक नहीं है!


✍️isrel से प्यार करने का परमेश्वर का एक मकशद था!


👉उसी को, जब वह परमेश्वर की ठहराई हुई योजना और पूर्व ज्ञान के अनुसार पकड़वाया गया, तो तुम ने अधर्मियों के हाथ से उसे क्रूस पर चढ़वाकर मार डाला।

(प्रेरितों के काम 2:23)

✍️ परमेश्वर ने योजना बनाई थी!

✍️इसके पीछे कारण एक ही था !


👉वो है यीशु!


उदाहरण:-

👉गोलियथ चालिस दिन फैमस हुआ :- 

*कियू ?*


👉 ताकि उतना ही वो लड़का फैमस हो!


*सूने*:-

 ✍️israel को फैमस किया ताकि पूरी को पता चले !


कारण :-👇


👉उसी को, जब वह परमेश्वर की ठहराई हुई योजना और पूर्व ज्ञान के अनुसार पकड़वाया गया, तो तुम ने अधर्मियों के हाथ से उसे क्रूस पर चढ़वाकर मार डाला।

(प्रेरितों के काम 2:23)


✍️ठीक तीन दिन तीन रात के बाद पूरी दूनिया में ये हुआ!


👉“इसी यीशु को परमेश्वर ने जिलाया, जिसके हम सब गवाह हैं।

(प्रेरितों के काम 2:32)

👉परमेश्वर ने उसे जिलाया!


*सूने*:-

✍️यह काल्पनिक बात नहीं है के ना पैदा हुआ ,ना दूनिया में आया था!


👉रोम का राज्य था जिसने ये डिक्लेअर किया!


👉हरोदेश का राजा था!


👉(1 कुरिन्थियों 15:) अध्याय:- पांच सो लोगों ने जीवत देखा!


👉इम्माऊस के मार्ग पर दो लोगों ने जीवत देखा !


👉11 चेले मरने के लिए भी तैयार थे!


👉पौलुस भी मरने को तैयार था!


✍️ क्या ये सब पागल थे जो काल्पनिक को लेकर चलेंगे!


*सूने*:-

👉तब सुननेवालों के हृदय छिद गए, और वे पतरस और अन्य प्रेरितों से पूछने लगे, “हे भाइयों, हम क्या करें?”

(प्रेरितों के काम 2:37)


✍️वो तुम्हारा isrel का परमेश्वर है जिसे तुने मारा !


✍️यहा से पूरी दुनिया में सुसमाचार फैला था!


✍️ *खाली कब्र का संदेश*


👉और उन्हें न पाकर, वे यह चिल्लाते हुए यासोन और कुछ भाइयों को नगर के हाकिमों के सामने खींच लाए, “ये लोग जिन्होंने जगत को उलटा पुलटा कर दिया है, यहाँ भी आए हैं।

(प्रेरितों के काम 17:6)


👉पहले मैं तुम सब के लिये यीशु मसीह के द्वारा अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ, कि तुम्हारे विश्वास की चर्चा सारे जगत में हो रही है।

(रोमियों 1:8)


✍️सारे जगत को उलटा पुल्टा!

✍️ चर्चा सारे जगत में हो रही है!


👉क्या वे ही मसीह के सेवक हैं? 

(मैं पागल के समान कहता हूँ) 

मैं उनसे बढ़कर हूँ! 

अधिक परिश्रम करने में; बार बार कैद होने में; कोड़े खाने में; बार बार मृत्यु के जोखिमों में। पाँच बार मैंने यहूदियों के हाथ से उनतालीस कोड़े खाए। तीन बार मैंने बेंतें खाई; एक बार पत्थराव किया गया; तीन बार जहाज जिन पर मैं चढ़ा था, टूट गए; एक रात दिन मैंने समुद्र में काटा। मैं बार बार यात्राओं में; नदियों के जोखिमों में; डाकुओं के जोखिमों में; अपने जातिवालों से जोखिमों में; अन्यजातियों से जोखिमों में; नगरों में के जोखिमों में; जंगल के जोखिमों में; समुद्र के जोखिमों में; झूठे भाइयों के बीच जोखिमों में रहा; परिश्रम और कष्ट में; बार बार जागते रहने में; भूख-प्यास में; बार बार उपवास करने में; जाड़े में; उघाड़े रहने में।

(2 कुरिन्थियों 11:23-27)


✍️पौलुस ने सुसमाचार के लिए ये सब कुछ किया!


*सूने*:-

✍️लुशिफर नहीं चाहता जो संदेश खाली कब्र से निकाला फैले!


👉और उन अविश्वासियों के लिये, जिनकी बुद्धि को इस संसार के ईश्वर ने अंधी कर दी है, ताकि मसीह जो परमेश्वर का प्रतिरूप है, उसके तेजोमय सुसमाचार का प्रकाश उन पर न चमके।

(2 कुरिन्थियों 4:4)


*सूने*:-


✍️ये (मैसेज) संदेश बहुत जरूरी है!


✍️आज 90 प्रतीशत शैतान कामयाब हो गया है!


👉सब से ज्यादा वो कामयाब हो रहा है स्त्रियों को शांत बिठाने में!


👉बाकी को Denomination में फंसा के रखा है!


👉और जो बचे हैं Doctrine में फंसा के रखा है!


👉कुछ को पाप में फंसा रखा है!


👉 कुछ को Timepass में फंसा रखा है!


👉कुछ पीछे चले गए!


👉 कुछ आपस में लड रहे हैं!


✍️इन सारी चीजों में शैतान कामयाब हो गया!


✍️वो खाली कब्र का (मैसेज) संदेश कहा गया !


👉साल में एक बार मनाते हैं एक बार कहोगे यीशु जिंदा हो गया!


👉इसलिए जागते रहो, और स्मरण करो कि मैंने तीन वर्ष तक रात दिन आँसू बहा-बहाकर, हर एक को चितौनी देना न छोड़ा।

(प्रेरितों के काम 20:31)


*सूने*:-


✍️पौलुश ने जो पाया था वो ही हमने पाया है!


👉इतनी बड़ी बात को रखकर आप क्या कर रहे हैं ?


*सूने*:-


👉आराधक क्या कर रहे हैं:- बंद कमरे में गा रहे है!


👉 पंजाब!

👉हरियाणा!

👉राजस्थान!

👉मध्य प्रदेश!

👉यू पी!

के पास्टर लीडर क्या कर रहे हो!


👉इसलिए हम मसीह के राजदूत हैं; मानो परमेश्वर हमारे द्वारा समझाता है: हम मसीह की ओर से निवेदन करते हैं, कि परमेश्वर के साथ मेल मिलाप कर लो।

(2 कुरिन्थियों 5:20)


👉पर तुम एक चुना हुआ वंश, और राज-पदधारी, याजकों का समाज, और पवित्र लोग, और परमेश्वर की निज प्रजा हो, इसलिए कि जिसने तुम्हें अंधकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है, उसके गुण प्रगट करो। 

(1 पतरस 2:9)


✍️हमें चूप नहीं बैठना है!


👉“ये लोग जिन्होंने जगत को उलटा पुलटा कर दिया है, यहाँ भी आए हैं।

(प्रेरितों के काम 17:6)


👉आज प्रभु को ऐसे लोगो की खोज है!


*God bless you*

Thursday, 21 October 2021

मसीह समाज में दो तरह के मसीही लोग हैं

 आज का विषय 

एक बार जरुर पढ़े


*मसीह समाज में दो तरह के मसीही लोग हैं*


⭐ *पाप करते रहने वाले मसीह!*

⭐ *पाप से नफ़रत करते रहने वाले मसीह!*


✍️मसीह बनने के बाद आप दो दुनिया में जीते हैं!


👉एक शारीरिक दुनिया और एक आत्मिक दुनिया!


*शारीरिक दूनियां*


*आत्मिक दुनियां*


👉 *क्योंकि शारीरिक व्यक्ति शरीर की बातों पर मन लगाते हैं;परन्तु आध्यात्मिक आत्मा की बातों पर मन लगाते हैं।*

(रोमियों 8:5)


✍️ *मैं आप से पूछ रहा हूं मसीह जीवन जीते - जीते आपका focus क्या होना चाहिए ?*


👉Pastor

👉Believers

👉Doctor

👉Evangelist

👉Reverent

👉Bishop

👉Apostille

👉Worshipper


✍️ *आप इन दोनों में से कौन सा जीओगे!*


👉 *आप को किस पर focus करना है आज के युग में!*


👉शरीर पर मन लगाना तो मृत्यु है, परन्तु आत्मा पर मन लगाना जीवन और शान्ति है।

(रोमियों 8:6)


*शारीरिक*

👉आप यहां मर रहे हो!


*आत्मिक*

👉यहां पर आपको क्या मिल रहा है ?

👉जीवन!


*सूने*:-

✍️क्या वजह है की हम ऐसा प्रचार करते हैं ?


👉हर रोज आपके पास परमेश्वर का वचन लेकर आते हैं!


✍️ताकि आप आत्मिक बातो पर मन लगाए!


👉नही तो दूसरा और कोई मकसद है ही नहीं!


*सूने*:-


✍️पर लुशिफर को ये पसंद नहीं आता!


👉और वो ऐसे वचन से नफ़रत करता है!


👉ना तो बाहर के लोगों को पसंद आता है ना अन्दर के लोगों को!


*बाहर के  मतलव:-*


✍️जो अविश्वासी है!


*अन्दर के मतलव:-*


✍️मसीह समाज में लुशिफर के agent है!


*सूने*:-


👉किसी को पसंद आए या ना आए!


👉हम ऐसे ही परमेश्वर के वचन की खरी शिक्षा को लेकर आते रहेंगे!


👉और परमेश्वर की कलिसिया को सतर्क और होशियार करते रहेंगे!


*God bless you*

क्या हम अपना उद्धार खो सकते हैं ?

 आज का विषय 

एक बार जरुर पढ़े


*क्या हम अपना उद्धार खो सकते हैं ?*


*वो कौन मसीह होते हैं जो अपना उद्धार खो सकते हैं!*


 *10 तरह के विश्वासी अपना उद्धार खो सकते हैं!*


1,*जो परमेश्वर की इच्छा पर नहीं चलते!*


👉“जो मुझसे, ‘हे प्रभु, हे प्रभु’ कहता है, उनमें से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, *परन्तु वही जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है।*

(मत्ती 7:21)


✍️सब किया या सब कुछ करने बाद!

👉पर गाड़ी कहा अटक गई!


2, *मूर्तिपूजक!*


 3, *व्यविचार!*


 4, *डरपोक!*


✍️ये वो डरपोक नहीं जिन्हें रात को डर लगता है!

(ये सुसमाचार सुनाने में)


👉जो जय पाए, वही उन वस्तुओं का वारिस होगा; और मैं उसका परमेश्वर होऊँगा, और वह मेरा पुत्र होगा। परन्तु *डरपोकों,* अविश्वासियों, घिनौनों, हत्यारों, *व्यभिचारियों,* टोन्हों, *मूर्तिपूजकों,* और सब झूठों का भाग उस झील में मिलेगा, जो आग और गन्धक से जलती रहती है: यह दूसरी मृत्यु है।” 

(प्रकाशितवाक्य 21:7-8)


5, *जो अपवित्रता का जीवन जीते रहे!*


👉सबसे मेल मिलाप रखो, और *उस पवित्रता के खोजी हो जिसके बिना कोई प्रभु को कदापि न देखेगा।* 

(इब्रानियों 12:14)

 

6, *पैसे के लालची!*


👉तब यीशु ने अपने चेलों से कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि धनवान का स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करना कठिन है। 

(मत्ती 19:23)


👉पर जो धनी होना चाहते हैं, वे ऐसी परीक्षा, और फंदे और बहुत सी व्यर्थ और हानिकारक लालसाओं में फँसते हैं, जो मनुष्यों को बिगाड़ देती हैं और विनाश के समुद्र में डुबा देती हैं।

(1 तीमुथियुस 6:9)


7, *जो वचनों में गड़बड़ी करते हैं!*


👉और यदि कोई इस भविष्यद्वाणी की पुस्तक की बातों में से कुछ निकाल डाले, तो परमेश्वर उस जीवन के पेड़ और पवित्र नगर में से, जिसका वर्णन इस पुस्तक में है, उसका भाग निकाल देगा।

(प्रकाशितवाक्य 22:19)


8, *जो झूठी शिक्षाओं में है!*


👉“क्योंकि झूठे मसीह और झूठे भविष्यद्वक्ता उठ खड़े होंगे, और बड़े चिन्ह और अद्भुत काम दिखाएँगे, कि यदि हो सके तो चुने हुओं को भी बहका दें।

(मत्ती 24:24)


9, *जो प्रभु से हट जाएगा अविश्वासी बनकर या क्लेश में अपना धीरज को बैठेगा!*


👉हे भाइयों, चौकस रहो, कि तुम में ऐसा बुरा और अविश्वासी मन न हो, जो जीविते परमेश्वर से दूर हटा ले जाए। वरन् जिस दिन तक आज का दिन कहा जाता है, हर दिन एक दूसरे को समझाते रहो, ऐसा न हो, कि तुम में से कोई जन पाप के छल में आकर कठोर हो जाए।

(इब्रानियों 3:12-13)


👉और मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे; पर जो अन्त तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा।

(मरकुस 13:13)


10, *जो जानबूझकर पाप करते हैं!*


👉 *क्योंकि सच्चाई की पहचान प्राप्त करने के बाद यदि हम जान बूझकर पाप करते रहें,* तो पापों के लिये फिर कोई बलिदान बाकी नहीं। हाँ, दण्ड की एक भयानक उम्मीद और आग का ज्वलन बाकी है जो विरोधियों को भस्म कर देगा।

(इब्रानियों 10:26-27)


👉 *तो सोच लो कि वह कितने और भी भारी दण्ड के योग्य ठहरेगा, जिसने परमेश्वर के पुत्र को पाँवों से रौंदा*, और वाचा के लहू को जिसके द्वारा वह पवित्र ठहराया गया था, अपवित्र जाना हैं, और अनुग्रह की आत्मा का अपमान किया। 

(इब्रानियों 10:29)


👉 *क्योंकि जिन्होंने एक बार ज्योति पाई है, और जो स्वर्गीय वरदान का स्वाद चख चुके हैं और पवित्र आत्मा के भागी हो गए हैं,* और परमेश्वर के उत्तम वचन का और आनेवाले युग की सामर्थ्य का स्वाद चख चुके हैं।

(इब्रानियों 6:4-5)


👉 *यदि वे भटक जाएँ; तो उन्हें मन फिराव के लिये फिर नया बनाना अनहोना है; क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र को अपने लिये फिर क्रूस पर चढ़ाते हैं* और प्रगट में उस पर कलंक लगाते हैं।

(इब्रानियों 6:6)


*God bless you*

हमे bible दी गई है मसीह तयार करना ।

 *सूने*:-


✍️ *हमे bible दी गई है मसीह समाज को तैयार करने के ,ना की पैसे कमाने के लिए!*


👉 *यीशु ने पवित्र शास्त्र मेरे और आपके हाथ किस लिए दिया है ?*

 

*सोचे*:-


👉मसीह समाज को तैयार करने के लिए ! 


👉ना bible से पैसे कमाने के लिए


*सूने*:-


👉अगर कोई पास्टर!

👉अगर कोई प्रचारक!

👉अगर कोई आराधक!


✍️पैसे कमाने के लिए आ रहा है तो उसके मुंह पर दरवाजा बंद करे ,उसे कहे नमस्ते!


*सूने*:-


✍️प्रार्थना के लिए Rate नही लगना चाहिए!


👉कहते हैं हाथ रखने का इतना Rate!


👉घर पर आने का इतना Rate!


*सूने*:-


✍️ऐसी प्रार्थना लुसिफर की है परमेश्वर की कभी नहीं हो सकती!


✍️ऐसा सेवक लुसिफर का होगा परमेश्वर का कभी नहीं!


✍️जो खुद को बेच रहा है यीशु मसीह के नाम पे!


⭐ *ऐसों से सतर्क रहें सावधान रहें !*


*God bless you*

Wednesday, 20 October 2021

मसीह समाज मैं अंधविश्वास ( हिंदी )

 ★ मशीह समाज में अंधविश्वास


अंधविश्वास :-


आज मसी समाज में बहुत सारे लोग अंधविश्वास पर चल रहे हैं । कौन-कौन से अंधविश्वास के साथ आज में आपके सामने रखने जा रहा हु ।


पहिला अंधविश्वास है ।


1) मनुष्य पहिले बंदर था :-

एक व्यक्ती, एक सायंटीस जीसका नाम हैं डार्विन । अपने Testment मे , अपने पुस्तक मैं लिखा है और आज भी चल रहा है। और स्कुलो मैं भी चल रहा था की इन्सान पहिले बंदर था , लेकिन धीरे-धीरे वो इंसान बना । ये जो लाजीक है , ये जो Study हैं सरासर वचन के बाहर है, गलत है।


और इसको हम मसीह लोग , बायबल वाले लोग विश्वास नहीं कर सकत है। क्योंकी परमेश्वरने पहिले बंदर को बनाया और उसके बाद मैं आदम को बनाया | बंदर का नाम बंदर है, ये नाम खुद आदम ने रखा। तो आदम बंदर कैसे हो सकता हैं ।


2) बिल्ली का रास्ता काटना :-


जब कबी भी रस्ते पे जब बिल्ली , या काली बील्ली गुजरती है तो उसको अपशकुन माना जाता हैं । वो लोग रास्ता क्रॉस नहीं करते|

यदी आप विश्वासी है, 

यीशू के लहू से धोये गए हैं, 

यीशू के संतान है, 


तो किसी चीज पर विश्वास नहीं करना है | बेशक जो रास्ता है वो क्रॉस कर सकते हैं ।


3) नजर लगना या नजर लग गयी हैं :-

आपका बच्चा बहुत खूबसुरत हैं और आप बोलते हैं नजर लग गई है। घर मैं कोयी बिमार हैं तो , नमक से नजर उतरते हैं । हाथो में धागा बांधते है ।ऐसी कोयी नजर नहीं लगती हैं । उसमें डर ने की जरूरत नहीं है। ना किसी काली चीज को घर मैं लटकाना या घर के बाहर । अपको ऐसा कुछ नहीं करना हैं ।


 क्योंकि आप विश्वासी है , 

आप इनसे आजाद हो चुके हैं।


4) वास्तू शास्त्र :-


इसका मतलब है की ,  घरका का दरवाजा कहा होना चाहिए , खिडकी कहा होने चाहिये ,  कौनसी यांगल से खिडकी का होना चाहिए और बाथरूम, बेडरूम कहा होना चाहिए?


 तो वास्तुशास्त्र को हम मसीह लोग नहीं मानते| 

और इसपर विश्वास नहीं करना है।


5 ) ताबीज को पहनना :-


ताबीज वो चाहे किसी का भी ताबीज हो, 

      वो चाहे रोजरी हो या

      फिर कृस पहनना हो ,

   या फिर ऐसा कोनसा भी ताबीज संतो का , 

    मरे हुवे का हो ,

   किसी का भी ताबीज नहीं पहनना है ।


और हम मसीह लोग जो है, बाहरी चीज को या दिखावटी चीजों को नहीं मानते । क्योंकि आपका शरीर ही पवित्र आत्मा का मंदिर हैं । तो हमें इसपर विश्वास नहीं करना हैं ।


6 ) किसमत को मानना :-


कहीं लोग कहते है मेरी किस्मत मैं नही है। इसलिए ऐसा हुवा है । मेरी किसमत में था इसलिए मुझे मील गया हैं ।


हम मसीह लोग इसको नहीं मानते और आपको भी नहीं मानना हैं ।


7 ) बायबल मैं से एक वचन उठाना :- 


कही है लोग बायबल को पढते , ऐसे पढते हैं की , एक आख बंद करके , एक पन्ना निकालते हैं और जो भी  वचन मिलता है, उनको ऐसा लगता है की ये मेरे लिए है । प्रभुने मुझे दिया है। और ऐसे करके दिन की शुरुवात करते हैं । ऐसा करना सरासर गलत है ।


          क्योंकि परमेश्वर का हर वचन 

          जो भी प्रभुने लिखा है, और 

          जो भी प्रभुने दिया है , 

          उसमें सामर्थ्य हैं । 

         और वो आपके लिए लाभदायक ।


तो आपको एक वचन को जादू या मंत्र के तरह इस्तेमाल नहीं करना हैं ।


अंधविश्वास की तरह बायबल पड़ना बंद करे ।


रोमियो 1:22

वे अपने आपको बुद्धिमान जताकर मूर्ख बन गये ।

 क्योंकि वह सत्य को नहीं जानते हैं ।


    हम मसीह लोग :-


        ऐसे किसी अंधविश्वास पर नही चलना है , 

        नहीं मानना है , 

        और किसी भी तरीके के अंधविश्वास पर                  विश्वास नहीं करना है | 


तो आज हमने सिखा  , 

 कौन कौन सी चिजे नहीं मानना हैं ।

तो  :-

1) मनुष्य पहिले बंदर था 

2) बिल्ली का रास्ता काटना 

3) नजर लगना या नजर लग गयी हैं 

4) वास्तू शास्त्र 

5 ) ताबीज पहनाना

6 ) किसमत को मानना 

7 ) बायबल मैं से एक वचन उठाना 

          

                ★ जय मसीह की

Activities को नहीं करना चाहिए!

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*क्या ऐसी Activities  को नहीं करना चाहिए!*


✍️ *जो शारीरिक दशा में हैं, वे परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते।*


✍️ *ये सारी activities शरिरक है!*


👉 *क्या शादी से पहले sex करना सही है ?*


👉 *क्या एक worshippers (आराधक) Girl friend रख सकता है ?*


👉 *क्या विश्वासी Porn.vidos देख सकता है ?*


👉 *क्या विश्वासी को फिल्मी गीत सूनने चाहिए ?*


👉 *क्या विश्वासी को ठेटर जाना चाहिए (जा सकता है) ?*


*Bigg No*

*बिल्कुल नहीं*


*ऐसा कियू*?


👉 *क्योंकि परमेश्वर की इच्छा यह है, कि तुम पवित्र बनो अर्थात् व्यभिचार से बचे रहो,*

(1 थिस्सलुनीकियों 4:3)


👉परन्तु मैं तुम से यह कहता हूँ, कि जो कोई किसी स्त्री पर कुदृष्टि डाले वह अपने मन में उससे व्यभिचार कर चुका। यदि तेरी दाहिनी आँख तुझे ठोकर खिलाएँ, तो उसे निकालकर अपने पास से फेंक दे; क्योंकि तेरे लिये यही भला है कि तेरे अंगों में से एक नाश हो जाए और तेरा सारा शरीर नरक में न डाला जाए।

(मत्ती 5:28-29)


✍️बाईबल जब पुरुष या स्त्री की बात करती हैं वो दोनों के लिए है!


👉परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात् उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं(यूहन्ना 1:12)


✍️वो परमेश्वर की सन्तान है

जो (पुरुष या स्त्री) सोचता है, वो भी (पाप) व्यभिचार कर चूका!


 👉 *व्यभिचारी कहा होंगे*


👉परन्तु डरपोकों, अविश्वासियों, घिनौनों, हत्यारों, *व्यभिचारियों,* टोन्हों, मूर्तिपूजकों, और सब झूठों का भाग उस झील में मिलेगा, जो आग और गन्धक से जलती रहती है: यह दूसरी मृत्यु है।” (प्रकाशितवाक्य 21:8)


✍️जो mobile ,TV


👉Laptop से ये देखते हैं!

(या सोचते)


*सूने*:-


👉 *वेशिया के साथ व्यभिचार गलत है!*


👉 *Girlfriend के साथ व्यभिचार गलत है!*


👉 *Boy friend के साथ व्यभिचार गलत है!*


👉 *Animal के साथ व्यभिचार गलत है!*


👉 *Self sex गलत है!*


👉 उन बातों के विषय में जो तुम ने लिखीं, यह अच्छा है, कि पुरुष स्त्री को न छूए। परन्तु व्यभिचार के डर से हर एक पुरुष की पत्नी, और हर एक स्त्री का पति हो।

(1 कुरिन्थियों 7:1-2)


✍️ये पुरुष स्त्री दोनों के लिए है!


👉और बहुतों को आग में से झपटकर निकालो, और बहुतों पर भय के साथ दया करो; वरन् उस वस्त्र से भी घृणा करो जो शरीर के द्वारा कलंकित हो गया है।

(यहूदा 1:23)


✍️उस वस्त्र से!


👉मतलव:- *जो चीजें आपको खराब करती है!*


*सूने*:-


✍️ *हमें दूसरों को भी बचाना है और खुद भी बचाना है!*


👉शरीर पर मन लगाना तो मृत्यु है, परन्तु आत्मा पर मन लगाना जीवन और शान्ति है।

(रोमियों 8:6)


✍️ऊपर वाली सारी Activities शरिरक है 


👉और जो शारीरिक दशा में हैं, वे परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते।(रोमियों 8:8)


👉आप पास्टर हो!


👉आराधक हो कर भी शरिरक दशा में आ सकते हो!


✍️वो परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते हैं!


👉आप प्रचारक हैं national, international है


👉आप आराधक हो!


✍️आप पब्लिक को खुश कर सकते हैं,

👉वाह,वाह पा सकते!


👉परमेश्वर को खुश नहीं कर सकते!


👉हम दूनिया को प्रसन्न करें या परमेश्वर को ?


✍️जिस चीज को हम अच्छी-अचछी कहते उसको परमेश्वर अच्छा बोलना चाहिए!


👉क्योंकि इस संसार का ज्ञान परमेश्वर के निकट मूर्खता है, जैसा लिखा है, “वह ज्ञानियों को उनकी चतुराई में फँसा देता है,”  (1 कुरिन्थियों 3:19)


✍️ऊपर की सारी  Activities वो संसार में आती है!


✍️ *क्या- क्या संसार में आता है!*


👉Hollywood, Bollywood


*सूने*:-


👉परमेश्वर से नहीं निकाला!


👉संसार का कोई भी ज्ञान परमेश्वर को पसंद नहीं है!


👉गीत:- फिल्मी तर्ज पर गीत गाना!


👉आज आराधक भी वैसा ही करते हैं!


*आराधक:-*


👉हमें समझ बूझ कर गाना है हम क्या गा रहे हैं!


👉क्योंकि परमेश्वर सारी पृथ्वी का महाराजा है; समझ बूझकर बुद्धि से भजन गाओ।

(भजन संहिता 47:7)


👉कोई अपने आपको धोखा न दे। यदि तुम में से कोई इस संसार में अपने आपको ज्ञानी समझे, तो मूर्ख बने कि ज्ञानी हो जाए।

(1 कुरिन्थियों 3:18)


✍️संसार का ज्ञान,


👉हम कल्पनाओं को, और हर एक ऊँची बात को, जो परमेश्वर की पहचान के विरोध में उठती है, खण्डन करते हैं; और हर एक भावना को कैद करके मसीह का आज्ञाकारी बना देते हैं।

(2 कुरिन्थियों 10:5)


✍️परमेश्वर की पहचान के विरोध उठती है!


*आराधक*, 


*म्यूजिक प्ले करने वाले कहते हैं*


👉ये हमारी रोजी रोटी है हमें गाना या बजाना पड़ता है!


✍️ सूने:-


👉तो जो वैशिया की दूकान चलाते हैं!


👉दारू की दूकान चलाते हैं


👉पान, बीड़ी सिगरेट का दूकान चलाते हैं


👉 Drugs का दूकान चलाते है


👉व्याज पर पैसे चलाते हैं


👉दो न: का धंधा चलाते है


✍️ *फिर इन्हें मना कियू करते हैं,जो वैशिया से आते हैं!*


👉हम कहते नई सृष्टि है ऐसा नहीं करना चाहिए!


👉आप कहते हैं ये वचन के खिलाफ है!


👉“यदि कोई मेरे पास आए, और अपने पिता और माता और पत्नी और बच्चों और भाइयों और बहनों वरन् अपने प्राण को भी अप्रिय न जाने, तो वह मेरा चेला नहीं हो सकता;

(लूका 14:26)


✍️जो फिल्म में काम करता है!


👉जो फिल्मी गीतों को प्यारा जनता है


👉हमें इन सब को त्यागना होगा, संसार के कामों को त्यागना होगा!


👉ये समझना जरूरी है


👉 *ताकि भविष्य में अपना शेष शारीरिक जीवन मनुष्यों की अभिलाषाओं के अनुसार नहीं वरन् परमेश्वर की इच्छा के अनुसार व्यतीत करो।* क्योंकि अन्यजातियों की इच्छा के अनुसार काम करने, और लुचपन की बुरी अभिलाषाओं, मतवालापन, लीलाक्रीड़ा, पियक्कड़पन, और घृणित मूर्तिपूजा में जहाँ तक हमने पहले से समय गँवाया, वही बहुत हुआ। इससे वे अचम्भा करते हैं, कि तुम ऐसे भारी लुचपन में उनका साथ नहीं देते, और इसलिए वे बुरा-भला कहते हैं।

(1 पतरस 4:2-4)


✍️ *पतरस ने क्या शिखा:-* 


👉 *अपना शेष जीवन परमेश्वर की इच्छा के अनुसार जीना है,पहले हमें बीताया वो बहुत है!*


👉अपने आपको परखो, कि विश्वास में हो कि नहीं; अपने आपको जाँचो, क्या तुम अपने विषय में यह नहीं जानते, कि यीशु मसीह तुम में है? नहीं तो तुम निकम्मे निकले हो।

(2 कुरिन्थियों 13:5)


✍️यीशु तूम में है, हमें चक करना है नहीं तो निकम्मे हो जाएगे!


👉यदि कोई प्रभु से प्रेम न रखे तो वह शापित हो। हे हमारे प्रभु, आ!(1 कुरिन्थियों 16:22)


👉तुम न तो संसार से और न संसार की वस्तुओं से प्रेम रखो यदि कोई संसार से प्रेम रखता है, तो उसमें पिता का प्रेम नहीं है। क्योंकि जो कुछ संसार में है, अर्थात् शरीर की अभिलाषा, और आँखों की अभिलाषा और जीविका का घमण्ड, वह पिता की ओर से नहीं, परन्तु संसार ही की ओर से है।  (1 यूहन्ना 2:15-16)


✍️ऊपर की सारी Activities संसार में आती है!


👉पास्टर होकर! 


👉आराधक होकर! 


👉विश्वासी होकर! 


👉ऐसी Activities को नहीं करना चाहिए!


*God bless you*