Sunday, 26 June 2022

10 कारण आपको अन्य भाषा नहीं बोलना है (हिंदी)

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*10 कारण आपको अन्य भाषा नहीं बोलना है*


✍️ *तो इस teaching को मै आपके बीच में शुरु करने जा रहा हूं!*


👉 *आपको Galossa और Gibberish का अंतर समझना होगा!*


👉 *ये कैसे होगा?*


👉जैसे-जैसे मैं एक एक point आपके बीच रखूंगा!


👉 हर एक point के बाद आपको खुद ही समझ आ जाएगा की आप क्या बोल रहे थे!


👉या क्या बोल रहे हैं, या आप क्या बोलने वाले हो!


👉एक एक point जैसे ही clear होगा आपको खुद ही समझ आ जाएगा!


👉ये Gibberish था, मैंने इस को क्या बना दिया!


👉तो जिसके चलते Galossa को Galossa तक रखो!


👉और Gibberish को Gibberish तक रखो!


👉कितना लेना है, उसको भी समझो कितना नहीं लेना उसको भी समझो!


👉 *अब यहां से शुरु करते हैं!*

Saturday, 25 June 2022

अन्य भाषा का दान सब को नहीं मिलता Part - 3 (हिंदी )

 आज‌ का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*अन्य भाषा का दान सब को नहीं मिलता*


✍️ *आप कहेंगे pastor जी कहा लिखा है?*


👉क्या सब प्रेरित हैं? 

👉क्या सब भविष्यद्वक्ता हैं? 

👉क्या सब उपदेशक हैं? 

👉क्या सब सामर्थ्य के काम करनेवाले हैं? 

👉क्या सब को चंगा करने का वरदान मिला है? 

👉 *क्या सब नाना प्रकार की भाषा बोलते हैं?* 

👉क्या सब अनुवाद करते हैं? 

(1 कुरिन्थियों 12:29-31)


✍️इसका मतलब ये हुआ जब पौलुस कुरिन्थुस की कलिसिया को समझा रहा है!


👉क्योंकि सब झगड़ा कर रहे थे!


👉तुझे मिला, मुझे क्यों नहीं मिला!


👉मुझे तुझे मिला, मुझे क्यों नहीं मिला!


👉ये ही चीज आज भी चल रही है!


👉कुछ लोग ऐसा कहते हैं आप को सीखना पड़ेगा, आप को बोलना पड़ेगा!


👉 *तो जितने लोग उनकी leadership (अगुवाई) में सीख रहे थे (या सीख रहे हैं), उनको पलट ये पूछना पड़ेगा sir ये वचन फिर ऐसा क्यों?*


👉 *सब को नहीं मिलता!*


*ध्यान से सूने*:-


✍️पौलुस ने यह कभी नहीं कहा था अन्य भाषा की धुन में रहो!


👉बल्कि उसने यह कहां था!


👉प्रेम का अनुकरण करो, और आत्मिक वरदानों की भी धुन में रहो विशेष करके यह, कि भविष्यद्वाणी करो।

(1 कुरिन्थियों 14:1)


✍️खास करके भविष्यवाणी करो!

भविष्यवाणी = prophesy


Greek word= προφητεύω


(prof-ate-yoo'-o)= (प्रोफटयू-ओ)


अर्थ है = प्रचार करना


मतलव :-Supernatural preaching

(जो यीशु का प्रचार है वो)


✍️उस ने यह कभी नहीं कहा था, अन्य भाषा की धुन में रहो!


👉 *क्योंकि यह दान सब को नहीं मिलता!*


👉वापस से रख देता हूं!


👉 *अन्य भाषा का दान सबको नहीं मिलता sir*


👉 *आत्मिक वरदानों की भी धुन में रहो!*


👉 *उस ने यह कभी नहीं कहा था, अन्य भाषा की धुन में रहो!*


👉 *उसने ये बोला आत्मिक वरदानों की भी धुन में रहो!*

👉उस में अगर अन्य भाषा आता है, यह एक part है!


👉उस में अगर भविष्य वाणी आता है, यह एक part है!


👉चंगाई का, विश्वास का, आत्मा परखने का, यह एक part है!


👉 total नौ दानों को वो कह रहा है,उस की धून में रहो! 


👉किन को कह रहा है? 

👉जिनको सेवा करना हैं!


👉पौलुस ने सब को इजाजत नहीं दी थी, अन्य भाषा में बोलने की!


👉ये point clear करता है, ये दान सबको नहीं मिलना था, (सबको नहीं मिलता था)


👉 *यदि अन्य भाषा में बातें करनी हों, तो दो-दो, या बहुत हो तो तीन-तीन जन बारी-बारी बोलें,* और एक व्यक्ति अनुवाद करे।

(1 कुरिन्थियों 14:27)


✍️अगर एक भी व्यक्ति अन्य भाषा (Glosa) में बात करें, उसका अनूवाद होना compulsory (जरूरी) है!


👉मतलब अनूवाद होना ही चाहिए!


*ध्यान से सूने*:-


✍️यहां ये पढ़ने में नहीं मिलता ये दान सब को मिलता है!


👉क्योंकि एक को आत्मा के द्वारा बुद्धि की बातें दी जाती हैं; और दूसरे को उसी आत्मा के अनुसार ज्ञान की बातें। और किसी को उसी आत्मा से विश्वास; और किसी को उसी एक आत्मा से चंगा करने का वरदान दिया जाता है। फिर किसी को सामर्थ्य के काम करने की शक्ति; और किसी को भविष्यद्वाणी की; और किसी को आत्माओं की परख, *और किसी को अनेक प्रकार की भाषा;* और किसी को भाषाओं का अर्थ बताना।

(1 कुरिन्थियों 12:8-10)


✍️ *तो क्या लिखा है सबको ,सबको?*


👉नहीं लिखा है!


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *अन्य भाषा का दान का एक ही मकसद था?*


👉 *दूनिया भर की जातियों में सुसमाचार फैसला!*


*बहुत ध्यान से समझना*:-


✍️ *आपको एक छोटा सा connection देता हूं!* 


👉एक हो बीस हो, 

👉यहुन्ना हो ,

👉पतरस हो , 

👉पौलुस हो ,

👉फिलिप्पुस हो,


✍️ये जितने भी थे ना, जब सड़कों पर घूमते थे ना, वहां की पब्लिक बिना रोक-टोक ऐसे चुटकी में बात कर लेती थी!


👉पता है क्यों?


👉 *क्योंकि उनको ये पता था,ये ऐसे लोग हैं, जो किसी भी जाति से कभी भी उनकी मातृभाषा में बात कर सकते हैं!*

👉किसी से भी!


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *यीशु ने क्या कहा था?*


👉 *परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे; और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होंगे।*

(प्रेरितों के काम 1:8)


✍️पृथ्वी के छोर तक जाओगे!


👉पहले मैं तुम सब के लिये यीशु मसीह के द्वारा अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ, *कि तुम्हारे विश्वास की चर्चा सारे जगत में हो रही है।*

(रोमियों 1:8)


✍️तो जब ये सड़क पर चलते थे, तो कोई भी इन्हें hi hello कर सकता था, 


👉किसी भी दूनिया का ,

👉चाहे किसी भी कोने का, 

👉किसी भी जाति का हो!


👉क्योंकि इनको आती थी, सब की भाषा!


👉अगर नहीं भी आती थी, तो ये प्रार्थना करते थे, प्रभु जी मुझे उस गांव में जाना है, मुझे उन की भाषा में प्रचार करना है!


👉तो प्रभु supernatural तरीके से दे देता था!


👉 *तो ये होता था!*


👉आप जितने मुझे सून रहे हैं, ये picture अपने दिमाग में बनाओ!


👉इसलिए पौलुस यह कहता है, मैं तुमसे ज्यादा अन्य अन्य भाषाओं में बातें करता हूं!


👉ये सब को नहीं मिलता!


👉 *ये किस को मिलता है?*


👉जो प्रभु की सेवा करता है!


👉और मकसद क्या है, देख लिजिए सुसमाचार!


👉 सुसमाचार के contacts में ये दान orporate होता है!


👉 *और ये देता कौन है?*


👉परमेश्वर का आत्मा!


👉 *ये सबको नहीं देता sir*


👉और मेरी हाथ जोड़कर request है, आप सब से जो मुझे सून रहे हैं!


👉घंटों बैठ कर रोते मत बैठो, मुझे दान क्यों नहीं मिल रहा, अन्य भाषा का!


👉नहीं मिलेगा!


👉आपको प्रभु से ये कहना है प्रभु मुझे सेवा दे!


👉ऐसा देश जहां की भाषा आपको नहीं आती,अगर प्रभु आपको वहां ले जाता है!


👉तो वो आपको को वहां की मात्रा भाषा भी देगा!


👉तो आप बात कर पाओगे,जैसे कई बात करते भी हैं! 


👉glosa:- मतलव धरती की भाषा!


👉 *लेकिन note gibberish तो आप check करो आप क्या बोल रहे थे!*


👉 *Glosa या Gibberish*


*God bless you*

Friday, 24 June 2022

यह दान भेद प्रगट करने का दान नहीं है (1 कुरिन्थियों 14:2) part-2 (हिंदी)

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*अन्य भाषा का दान का भेद समझा जा सकता है*


✍️ *यह दान भेद प्रगट करने का दान नहीं है*


👉 *कैसे ?*


👉आपने अपनी पूरी life में इस angle को कभी check नहीं किया होगा!


*ध्यान से सूने*:-


✍️पूरी बाइबल में कहीं भी अन्य भाषा के दान को भेद प्रगट करने वाला दान कभी नहीं बोला है!


👉क्योंकि जो अन्य भाषा में बातें करता है; वह मनुष्यों से नहीं, परन्तु परमेश्वर से बातें करता है; इसलिए कि उसकी बातें कोई नहीं समझता; क्योंकि वह भेद की बातें आत्मा में होकर बोलता है।

(1 कुरिन्थियों 14:2)


✍️आपने इसी को पढ़ा है ना!


👉इसी को लेकर confuse हो गए ना!


👉 *मनुष्य*

👉 *कोई*

👉 *भेद*


👉 *पौलुस चाहता था, मनुष्य यह भेद को समझें!*


👉 *वचन के साथ आपको ये proof करुंगा!*


👉 *पढ़ने में ऐसा लगता है, कोई नहीं इस भेद को समझें!*


👉 *लेकिन लेखक की चाल को पकड़ो!*


👉 *अब मैं आपको context (संदर्भ) में लेकर चलता हुं!*


👉जब तक आप context (संदर्भ) में नहीं पढ़ोगे और एक टुकड़ा उठाओगे!


👉जैसे के तेरी आंख ठोकर खाती है, तो आंख निकाल दे!


👉तेरा हाथ ठोकर खाता है, तो हाथ काट दे!


👉 *तो आप अंधे लंगड़े लूले हो जाओगे!*


👉लेकिन उसके पीछे के context (संदर्भ) को समझो!


👉स्त्री कलीसिया में चुप रहे context (संदर्भ) समझो!


👉नहीं तो बेड़ा गर्क!

-------------------------


✍️तो context (संदर्भ) में पढ़ेंगे!


👉क्योंकि जो अन्य भाषा में बातें करता है; *वह मनुष्यों* से नहीं, परन्तु परमेश्वर से बातें करता है; इसलिए कि उसकी बातें कोई नहीं समझता; क्योंकि वह भेद की बातें आत्मा में होकर बोलता है।

(1 कुरिन्थियों 14:2)


👉परन्तु जो भविष्यद्वाणी करता है, *वह मनुष्यों से* उन्नति, और उपदेश, और शान्ति की बातें कहता है।

(1 कुरिन्थियों 14:3)


✍️context (संदर्भ) क्या है! 


👉जो अन्य भाषा में बातें करता है, वह अपनी ही उन्नति करता है; परन्तु जो भविष्यद्वाणी करता है, *वह कलीसिया की उन्नति करता है।*

(1 कुरिन्थियों 14:4)


✍️मनुष्यों की उन्नति, फ़िर कहता है कलिसिया की उन्नति!


👉या जो अभी तक total आप पढ़ रहे हैं, आपके दीमाग में क्या आया!


*ध्यान से सूने*:-


✍️ये लेखक जिस नाम है पौलूस है, पूरा पढ़ते वक्त में इस का इशारा कहां है! 


👉या कहना क्या चहता है, कहना क्या रहा है!


👉 *मनुष्यों की उन्नति हो,*


👉 *कलिसिया की उन्नति हो,* 


👉 *मनुष्य प्रभु के नजदीक आए,*


👉 *उपदेश की बातें मनुष्य समझ सके!*


👉क्योंकि जब 1कुरि 14:2 में पढ़ते हैं, तुम जब बात करते हो,मनुष्य को समझ में नहीं आता!


👉 *पौलूस चहता था भेद की बाते हर मनुष्य समझे!*


👉मैं चाहता हूँ, कि तुम सब अन्य भाषाओं में बातें करो, परन्तु अधिकतर यह चाहता हूँ कि भविष्यद्वाणी करो: क्योंकि यदि अन्य भाषा बोलनेवाला *कलीसिया की उन्नति के लिये अनुवाद न करे* तो भविष्यद्वाणी करनेवाला उससे बढ़कर है।

(1 कुरिन्थियों 14:5)


👉इसलिए हे भाइयों, *यदि मैं* तुम्हारे पास आकर अन्य भाषा में बातें करूँ, और प्रकाश, या ज्ञान, या भविष्यद्वाणी, या उपदेश की बातें तुम से न कहूँ, *तो मुझसे तुम्हें क्या लाभ होगा?*

(1 कुरिन्थियों 14:6)


✍️पीछे चलते हैं!


👉क्योंकि जो अन्य भाषा में बातें करता है; वह मनुष्यों से नहीं, परन्तु परमेश्वर से बातें करता है; इसलिए कि उसकी बातें कोई नहीं समझता; क्योंकि वह भेद की बातें आत्मा में होकर बोलता है।

(1 कुरिन्थियों 14:2)


✍️ *जब आप ये पढ़ रहे थे, आपको लग रहा था, ओ हो मनुष्य नहीं समझ सकता!*


👉 *मेरे पास भेद की बाते हैं, 


👉 *मैं आत्मा हो होकर भेद की बाते बोलता हूं!*


👉पौलूस कहता नहीं, 


👉जो भी बात करो‌ मनुष्य को उस का भेद समझा में आना चाहिए!


👉मतलव:- मनुष्य को पता होना चाहिए!


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *कहा पर बात clear हो गई!*


👉तो ये बात करते करते-करते वो कहा पर पहोंचा! 


👉इसलिए हे भाइयों, *यदि मैं* तुम्हारे पास आकर अन्य भाषा में बातें करूँ, और प्रकाश, या ज्ञान, या भविष्यद्वाणी, या उपदेश की बातें तुम से न कहूँ, *तो मुझसे तुम्हें क्या लाभ होगा?*

(1 कुरिन्थियों 14:6)


👉मतलब :- *मेरी बातों से तुमको क्या फायदा!*


👉इसी प्रकार यदि निर्जीव वस्तुएँ भी, जिनसे ध्वनि निकलती है जैसे बाँसुरी, या बीन, यदि उनके स्वरों में *भेद न हो* तो जो फूँका या बजाया जाता है, वह क्यों पहचाना जाएगा?

(1 कुरिन्थियों 14:7)


👉और यदि तुरही का शब्द साफ न हो तो कौन लड़ाई के लिये तैयारी करेगा? ऐसे ही तुम भी यदि जीभ से साफ बातें न कहो, तो जो कुछ कहा जाता है? वह *कैसे समझा जाएगा?* तुम तो हवा से बातें करनेवाले ठहरोगे।

(1 कुरिन्थियों 14:8-9)


✍️ *context (संदर्भ) मैं क्या है?* 


👉 *भेद*


👉 *मतलव तुम्हारा भेद हमें समझ आना चाहिए!*


👉 *पौलुस चाहता था कि यह भेद मनुष्य समझे!*


👉 *तो 1कुरि 14:2 ऐसा नहीं है जैसा परोसा गया था!*


*एक छोटा सा उदाहरण:-*


👉पर ऊपर की यरूशलेम स्वतंत्र है, और वह हमारी माता है।

(गलातियों 4:26)


👉इतना सा टुकड़ा उठा लिया, कहते हैं, ऊपर एक मां है!


👉और लाखों की तादाद में लोग इस के पीछे जा रहे हैं!


👉context (संदर्भ) में क्या हाजिरा और सारा है, 


👉दो बच्चे हैं, इसहाक और इस्माइल है!


👉ये हैं context


👉इसी तरह 1 कुरि 14:2 इतना सा टुकड़ा उठा लिया!


👉कोई नहीं समझता,


👉पर पौलुस चाहता है मनुष्य समझे!


👉कुछ कहते हैं कोई जरूरत नहीं समझने की, मैं आत्मा में प्रभु से बातें कर रहा हूं!


👉पौलुस कहता तुम तो हवा में बातें करने वाले ठहरोगे!


👉जगत में कितने ही प्रकार की भाषाएँ क्यों न हों, परन्तु उनमें से कोई भी बिना अर्थ की न होगी। 


👉 *इसलिए यदि मैं किसी भाषा का अर्थ न समझूँ, तो बोलनेवाले की दृष्टि में परदेशी ठहरूँगा;* और बोलनेवाला मेरी दृष्टि में परदेशी ठहरेगा।

(1 कुरिन्थियों 14:10-11)


✍️ परदेशी का अर्थ


👉Greek 915 - βάρβαρος

English में - barbarian का मतलव जंगली 


👉जिस की कोई भाषा नहीं!


👉इसलिए तुम भी जब आत्मिक वरदानों की धुन में हो, तो ऐसा प्रयत्न करो, *कि तुम्हारे वरदानों की उन्नति से कलीसिया की उन्नति हो।*

(1 कुरिन्थियों 14:12)


👉 *इस कारण जो अन्य भाषा बोले, तो वह प्रार्थना करे, कि उसका अनुवाद भी कर सके।*

(1 कुरिन्थियों 14:13)


✍️इसलिए पौलुस चाहता था, भाषा का भेद मनुष्य समझे!


👉Total पढ़ने के बाद क्या समझ में आ रहा है, भाषा का भेद समझे या न समझे!


*अब दूबारा पढ़े*:-


✍️मनुष्य को दीमाग में रख कर!


👉क्योंकि जो अन्य भाषा में बातें करता है; वह मनुष्यों से नहीं, परन्तु परमेश्वर से बातें करता है; इसलिए कि उसकी बातें कोई नहीं समझता; क्योंकि वह भेद की बातें आत्मा में होकर बोलता है।

(1 कुरिन्थियों 14:2)


✍️अगर भेद की बातों को नहीं समझ सकते तो!


👉मेरा प्रश्न:- उन लोगो से जो ये कहते ये तो भेद की बाते हैं! 


👉 *तो अनुवाद का दान क्यों दिया?*


👉मुझे इसका जवाब दे दीजिए!


👉जो Gibberish बोलते है!


👉पौलुस एक तरफ कहता है, इसे समझ नहीं सकते एक तरफ कहता है इसे समझना चाहिए!


👉क्या पौलुस बौखला गया है!

👉नहीं!


👉दूसरी तरफ पवित्र आत्मा कहता ऐसी भाषाएं आएगी इसलिए अनुवाद का दान भी दूगा!


👉तो जब समझना ही नहीं है तो ये दान क्यों?*


👉 *अब check करो आप क्या बोल रहे थे Glossa या Gibberish*


👉आपको Glossa और Gibberish में फर्क करना होगा!


*God bless you*

Thursday, 23 June 2022

वे अन्य भाषाओं में बातें करेगे! मरकुस 16:17 Part-1 (हिंदी)

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*अन्य भाषा एक बहुवचन का दान है*


*PLURAL GIFT*


👉वे अन्य भाषाओं में बातें करेगे!

(मरकुस 16:17)


✍️अब इसी को *King James Bible*


👉क्या कहती है original translation से और बहुत पूराना translation है!


👉 And these signs shall follow them that believe; In my name shall they cast out devils; *they shall speak with new tongues;*

(वे नई भाषाएं बोलेंगे)


👉जब वह शब्द सुनाई दिया, तो भीड़ लग गई और लोग घबरा गए, *क्योंकि हर एक को यही सुनाई देता था, कि ये मेरी ही भाषा में बोल रहे हैं।* और वे सब चकित और अचम्भित होकर कहने लगे, “देखो, ये जो बोल रहे हैं क्या सब गलीली नहीं? तो फिर क्यों हम में से; हर एक *अपनी-अपनी* जन्म-भूमि की भाषा सुनता है?”

(प्रेरितों के काम 2:6-8)

✍️पतरस अकेला नहीं था!


👉 *क्योंकि उन्होंने उन्हें भाँति-भाँति की भाषा बोलते और परमेश्वर की बड़ाई करते सुना।* 

(प्रेरितों के काम 10:46)


✍️एक भाषा नहीं,भाँति-भाँति की भाषा!


👉और जब पौलुस ने उन पर हाथ रखे, तो उन पर पवित्र आत्मा उतरा, *और वे भिन्न-भिन्न भाषा बोलने और भविष्यद्वाणी करने लगे।*

(प्रेरितों के काम 19:6) 

 

✍️मतलब:- एक व्यक्ति एक भाषा बोल रहा!


👉दूसरा उसके विपरित दूसरी भाषा बोल रहा था!


👉तीसरा अलग भाषा!  


👉total बारां भाषा!


👉वहां एक सो बीस भाषा, यहां बारां भाषा!


👉 *और किसी को अनेक प्रकार की भाषा;* 

(1 कुरिन्थियों 12:10)


👉और वे सब पवित्र आत्मा से भर गए, और जिस प्रकार आत्मा ने उन्हें बोलने की सामर्थ्य दी, *वे अन्य-अन्य भाषा बोलने लगे।*

(प्रेरितों के काम 2:4)


✍️ *अनेक प्रकार की भाषा,और जो पब्लिक सून रही थी वो समझ रही थी!*


✍️आपको एक परमेश्वर का concept (सिध्दांत)समझ आ गया!

👉आपको पिता, पुत्र, पवित्र आत्मा का concept (सिध्दांत) समझ आ गया!


👉एक बपतिस्मा का concept (सिध्दांत) समझ आ गया, तो‌ ये कियू समझ पा रहे ऊपर कोई एक भाषा है ही नहीं!


(1 कुरि 14:5) PLURAL है!

(1 कुरि 14:6) PLURAL है!

(1 कुरि 14:18) PLURAL है!

(1 कुरि 14:22) PLURAL है!

(1 कुरि 14:23) PLURAL है!


👉इन सभी जगहों पर बहुवचन पढ़ने को मिलता है!


*ध्यान से सूने*:-


👉 *एक व्यक्ति को एक से ज्यादा भाषाओं मैं बालने का दान मिल सकता है!*


👉तो एक व्यक्ति एक ही भाषा में बात नहीं करता है!


👉अगर आप कहते हो मुझ से प्रभु ने बात किया प्रभु ने स्वर्गीय दान दिया!


👉तो मेरा ये प्रश्न है फिर तुम एक भाषा में बात कियू कर रहे हो फिर तो आपके पास बहुत सारी भाषा होनी चाहिए! 


👉मैं शब्दों की बात नहीं कर रहा ,मैं भाषा की बात कर रहा हूं!


👉 *क्योंकि लिखा है एक भाषा है ही नहीं थी, अनेक भाषा थी!*


👉आपने अभी जो सूना वो‌ बहुवचन है! 


👉फिर आप एक भाषा में कैसे बात कर रहे हो!


👉 *कम से कम बारां यहां एक सो‌ बीस वहां!*


👉मैं कहां से बोल रहा हूं बाईबल से!


👉 *मैं अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ, कि मैं तुम सबसे अधिक अन्य अन्य भाषा में बोलता हूँ।* 

(1 कुरिन्थियों 14:18-19)


✍️ *दस हजार शब्द!*


👉तो शब्द कब बनते हैं जब भाषा होती है!


👉भाषा से ही शब्द बनता है!


*उदाहरण*:-


👉मराठी में टमाटा!

👉हिंदी में टमाटर!

👉English में Tomato


👉एक ही सब्जी है! 


👉तीन शब्द क्यों?


👉क्योंकि:-तीन भाषाएं हैं!


👉तो पौलुस कहता है:- *मैं तुम सबसे अधिक अन्य अन्य भाषा में बोलता हूँ।* 


*ध्यान दें*:-


✍️ *क्या कहीं पढ़ने में आता है, जो अन्य भाषा जो दान है वो Singular (एक वचन) है ?*


👉नहीं आता!


👉 *अन्य भाषा का दान कभी Singular (एक वचन) नहीं था!*


👉पता नहीं कहां से निकाले हैं!


👉और जो बाईबल में से नहीं, उस मुर्खता की हम उसे स्वीकार कैसे कर सकते हैं!


👉वो चाहे Africa से आए!


👉चाहे America से आए!


👉चाहे favourite पापा से आए!


👉वो चाहे favourite Pastor से आए!


👉चाहे कहीं से भी आए!


*ध्यान से सूने*:-


✍️तो प्रश्न उठता है!


👉 *तो आप check करो आप क्या बोल रहे थे Glossa या Gibberish* 


👉अगर आप Glossa की बात करते हैं तो वो‌ PLURAL (बहुवचन) है!


👉अगर Gibberish की बात करते हैं तो‌ वो भी PLURAL (बहुवचन) होना चाहिए, आपके हिसाब से मेरे हिसाब से तो नहीं!


👉तो वो एक कैसे हो गया!


👉एक व्यक्ति एक ही भाषा में कैसे बात कर रहा है!


👉आप कहता है Gibberish प्रभु की ओर से है!


👉फिर एक ही भाषा में कियू बात कर रहे हो!


👉आपकी बहुत सारी भाषाओं बात करना चाहिए!


*ध्यान से सूने*:-


✍️आप struggle (संघर्ष) एक को पकड़ने के लिए, आपको जो सिखातें है ना ये repeat करो!


👉उसको सिखने में हालत ख़राब हो जाता है!


👉फिर इतनी भाषा में कैसे बात करोगे!


👉क्योंकि ये तो PLURAL (बहुवचन) है!


*God bless you*

Tuesday, 21 June 2022

पवित्र आत्मा को पहले मांगना पड़ता था (हिंदी )

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*पवित्र आत्मा को पहले मांगना पड़ता था*, 

*फिर हाथ रखा जाता था* 

*और अंत में वो खुद उतरा लोगों पर*

 


👉 *तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता अपने माँगनेवालों को पवित्र आत्मा क्यों न देगा।”*

(लूका 11:13)


✍️इस वचन पर बात करेंगे!


*सूने*:-


प्रश्न: *एक व्यक्ति दास दासी ,लड़का लड़की ,पुरुष स्त्री कहता है ,प्रभु मुझे पवित्र आत्मा चाहिए,परमेश्वर देगा या नहीं देगा ?*


✍️सीधी बात: परमेश्वर देगा!


दूसरा प्रश्न : *कितनी बार मांगना है उसको ?*


 ✍️ *एक बार मांगा दे दिया, क्या दूसरे दिन मांगना है  उसको ?*


👉नही मांगना है!


*ध्यान से सूने*:-


✍️इसका मतलब आपने मांगा परमेश्वर ने दे दिया!


👉 *और परमेश्वर ने हम सब के लिए किस दिन दे दिया ?*


 👉 *जब पिन्तेकुस्त का दिन आया उस दिन दे दिया!*


👉 *तो अब मांगने का system खत्म*


*सूने*:-


✍️जब चेलों से कह रहा था ,यीशु तुम मांगों!


👉 *तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता अपने माँगनेवालों को पवित्र आत्मा क्यों न देगा।”*

(लूका 11:13)


✍️ *तुम प्रतीक्षा करो!*


👉 *और जिसकी प्रतिज्ञा मेरे पिता ने की है, मैं उसको तुम पर उतारूँगा और जब तक स्वर्ग से सामर्थ्य न पाओ,* तब तक तुम इसी नगर में ठहरे रहो।” 

(लूका 24:49)


👉 *परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे;* और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होंगे।”

(प्रेरितों के काम 1:8)


*सूने*:-


✍️ *तो यह सिलसिला खत्म हो चूका है!*


👉 *मांगने का सिलसिला खत्म हो चुका है!*


👉 *इंतजार का सिलसिला खत्म हो चूका है!*


👉पिन्तेकुस्त के दिन पवित्र आत्मा आ चूका है!


*सूने*:-


✍️अब वापस (लूका 11:13) क्यों!


⭐ *एक और जबरदस्त connection देता हूं!*


👉जब प्रेरितों ने जो यरूशलेम में थे सुना कि सामरियों ने परमेश्वर का वचन मान लिया है तो पतरस और यूहन्ना को उनके पास भेजा। 


👉और उन्होंने जाकर उनके लिये प्रार्थना की ताकि पवित्र आत्मा पाएँ। क्योंकि पवित्र आत्मा अब तक उनमें से किसी पर न उतरा था, उन्होंने तो केवल प्रभु यीशु के नाम में बपतिस्मा लिया था। तब उन्होंने उन पर हाथ रखे और उन्होंने पवित्र आत्मा पाया।

(प्रेरितों के काम 8:14-17)


✍️क्योंकि प्रेरितों के काम 8 अध्याय में नहीं पता पवित्र आत्मा कैसे आता है!


👉उन को सिर्फ ये ही पता था ,पतरस को बुलाओ! 


👉पतरस हाथ रखेगा, तो सब को मिलेगा!


*ध्यान से सूने*:-


👉पतरस ये बातें कह ही रहा था कि पवित्र आत्मा वचन के सब सुननेवालों पर उतर आया।

(प्रेरितों के काम 10:44)


✍️ *तो इस को क्या समझे?*


👉इस को ये समझेगे! 


*ध्यान दें*


✍️जब तक ये नहीं पता था पवित्र आत्मा कैसे आएगा!


👉तो पतरस और यहुन्ना को बुला,बुला कहते थे!


👉 *प्रार्थना करो आएगा!*

👉 *प्रार्थना करो आएगा!*


👉 *और आता था!*


*ध्यान दें*


✍️ *तो जब पवित्र आत्मा ने देखा इनका direction change (दिशा परिवर्तन) हो रहा है!*


👉इन की doctrine अलग बन रही ये पतरस को ही बुला रहे हैं!


👉तो पवित्र आत्मा ने कहा मैं क्या करता हूं, ‌मै खुद उतर जाऊंगा!


👉यहां पर लिखा है पवित्र आत्मा किसी के हाथ ना रखने पर भी उतर गया!


*इस का क्या मतलब है*:-


👉इसी घटना को जो हुआ था पतरस repeat (दोहराता) करता है!


👉 *जब मैं बातें करने लगा, तो पवित्र आत्मा उन पर उसी रीति से उतरा,* जिस रीति से आरम्भ में हम पर उतरा था।

(प्रेरितों के काम 11:15)


✍️पतरस कहता है मैं तो ताज्जुब हो गया!


👉मैं तो समझता था, जैसा हम पर पवित्र आत्मा आया ,वैसा किसी पर नहीं आयेगा!


👉लेकिन जब मैं कुरनेलियुस के घर पे था, तो पता चला जैसे हम पर पवित्र आत्मा उतरा वैसे ही कुरनेलियुस के पूरे लोगों पर उतरा!


👉वो Shock (चकित)हो गया!


*सुनें*:-


✍️और जितने सून रहे है, अगर ऐसा किसी ने अपना-अपना doctrine (सिद्धांत) बना के रखा है!


👉के जब तक पतरस हाथ नहीं रखता था, पवित्र आत्मा नहीं मिलता था!


👉 *तो ये concept (विचार) गलत है!*


*सूने*:-

 

✍️प्रेरितों के काम 10 अध्याय concept change हो गया!


👉अब पवित्र आत्मा खुद उतर रहा है!


👉इस का जिक्र आगे जा के देखते हैं!


👉 *क्या तुम नहीं जानते*, कि तुम परमेश्वर का मन्दिर हो, और परमेश्वर का आत्मा तुम में वास करता है?

(1 कुरिन्थियों 3:16)


✍️"इसका मतलब क्या है"

👉वो नहीं जानते थे!


✍️ *पवित्र आत्मा तो आपके अन्दर है!*


👉 *जो विश्वास करे* और बपतिस्मा ले उसी का उद्धार होगा, परन्तु जो विश्वास न करेगा वह दोषी ठहराया जाएगा। 


✍️उस की ये निशानी है!


👉और विश्वास करनेवालों में ये चिन्ह होंगे कि वे मेरे नाम से दुष्टात्माओं को निकालेंगे; नई-नई भाषा बोलेंगे;

(मरकुस 16:16-17)


✍️वो चमत्कार कर रहा है ,दुष्ट आत्मा निकल रहा है!


"इसे भी देखें"


👉और न कोई पवित्र आत्मा के बिना कह सकता है कि यीशु प्रभु है।

(1 कुरिन्थिया 12:3)


✍️ तो मुझे यीशु को प्रभु कहना है तो क्या चाहिए?


👉 *पवित्र आत्मा*


*सूने*:-


✍️तो पवित्र आत्मा कहता है! 


👉जब तक तुम यीशु को प्रभु नहीं कहेगा तेरा उद्धार नहीं होगा!


👉कितनी अद्भुत बात है!


👉पाप के विषय में इसलिए कि वे मुझ पर विश्वास नहीं करते;

(यूहन्ना 16:9)


✍️ *मुझे lead किसने किया यीशु की तरफ?*


👉पवित्र आत्मा ने!


✍️ *मैं पापी हू किस ने बताया?*


👉पवित्र आत्मा ने!


✍️ *मुझे अन्दर से किसने तोड़ा?*


👉पवित्र आत्मा ने!


✍️ *यीशु को स्वीकार करो किस ने कहा?*


👉पवित्र आत्मा ने!


✍️ *उद्धार तो दूर की बात आप पापी है ,किस ने एहसास करवाया!*

 

👉पवित्र आत्मा ने!


*God bless you*

पिन्तेकुस्त के दिन कौन सी भाषा उतरी थी ? (हिंदी )

 आज का विषय :-

 

*पिन्तेकुस्त के दिन कौन सी भाषा उतरी थी ?* 


◆ यहां दो भाषा है!


◆ पहली भाषा :-


1] बाईबल में जिसे Glossa कहते हैं!


2] Glossa  का मतलव:- Language (भाषाएं)


◆ दूसरी भाषा


2] Gibberish:-


1] ये बाईबल की नहीं बाहर की!


2] आज कल की भाषा Gibberish जिस का कोई मतलव नहीं!


ध्यान से सूने:-


1)  Glossa (Language) 


2) ये दान सब को नहीं मिलता!


3) पतरस को मिला!


4) कुरन्थियो की कलिसिया को मिला!


               (1 कुरिन्थियों 12:30)

क्या सब को चंगा करने का वरदान मिला है? *क्या सब नाना प्रकार की भाषा बोलते हैं?*

                   


◆ सूने:-


1) उस समय ज्ञान नहीं था!


2) Mobile phone नहीं थे!


3) Goggle नही था!


4) School college नही थे!


5) भाषाओं का अनूवाद नहीं था!


★ जरा सोचिए :-


आज की भाषा में और जो बाईबल बात करती है, उस भाषा में कितना फर्क है!


सूनिए :- 

             (1 कुरिन्थियों 12:30)


👉क्या सब को चंगा करने का वरदान मिला है? *क्या सब नाना प्रकार की भाषा बोलते हैं?*


1) सब को नहीं! 


2) तो ये पवित्र आत्मा तय करेगा, ये वरदान देना है या नही!


★ सुनिये :-


1) आज ये वरदान देना है या नही!


2) आज ज्ञान है!


3) mobile phone है!


4) Google है!


5) School, college है!


6) भाषाओं का अनूवाद है!


★ सुनिये :-


1) चेलों को इस वरदान की बहुत जरूरत थी!


★ क्यों?

                   (मत्ती 28:19)

इसलिए तुम जाकर *सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ*; और उन्हें पिता, और पुत्र, और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो,


                 (लूका 24:47)

और यरूशलेम से लेकर सब जातियों में मन फिराव का और पापों की क्षमा का प्रचार, उसी के नाम से किया जाएगा।


★ सुनिये :-


1) चेलों को हर जाति में सुसमाचार लेकर जाना था!


2) पर प्रभु को मालूम था जातियों में जाना है , तो चेलों के लिए समस्या है भाषा की


3) इस लिए परमेश्वर ने अन्य भाषा का वरदान दिया!


★ सुनिये :-


 इन वचनों को ध्यान से पढ़ें


              (प्रेरितों के काम 1:8)

👉परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे; *और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होंगे।”*


             (प्रेरितों के काम 2:4-8)


और वे सब पवित्र आत्मा से भर गए, और जिस प्रकार आत्मा ने उन्हें बोलने की सामर्थ्य दी, वे अन्य-अन्य भाषा बोलने लगे। और आकाश के नीचे की हर एक जाति में से भक्त-यहूदी यरूशलेम में रहते थे। जब वह शब्द सुनाई दिया, तो भीड़ लग गई और लोग घबरा गए, क्योंकि हर एक को यही सुनाई देता था, कि ये मेरी ही भाषा में बोल रहे हैं। *और वे सब चकित और अचम्भित होकर कहने लगे, “देखो, ये जो बोल रहे हैं क्या सब गलीली नहीं? तो फिर क्यों हम में से; हर एक अपनी-अपनी जन्म-भूमि की भाषा सुनता है?


             (प्रेरितों के काम 2:9-12)


हम जो पारथी, मेदी, एलाम लोग, मेसोपोटामिया, यहूदिया, कप्पदूकिया, पुन्तुस और आसिया, और फ्रूगिया और पंफूलिया और मिस्र और लीबिया देश जो कुरेने के आस-पास है, इन सब देशों के रहनेवाले और रोमी प्रवासी, अर्थात् क्या यहूदी, और क्या यहूदी मत धारण करनेवाले, क्रेती और अरबी भी हैं, परन्तु *अपनी-अपनी भाषा में उनसे परमेश्वर के बड़े-बड़े कामों की चर्चा सुनते हैं।” और वे सब चकित हुए,* और घबराकर एक दूसरे से कहने लगे, “यह क्या हो रहा है?”


 

वो चकित हूए और इसका परिणाम क्या हुआ तीन हजार का उद्धार हुआ!



तो , पिन्तेकुस्त के दिन कौन सी भाषा उतरी थी ?


1) जो इस पृथ्वी पर भाषा बोली जाती हैं 

2) इस अन्यभाषा का वरदान चेलो को मिला था

3) ताकी वो हर नगर में , हर देश में , हर जातीओं में जाकर वचनो का प्रचार करे , संदेश दे सके , प्रभू का सुसमाचार सुना सके 


उदाहरण :-


1) थोमा  भारत (साऊथ) आया उसे साऊथ की भाषा नहीं आती थी!,


2) पर उसके पास अन्य भाषा का वरदान था!


3) वो साऊथ की भाषा में सुसमाचार सूना रहा था! , प्रचार कर रहा था 


                      God bless you

Saturday, 18 June 2022

हमे कब पवित्र आत्मा मिल जाता है 5 मिन (हिंदी)

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


प्रश्न: *हमे कब पवित्र आत्मा मिल जाता है ?*


✍️आज का विषय बहुत ही ज्यादा समझने और सिखने लायक है!


👉ऐसा क्यों ?


👉क्योंकि जब भी हम Facebook YouTube को open करते हैं!


👉कुछ लोगो का एक ही topic होता है


👉परमेश्वर आपको पवित्र आत्मा से भर रहा है!


👉और वो चाहे 10 साल, 20 साल , 40 साल के विश्वासी हो ! 


👉कई-कई घंटे एक ही बात बोलते रहते हैं!


👉 *पवित्र आत्मा से भर दे*

👉 *पवित्र आत्मा से भर दे*

👉 *पवित्र आत्मा से भर दे*


*सूने*:- 


✍️ *और खुद इन वचनों को ध्यान से पढ़ें!*


⭐ *वाईदा*


👉 *और मैं पिता से विनती करूँगा, और वह तुम्हें एक और सहायक देगा,*कि वह सर्वदा तुम्हारे साथ रहे।*

(यूहन्ना 14:16)


👉 *परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे;* और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होंगे।”

(प्रेरितों के काम 1:8)


*सूने*:-


✍️ *जो वाईदा यीशु ने किया प्रेरितो के काम 2अध्याय में पूरा हुआ*


👉‌ *और वे सब पवित्र आत्मा से भर गए,*

(प्रेरितों के काम 2:4)


👉पतरस ने उनसे कहा, “मन फिराओ, और तुम में से हर एक अपने-अपने पापों की क्षमा के लिये यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले; *तो तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे।*

(प्रेरितों के काम 2:38)


👉क्योंकि यह प्रतिज्ञा तुम, और तुम्हारी सन्तानों, और उन सब दूर-दूर के लोगों के लिये भी है जिनको प्रभु हमारा परमेश्वर अपने पास बुलाएगा" 

(प्रेरितों के काम 2:39)


✍️ तो आपको पवित्र आत्मा कब मिल जाता है ?


👉 *पवित्र आत्मा सबके लिए एक ही बार उतरा, फिर आया गया नही*


👉हाथ रखना निचे गिराना ऐसा नहीं!


👉 *वो आपके अन्दर बसा है!*


✍️ *फिर पास्टर ,सेवक कियू कहते हैं पवित्र आत्मा को रसिव करो*


👉 *वो तो पहले से आपके अन्दर है*


*ध्यान से सूने*:-


👉 "ये (biblical) बाइबल की शिक्षा नहीं है"


👉 *परन्तु जब कि परमेश्वर का आत्मा तुम में बसता है,* तो तुम शारीरिक दशा में नहीं, परन्तु आत्मिक दशा में हो। यदि किसी में मसीह का आत्मा नहीं तो वह उसका जन नहीं।

(रोमियों 8:9)


✍️ *तुम में बसा है*:- 


*सूने*:-


✍️पवित्र आत्मा शूरु से ही आपको lead कर रहा है!

 

👉इसलिए मैं तुम्हें चेतावनी देता हूँ कि जो कोई परमेश्वर की आत्मा की अगुआई से बोलता है, वह नहीं कहता कि यीशु श्रापित है; *और न कोई पवित्र आत्मा के बिना कह सकता है कि यीशु प्रभु है।*

(1 कुरिन्थियों 12:3)


*सूने*


✍️ *अब पिन्तेकोस्ट के समान फिर आपके लिए नहीं होगा!* 


👉आग नहीं गिरेगी!


✍️यह दूबारा नहीं हुआ!


"*इन सभी वचनों को ध्यान से पढे*"

 

👉तब उन्होंने उन पर हाथ रखे और उन्होंने पवित्र आत्मा पाया।

(प्रेरितों के काम 8:17)


👉 पतरस ये बातें कह ही रहा था कि पवित्र आत्मा वचन के सब सुननेवालों पर उतर आया।

(प्रेरितों के काम 10:44)


👉और जब पौलुस ने उन पर हाथ रखे, तो उन पर पवित्र आत्मा उतरा, और वे भिन्न-भिन्न भाषा बोलने और भविष्यद्वाणी करने लगे।

(प्रेरितों के काम 19:6)


✍️ जैसे मंन्ना दूबारा नहीं गिरेगा! 


👉अब मंन्ना बंद हो गया !


👉वो समय खत्म हो गया! 


(वैसे अब वो समय नहीं पवित्र आत्मा आया फिर चला गया)!


*सूने*:-


👉और उसी में तुम पर भी जब तुम ने सत्य का वचन सुना, जो तुम्हारे उद्धार का सुसमाचार है, 

और जिस पर तुम ने विश्वास किया, *प्रतिज्ञा किए हुए पवित्र आत्मा की छाप लगी।*

(इफिसियों 1:13)


✍️ *हमे सब कुछ salvation package में मिल जाता है*


👉 तो उसने हमारा उद्धार किया और यह धार्मिक कामों के कारण नहीं, जो हमने आप किए, पर अपनी दया के अनुसार, नये जन्म के स्नान, *और पवित्र आत्मा के हमें नया बनाने के द्वारा हुआ।*

(तीतुस 3:5)


✍️ पवित्र आत्मा की छाप लग गई!


👉पवित्र आत्मा हमे नया बनाता है!


👉अब सब कुछ आपके अन्दर है!


👉बाहर से कुछ नहीं मिलेगा!


👉अब 1,2,3 बोलने की जरुरत नहीं !


👉 ना कोट घूमना नही!


👉ना फूंक मारना नही!


👉ये नहीं अन्य भाषा बोलेंगे तभी पवित्र आत्मा आएगा!


👉ना फायर-फायर बोलना है!


👉ना निचे गिराना है!


👉 ना welcome पवित्र आत्मा कहना है!


*सूने*:-


*उदाहरण:-


✍️जब घर में मेहमान आ जाऐ है, तो क्या हम बार बार फोन लगाके हैं , पूछते हैं!


👉कब आएगे या आ जाओ आ जाओ कहते है


👉वो तो घर में आ गया है!


 *पवित्र आत्मा अब आप सब के अन्दर है*.....


*God bless you*