Thursday, 21 September 2023

हाथ रखना (हिंदी )

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*वो कौन-कौन से scriptures है जिस को पढ़कर मसीही लोग धोखा खा गए*


*सातवां है प्रेरितों के काम 8:17*


*हाथ रखना*


👉 *तब उन्होंने उन पर हाथ रखे और उन्होंने पवित्र आत्मा पाया।*

(प्रेरितों के काम 8:17)


✍️ यहां से हाथ रखने वाला concept उठा लिया!


👉कहते है पतरस ने हाथ रखा!


👉फिलिप्पुस ने हाथ रखा! 


👉और लोगो को पवित्र मिल रहा था!


👉तो कहते हैं हमें भी हाथ रखना और लोगों पवित्र आत्मा देना है!


👉चलो ठीक है कुछ देर के लिए मान लेते, पतरस ने उन पर हाथ रखा उन पर पवित्र आत्मा उतरा!


👉फिलिप्पुस ने हाथ रखा उन पर पवित्र आत्मा उतरा!


👉 *लेकिन जिस पर हाथ रखा उसको पवित्र आत्मा मिला!*

 

👉 *क्या उस ने वापस line लगाया!*

 

✍️ *नहीं लगाया*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *इसका मतलब है*


👉इसे कहते हैं *lifetime activity* 


👉 *One time account*

 

👉 *non-repeated act*


👉 *ये वापस repeat होना नहीं चाहिए!*


*सूने*:-


✍️ *लेकिन आज मसीह समाज में क्या चल रहा है!*


👉 छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटका, गुजरात आदि में... ‌


👉 *आपको हर Sunday पवित्र आत्मा मिलेगा!*


👉हाथ रखना ठपाक निचे!


👉 *इसे कहते पवित्र आत्मा का मजाक उड़ाना!*


*सूने*:-


✍️ *सवाल:- एक व्यक्ति को पवित्र आत्मा कियू दिया जाता, ताके वो सेवा करें!*


👉यीशु ने क्या कहा:-


👉 *परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे; और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होंगे।”*

(प्रेरितों के काम 1:8)


✍️ *लेकिन आज क्या चल रहा है?*


👉जब पवित्र आत्मा आएगा!


👉 मैं Sunday to Sunday कर्नाटका जाऊगा!


👉 Sunday to Sunday पंजाब जाऊगा!


👉Sunday to Sunday  उस व्यक्ति से हाथ रखवाउगा और ठपाक निचे गिरने के लिए!


👉 *इन से पूछो तुम निचे गिरकर करते क्या हो?*


👉बोले अगली meeting में गिरने के लिए!


*सूने*:-


✍️इसे कहते हैं पवित्र आत्मा का मजाक उड़ाना!


*सूने*:-


✍️ *मुझे पवित्र आत्मा चाहिए?*


👉हां चाहिए!


👉 *जब पवित्र आत्मा already मिल गया तो वापस जा कर line कियू लगाऊं!*


👉पता नहीं ये simple चीज कियू नहीं  समझते हैं लोग!


👉 पवित्र आत्मा कब मिल गया जब आपका उद्धार हो गया!


👉और उसी में तुम पर भी जब तुम ने सत्य का वचन सुना, जो तुम्हारे उद्धार का सुसमाचार है, और जिस पर तुम ने विश्वास किया, *प्रतिज्ञा किए हुए पवित्र आत्मा की छाप लगी।* 

(इफिसियों 1.13)


👉परमेश्वर के पवित्र आत्मा को शोकित मत करो, *जिससे तुम पर छुटकारे के दिन के लिये छाप दी गई है।* 

(इफिसियों 4.30)


👉क्या तुम नहीं जानते, कि तुम परमेश्वर का मन्दिर हो, *और परमेश्वर का आत्मा तुम में वास करता है?* 

(1 कुरिन्थियों 3.16)


👉क्या तुम नहीं जानते, कि तुम्हारी देह पवित्र आत्मा का मन्दिर है; *जो तुम में बसा हुआ है और तुम्हें परमेश्वर की ओर से मिला है,* और तुम अपने नहीं हो? 

(1 कुरिन्थियों 6.19)


✍️ *मैंने विश्वास करना है मेरे अंदर पवित्र आत्मा उसी दिन आ गया, जिस दिन मैंने यीशु को अपना उद्धार कर्ता स्वीकार किया!*


👉क्योंकि उसमें परमेश्वर की धार्मिकता विश्वास से और विश्वास के लिये प्रगट होती है; जैसा लिखा है, *“विश्वास से धर्मी जन जीवित रहेगा।”*

(रोमियों 1:17)


*God bless you*

Monday, 18 September 2023

1 कुरिन्थियों 14:2 (हिंदी )

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*वो कौन-कौन scriptures है जिस को पढ़कर मसीही लोग धोखा खा गए*


*पहला हैं 1 कुरिन्थियों 14:2*


👉 *अन्य भाषा का दान का भेद समझा जा सकता है,यह दान भेद प्रगट करने का दान नहीं है*


👉 *कैसे?*


👉आपने अपनी पूरी life में इस angle को कभी check नहीं किया होगा!


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *पूरी बाइबल में कहीं भी अन्य भाषा के दान को भेद प्रगट करने वाला दान कभी नहीं बोला है!*


👉क्योंकि जो अन्य भाषा में बातें करता है; वह मनुष्यों से नहीं, परन्तु परमेश्वर से बातें करता है; इसलिए कि उसकी बातें कोई नहीं समझता; क्योंकि वह भेद की बातें आत्मा में होकर बोलता है।

(1 कुरिन्थियों 14:2)


✍️आपने इसी को पढ़ा है ना!


👉इसी को लेकर confuse हो गए ना!


👉 *मनुष्य*

👉 *कोई*

👉 *भेद*


👉 *पौलुस चाहता था, मनुष्य यह भेद को समझें!*


👉 *वचन के साथ आपको ये proof करुंगा!*


👉 *पढ़ने में ऐसा लगता है, कोई नहीं इस भेद को समझें!*


👉 *लेकिन लेखक की चाल को पकड़ो!*


👉 *अब मैं आपको context (संदर्भ) में लेकर चलता हुं!*


👉जब तक आप context (संदर्भ) में नहीं पढ़ोगे और एक टुकड़ा उठाओगे!


👉 *जैसे के तेरी आंख ठोकर खाती है, तो आंख निकाल दे!*


👉 *तेरा हाथ ठोकर खाता है, तो हाथ काट दे!*


👉 *तो आप अंधे लंगड़े लूले हो जाओगे!*


👉लेकिन उसके पीछे के context (संदर्भ) को समझो!


👉स्त्री कलीसिया में चुप रहे context (संदर्भ) समझो!


👉नहीं तो बेड़ा गर्क!

-------------------------


✍️तो context (संदर्भ) में पढ़ेंगे!


👉क्योंकि जो अन्य भाषा में बातें करता है; *वह मनुष्यों* से नहीं, परन्तु परमेश्वर से बातें करता है; इसलिए कि उसकी बातें कोई नहीं समझता; क्योंकि वह भेद की बातें आत्मा में होकर बोलता है।

(1 कुरिन्थियों 14:2)


👉परन्तु जो भविष्यद्वाणी करता है, *वह मनुष्यों से* उन्नति, और उपदेश, और शान्ति की बातें कहता है।

(1 कुरिन्थियों 14:3)


✍️context (संदर्भ) क्या है! 


👉जो अन्य भाषा में बातें करता है, वह अपनी ही उन्नति करता है; परन्तु जो भविष्यद्वाणी करता है, *वह कलीसिया की उन्नति करता है।*

(1 कुरिन्थियों 14:4)


✍️मनुष्यों की उन्नति, फ़िर कहता है कलिसिया की उन्नति!


👉या जो अभी तक total आप पढ़ रहे हैं, आपके दीमाग में क्या आया!


*ध्यान से सूने*:-


✍️ये लेखक जिस नाम है पौलूस है, पूरा पढ़ते वक्त में इस का इशारा कहां है! 


👉या कहना क्या चहता है, कहना क्या रहा है!


👉 *मनुष्यों की उन्नति हो,*


👉 *कलिसिया की उन्नति हो,* 


👉 *मनुष्य प्रभु के नजदीक आए,*


👉 *उपदेश की बातें मनुष्य समझ सके!*


👉क्योंकि जब 1कुरि 14:2 में पढ़ते हैं, तुम जब बात करते हो,मनुष्य को समझ में नहीं आता!


👉 *पौलूस चहता था भेद की बाते हर मनुष्य समझे!*


👉मैं चाहता हूँ, कि तुम सब अन्य भाषाओं में बातें करो, परन्तु अधिकतर यह चाहता हूँ कि भविष्यद्वाणी करो: क्योंकि यदि अन्य भाषा बोलनेवाला *कलीसिया की उन्नति के लिये अनुवाद न करे* तो भविष्यद्वाणी करनेवाला उससे बढ़कर है।

(1 कुरिन्थियों 14:5)


👉इसलिए हे भाइयों, *यदि मैं* तुम्हारे पास आकर अन्य भाषा में बातें करूँ, और प्रकाश, या ज्ञान, या भविष्यद्वाणी, या उपदेश की बातें तुम से न कहूँ, *तो मुझसे तुम्हें क्या लाभ होगा?*

(1 कुरिन्थियों 14:6)


✍️पीछे चलते हैं!


👉क्योंकि जो अन्य भाषा में बातें करता है; वह मनुष्यों से नहीं, परन्तु परमेश्वर से बातें करता है; इसलिए कि उसकी बातें कोई नहीं समझता; क्योंकि वह भेद की बातें आत्मा में होकर बोलता है।

(1 कुरिन्थियों 14:2)


✍️ *जब आप ये पढ़ रहे थे, आपको लग रहा था, ओ हो मनुष्य नहीं समझ सकता!*


👉 *मेरे पास भेद की बाते हैं, 


👉 *मैं आत्मा हो होकर भेद की बाते बोलता हूं!*


👉पौलूस कहता नहीं, 


👉जो भी बात करो‌ मनुष्य को उस का भेद समझा में आना चाहिए!


👉मतलव:- मनुष्य को पता होना चाहिए!


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *कहा पर बात clear हो गई!*


👉तो ये बात करते करते-करते वो कहा पर पहोंचा! 


👉इसलिए हे भाइयों, *यदि मैं* तुम्हारे पास आकर अन्य भाषा में बातें करूँ, और प्रकाश, या ज्ञान, या भविष्यद्वाणी, या उपदेश की बातें तुम से न कहूँ, *तो मुझसे तुम्हें क्या लाभ होगा?*

(1 कुरिन्थियों 14:6)


👉मतलब :- *मेरी बातों से तुमको क्या फायदा!*


👉इसी प्रकार यदि निर्जीव वस्तुएँ भी, जिनसे ध्वनि निकलती है जैसे बाँसुरी, या बीन, यदि उनके स्वरों में *भेद न हो* तो जो फूँका या बजाया जाता है, वह क्यों पहचाना जाएगा?

(1 कुरिन्थियों 14:7)


👉और यदि तुरही का शब्द साफ न हो तो कौन लड़ाई के लिये तैयारी करेगा? ऐसे ही तुम भी यदि जीभ से साफ बातें न कहो, तो जो कुछ कहा जाता है? वह *कैसे समझा जाएगा?* तुम तो हवा से बातें करनेवाले ठहरोगे।

(1 कुरिन्थियों 14:8-9)


✍️ *context (संदर्भ) मैं क्या है?* 


👉 *भेद*


👉 *मतलव तुम्हारा भेद हमें समझ आना चाहिए!*


👉 *पौलुस चाहता था कि यह भेद मनुष्य समझे!*


👉 *तो 1कुरि 14:2 ऐसा नहीं है जैसा परोसा गया था!*


*एक छोटा सा उदाहरण:-*


👉पर ऊपर की यरूशलेम स्वतंत्र है, और वह हमारी माता है।

(गलातियों 4:26)


👉इतना सा टुकड़ा उठा लिया, कहते हैं, ऊपर एक मां है!


👉और लाखों की तादाद में लोग इस के पीछे जा रहे हैं!


👉context (संदर्भ) में क्या हाजिरा और सारा है, 


👉दो बच्चे हैं, इसहाक और इस्माइल है!


👉ये हैं context


👉इसी तरह 1 कुरि 14:2 इतना सा टुकड़ा उठा लिया!


👉कोई नहीं समझता,


👉पर पौलुस चाहता है मनुष्य समझे!


👉कुछ कहते हैं कोई जरूरत नहीं समझने की, मैं आत्मा में प्रभु से बातें कर रहा हूं!


👉पौलुस कहता तुम तो हवा में बातें करने वाले ठहरोगे!


👉जगत में कितने ही प्रकार की भाषाएँ क्यों न हों, परन्तु उनमें से कोई भी बिना अर्थ की न होगी। 


👉 *इसलिए यदि मैं किसी भाषा का अर्थ न समझूँ, तो बोलनेवाले की दृष्टि में परदेशी ठहरूँगा;* और बोलनेवाला मेरी दृष्टि में परदेशी ठहरेगा।

(1 कुरिन्थियों 14:10-11)


✍️ *परदेशी का अर्थ*:-


👉Greek 915 - βάρβαρος

English में - barbarian का मतलव जंगली 


👉जिस की कोई भाषा नहीं!


👉इसलिए तुम भी जब आत्मिक वरदानों की धुन में हो, तो ऐसा प्रयत्न करो, *कि तुम्हारे वरदानों की उन्नति से कलीसिया की उन्नति हो।*

(1 कुरिन्थियों 14:12)


👉 *इस कारण जो अन्य भाषा बोले, तो वह प्रार्थना करे, कि उसका अनुवाद भी कर सके।*

(1 कुरिन्थियों 14:13)


✍️इसलिए पौलुस चाहता था, भाषा का भेद मनुष्य समझे!


👉Total पढ़ने के बाद क्या समझ में आ रहा है, भाषा का भेद समझे या न समझे!


*अब दूबारा पढ़े*:-


✍️ *मनुष्य को दीमाग में रख कर,*


👉क्योंकि जो अन्य भाषा में बातें करता है; वह मनुष्यों से नहीं, परन्तु परमेश्वर से बातें करता है; इसलिए कि उसकी बातें कोई नहीं समझता; क्योंकि वह भेद की बातें आत्मा में होकर बोलता है।

(1 कुरिन्थियों 14:2)


✍️अगर भेद की बातों को नहीं समझ सकते तो!


👉मेरा प्रश्न:- उन लोगो से जो ये कहते हैं, ये तो भेद की बाते हैं! 


👉 *तो अनुवाद का दान क्यों दिया?*


👉मुझे इसका जवाब दे दीजिए!


👉जो Gibberish बोलते है!


👉पौलुस एक तरफ कहता है, इसे समझ नहीं सकते एक तरफ कहता है इसे समझना चाहिए!


👉 *क्या पौलुस बौखला गया है,नहीं!*


👉दूसरी तरफ पवित्र आत्मा कहता ऐसी भाषाएं आएगी इसलिए अनुवाद का दान भी दूगा!


👉 *तो जब समझना ही नहीं है तो ये दान क्यों?*


*God bless you*

Sunday, 18 June 2023

कब पवित्र आत्मा मिल जाता है? (हिंदी)

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


प्रश्न: *हमे कब पवित्र आत्मा मिल जाता है?*

(या कब मिलता है)


✍️आज का विषय बहुत ही ज्यादा समझने और सिखने लायक है!


👉ऐसा क्यों ?


👉क्योंकि जब भी हम Facebook YouTube को open करते हैं!


👉कुछ लोगो का एक ही topic होता है


👉परमेश्वर आपको पवित्र आत्मा से भर रहा है!


👉और वो चाहे 10 साल, 20 साल , 40 साल के विश्वासी हो ! 


👉कई-कई घंटे एक ही बात बोलते रहते हैं!


👉 *पवित्र आत्मा से भर दे*

👉 *पवित्र आत्मा से भर दे*

👉 *पवित्र आत्मा से भर दे*


*सूने*:- 


✍️ *और खुद इन वचनों को ध्यान से पढ़ें!*


⭐ *वाईदा*


👉 *और मैं पिता से विनती करूँगा, और वह तुम्हें एक और सहायक देगा,*कि वह सर्वदा तुम्हारे साथ रहे।*

(यूहन्ना 14:16)


👉 *परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे;* और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होंगे।”

(प्रेरितों के काम 1:8)


*सूने*:-


✍️ *जो वाईदा यीशु ने किया प्रेरितो के काम 2अध्याय में पूरा हुआ*


👉‌ *और वे सब पवित्र आत्मा से भर गए,*

(प्रेरितों के काम 2:4)


👉पतरस ने उनसे कहा, “मन फिराओ, और तुम में से हर एक अपने-अपने पापों की क्षमा के लिये यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले; *तो तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे।*

(प्रेरितों के काम 2:38)


👉क्योंकि यह प्रतिज्ञा तुम, और तुम्हारी सन्तानों, और उन सब दूर-दूर के लोगों के लिये भी है जिनको प्रभु हमारा परमेश्वर अपने पास बुलाएगा" 

(प्रेरितों के काम 2:39)


✍️ तो आपको पवित्र आत्मा कब मिल जाता है ?


👉 *पवित्र आत्मा सबके लिए एक ही बार उतरा, फिर आया गया नही*


👉हाथ रखना निचे गिराना ऐसा नहीं!


👉 *वो आपके अन्दर बसा है!*


✍️ *फिर पास्टर ,सेवक कियू कहते हैं पवित्र आत्मा को रसिव करो*


👉 *वो तो पहले से आपके अन्दर है*


*ध्यान से सूने*:-


👉 "ये (biblical) बाइबल की शिक्षा नहीं है"


👉 *परन्तु जब कि परमेश्वर का आत्मा तुम में बसता है,* तो तुम शारीरिक दशा में नहीं, परन्तु आत्मिक दशा में हो। यदि किसी में मसीह का आत्मा नहीं तो वह उसका जन नहीं।

(रोमियों 8:9)


✍️ *तुम में बसा है*:- 


*सूने*:-


✍️पवित्र आत्मा शूरु से ही आपको lead कर रहा है!

 

👉इसलिए मैं तुम्हें चेतावनी देता हूँ कि जो कोई परमेश्वर की आत्मा की अगुआई से बोलता है, वह नहीं कहता कि यीशु श्रापित है; *और न कोई पवित्र आत्मा के बिना कह सकता है कि यीशु प्रभु है।*

(1 कुरिन्थियों 12:3)


*सूने*


✍️ *अब पिन्तेकोस्ट के समान फिर आपके लिए नहीं होगा!* 


👉आग नहीं गिरेगी!


✍️यह दूबारा नहीं हुआ!


"*इन सभी वचनों को ध्यान से पढे*"

 

👉तब उन्होंने उन पर हाथ रखे और उन्होंने पवित्र आत्मा पाया।

(प्रेरितों के काम 8:17)


👉 पतरस ये बातें कह ही रहा था कि पवित्र आत्मा वचन के सब सुननेवालों पर उतर आया।

(प्रेरितों के काम 10:44)


👉और जब पौलुस ने उन पर हाथ रखे, तो उन पर पवित्र आत्मा उतरा, और वे भिन्न-भिन्न भाषा बोलने और भविष्यद्वाणी करने लगे।

(प्रेरितों के काम 19:6)


✍️ जैसे मंन्ना दूबारा नहीं गिरेगा! 


👉अब मंन्ना बंद हो गया !


👉वो समय खत्म हो गया! 


(वैसे अब वो समय नहीं पवित्र आत्मा आया फिर चला गया)!


*सूने*:-


👉और उसी में तुम पर भी जब तुम ने सत्य का वचन सुना, जो तुम्हारे उद्धार का सुसमाचार है, 

और जिस पर तुम ने विश्वास किया, *प्रतिज्ञा किए हुए पवित्र आत्मा की छाप लगी।*

(इफिसियों 1:13)


✍️ *हमे सब कुछ salvation package में मिल जाता है*


👉 तो उसने हमारा उद्धार किया और यह धार्मिक कामों के कारण नहीं, जो हमने आप किए, पर अपनी दया के अनुसार, नये जन्म के स्नान, *और पवित्र आत्मा के हमें नया बनाने के द्वारा हुआ।*

(तीतुस 3:5)


✍️ पवित्र आत्मा की छाप लग गई!


👉पवित्र आत्मा हमे नया बनाता है!


👉अब सब कुछ आपके अन्दर है!


👉बाहर से कुछ नहीं मिलेगा!


👉अब 1,2,3 बोलने की जरुरत नहीं !


👉 ना कोट घूमना नही!


👉ना फूंक मारना नही!


👉ये नहीं अन्य भाषा बोलेंगे तभी पवित्र आत्मा आएगा!


👉ना फायर-फायर बोलना है!


👉ना निचे गिराना है!


👉 ना welcome पवित्र आत्मा कहना है!


*सूने*:-


*उदाहरण:-


✍️जब घर में मेहमान आ जाऐ है, तो क्या हम बार बार फोन लगाके हैं , पूछते हैं!


👉कब आएगे या आ जाओ आ जाओ कहते है


👉वो तो घर में आ गया है!


 *पवित्र आत्मा अब आप सब के अन्दर है*.....


*God bless you*

Sunday, 9 April 2023

खाली कब्र का संदेश (हिंदी)

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*खाली कब्र का संदेश*

    

(Empty.Tomb)


👉परन्तु मैं अपने प्राण को कुछ नहीं समझता कि उसे प्रिय जानूँ, वरन् यह कि मैं अपनी दौड़ को, और *उस सेवा को पूरी करूँ, जो मैंने परमेश्वर के अनुग्रह के सुसमाचार पर गवाही देने के लिये प्रभु यीशु से पाई है*।

(प्रेरितों के काम 20:24)


✍️ जो पौलुश ने पाई है वो ही हमने पाई है!


👉पौलुश ने क्या पाया था जिसके वो मरने के लिए भी तैयार है!


✍️ये संदेश isrel से फैला था !


👉“हे इस्राएलियों, ये बातें सुनो कि यीशु नासरी एक मनुष्य था जिसका परमेश्वर की ओर से होने का प्रमाण उन सामर्थ्य के कामों और आश्चर्य के कामों और चिन्हों से प्रगट है, जो परमेश्वर ने तुम्हारे बीच उसके द्वारा कर दिखलाए जिसे तुम आप ही जानते हो।

(प्रेरितों के काम 2:22)


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *परमेश्वर ने isrel का नाम पूरी दुनिया में सब से ऊंचा रखा है?*


👉हर चीज से परमेश्वर ने उसे बचाया!


👉मनुष्य हो चाहे जानवर!


👉अगर पूछना है तो मिश्र के राजा से पूछो 


👉जिसने परमेश्वर की सामर्थ को देखा था!


👉इस राष्ट्र को बचाने के लिए :- लाल समुंदर को दो हिस्सों में कर दिया!


👉मिश्र की सेना से बचाया!


👉चालिस साल संभाला , जानवरो,दूशमनो,राजाओं से बचाया!


👉 चाहे आग में डालना,शेरों की मांद, गोलियथ!


👉 *ये लोग कौन थे?* 


👉 *कियू इतना ऊंचा रखा?*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ यीशु के आने तक ऐसा दस दबा बनाकर रखा!


👉ताके जब यीशु पैदा हो पूरी दुनिया को पता चलेगा!


👉चार सो साल लगे isrel को ऊंचा उठाने में!


*सूने*:-


👉यीशु का जन्म ,मत्ती 2 अध्याय:-


👉तारा निचे आना मजाक नहीं है!


👉isrel से प्यार करने का परमेश्वर का एक मकशद था!


👉उसी को, जब वह परमेश्वर की ठहराई हुई योजना और पूर्व ज्ञान के अनुसार पकड़वाया गया, तो तुम ने अधर्मियों के हाथ से उसे क्रूस पर चढ़वाकर मार डाला।

(प्रेरितों के काम 2:23)


✍️ परमेश्वर ने योजना बनाई थी!


👉इसके पीछे कारण एक ही था!


👉वो है यीशु


उदाहरण:-


👉गोलियथ चालिस दिन फैमस हुआ :- कियू?


👉 *ताके उतना ही वो लड़का फैमस हो!*


*ध्यान से सूने सूने*:-

 

✍️israel को फैमस किया ताके पूरी को पता चले !


कारण :-👇


👉उसी को, जब वह परमेश्वर की ठहराई हुई योजना और पूर्व ज्ञान के अनुसार पकड़वाया गया, तो तुम ने अधर्मियों के हाथ से उसे क्रूस पर चढ़वाकर मार डाला।

(प्रेरितों के काम 2:23)


✍️ठीक तीन दिन तीन रात के बाद पूरी दूनिया में ये हुआ!


👉“इसी यीशु को परमेश्वर ने जिलाया, जिसके हम सब गवाह हैं।

(प्रेरितों के काम 2:32)


👉परमेश्वर ने उसे जिलाया!


*सूने*:-


✍️यह काल्पनिक बात नहीं है के ना पैदा हुआ ,ना दूनिया में आया था!


👉रोम का राज्य था जिसने ये डिक्लेअर किया!


👉हरोदेश का राजा था!


👉(1 कुरिन्थियों 15:) अध्याय:- पांच सो लोगों ने जीवत देखा!


👉इम्माऊस के मार्ग पर दो लोगों ने जीवंत देखा !


👉11 चेले मरने के लिए भी तैयार थे!


👉पौलुश भी मरने को तैयार था!


✍️ क्या ये सब पागल थे जो काल्पनिक को लेकर चलेंगे!


*ध्यान से सूने*:-


👉तब सुननेवालों के हृदय छिद गए, और वे पतरस और अन्य प्रेरितों से पूछने लगे, “हे भाइयों, हम क्या करें?”

(प्रेरितों के काम 2:37)


✍️वो तुम्हारा isrel का परमेश्वर है जिसे तुने मारा!


👉यहा से पूरी दुनिया में सुसमाचार फैला था!


 *खाली कब्र का संदेश*


👉और उन्हें न पाकर, वे यह चिल्लाते हुए यासोन और कुछ भाइयों को नगर के हाकिमों के सामने खींच लाए, “ये लोग जिन्होंने जगत को उलटा पुलटा कर दिया है, यहाँ भी आए हैं।

(प्रेरितों के काम 17:6)


👉पहले मैं तुम सब के लिये यीशु मसीह के द्वारा अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ, कि तुम्हारे विश्वास की चर्चा सारे जगत में हो रही है।

(रोमियों 1:8)


✍️सारे जगत को उलटा पुल्टा!


👉चर्चा सारे जगत में हो रही है!


👉क्या वे ही मसीह के सेवक हैं? (मैं पागल के समान कहता हूँ) मैं उनसे बढ़कर हूँ! अधिक परिश्रम करने में; बार बार कैद होने में; कोड़े खाने में; बार बार मृत्यु के जोखिमों में। पाँच बार मैंने यहूदियों के हाथ से उनतालीस कोड़े खाए। तीन बार मैंने बेंतें खाई; एक बार पत्थराव किया गया; तीन बार जहाज जिन पर मैं चढ़ा था, टूट गए; एक रात दिन मैंने समुद्र में काटा। मैं बार बार यात्राओं में; नदियों के जोखिमों में; डाकुओं के जोखिमों में; अपने जातिवालों से जोखिमों में; अन्यजातियों से जोखिमों में; नगरों में के जोखिमों में; जंगल के जोखिमों में; समुद्र के जोखिमों में; झूठे भाइयों के बीच जोखिमों में रहा; परिश्रम और कष्ट में; बार बार जागते रहने में; भूख-प्यास में; बार बार उपवास करने में; जाड़े में; उघाड़े रहने में।

(2 कुरिन्थियों 11:23-27)


✍️पौलुश ने सुसमाचार के लिए ये सब कुछ किया!


*सूने*:-


👉लुशिफर नहीं चाहता जो संदेश खाली कब्र से निकाला फैले!


👉और उन अविश्वासियों के लिये, जिनकी बुद्धि को इस संसार के ईश्वर ने अंधी कर दी है, ताकि मसीह जो परमेश्वर का प्रतिरूप है, उसके तेजोमय सुसमाचार का प्रकाश उन पर न चमके।

(2 कुरिन्थियों 4:4)


*सूने*:-


✍️ये (मैसेज) संदेश बहुत जरूरी है!


👉 *आज 90 प्रतीशत शैतान कामयाब हो गया है!*


👉सब से ज्यादा वो कामयाब हो रहा है स्त्रियों को शांत बिठाने में!


👉बाकी को Denomination में फंसा के रखा है!


👉और जो बचे हैं Doctrine में फंसा के रखा है!


👉कुछ को पाप में फंसा रखा है!


👉 कुछ को Timepass में फंसा रखा है!


👉कुछ पीछे चले गए!


👉 कुछ आपस में लड रहे हैं!


✍️इन सारी चीजों में शैतान कामयाब हो गया!


👉वो खाली कब्र का (मैसेज) संदेश कहा गया !


👉साल में एक बार मनाते हैं एक बार कहोगे यीशु जिंदा हो गया!


👉इसलिए जागते रहो, और स्मरण करो कि मैंने तीन वर्ष तक रात दिन आँसू बहा-बहाकर, हर एक को चितौनी देना न छोड़ा।

(प्रेरितों के काम 20:31)


*सूने*:-


✍️पौलुश ने जो पाया था वो ही हमने पाया है!


👉इतनी बड़ी बात को रखकर आप क्या कर रहे हैं ?


*सूने*:-


👉आराधक क्या कर रहे हैं:- बंद कमरे में गा रहे है!


👉 पंजाब!

👉हरियाणा!

👉राजस्थान!

👉मध्य प्रदेश!

👉यूपी!

के पास्टर लीडर क्या कर रहे हो!


👉इसलिए हम मसीह के राजदूत हैं; मानो परमेश्वर हमारे द्वारा समझाता है: हम मसीह की ओर से निवेदन करते हैं, कि परमेश्वर के साथ मेल मिलाप कर लो।

(2 कुरिन्थियों 5:20)


👉पर तुम एक चुना हुआ वंश, और राज-पदधारी, याजकों का समाज, और पवित्र लोग, और परमेश्वर की निज प्रजा हो, इसलिए कि जिसने तुम्हें अंधकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है, उसके गुण प्रगट करो। 

(1 पतरस 2:9)


✍️हमें चूप नहीं बैठना है!


👉“ये लोग जिन्होंने जगत को उलटा पुलटा कर दिया है, यहाँ भी आए हैं।

(प्रेरितों के काम 17:6)


👉आज प्रभु को ऐसे लोगो की खोज है!


*God bless you*

Wednesday, 15 March 2023

यहुन्ना बपतिस्मा देने वाले को यीशु पर शक कियू आया (हिंदी )

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*यहुन्ना बपतिस्मा देने वाले को यीशु पर शक कियू आया*


✍️ये वो व्यक्ति था जिस ने यीशु से पहले आकर यीशु की गवाही दी यीशु कौन है!


👉यह व्यक्ति वो है जिसने कबूतर की नई पवित्र आत्मा को यीशु पर उतरते देखा!


👉यह व्यक्ति वो है जिसने कहा मैं मसीह नहीं हूं!


👉यहुन्ना बपतिस्मा देने वाले की चारो अंजिलो में इसकी अच्छी गवाही पढ़ते हैं!


*ध्यान से सूने*:-


✍️पर एक घटना घटी उस पहलू को देखेंगे!


👉“क्या आनेवाला तू ही है, या हम दूसरे की प्रतीक्षा करें?”

(मत्ती 11:3)


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *क्यों यीशु पर शक हुआ!*


⭐ *दो कारण से!*


पहला:- *यीशु की सेवकाई!*


दूसरा:- *उसकी सेवकाई का तरीका!*


✍️ यहुन्ना बपतिस्मा देने वाला जेल में पड़े पड़े यीशु के प्रति सुनता था!


 👉यीशु की सेवकाई और सेवकाई के तरीके को भी सुनता था!


👉 *शक पैदा होने का सब से बड़ा कारण!*


👉यहुन्ना कभी भी यीशु के साथ नहीं दिखा चारों पुस्तकों में हम नहीं देखते!


👉दोनों को साथ में कभी सेवकाई करते हुए सिवाय बपतिस्मा के वक्त में!


👉यहुन्ना यीशु के साथ कम रहा था लेकिन उसके बारे में सुनता बहुत था!


👉इसलिए उसने यहुन्ना आपने चेलों को भेजा!


👉यूहन्ना ने बन्दीगृह में मसीह के कामों का समाचार सुनकर अपने चेलों को उससे यह पूछने भेजा,

(मत्ती 11:2)


*सूने*:-


⭐ *दो कारण को देखते है!*


*पहला कारण:-*


✍️यीशु की सेवकाई में राजा बनना नहीं था, यीशु ने कभी नहीं चाहा कि वह राजा बने!


👉यीशु ने अपने आप को कभी भी राजा घोषित नहीं किया बजाऐ इसके कि वो:-


👉 पापियों के साथ उठता बैठता !


👉 वेश्याओं का उद्धार करता!


👉 चुंगी लेने वालों का उद्धार करता!


👉 यीशु का पापियों को माफ कर देना!


👉पापी लोग यीशु को छूते थे मना नहीं करता था!


👉 *ये सब चर्चा यहुन्ना जेल में बैठे-बैठे सुनता था!*


👉 *सुन सुन के उसे ऐसा लगा  क्या यह वही है वही यीशु है जिसकी मैंने गवाही (या घोषणा) दी थी!*


👉 *क्योंकि यह जगत का उद्धार कर्ता है इसकी सेवकाई ऐसी क्यों है ?*


*दूसरा कारण:-*


✍️सेवकाई का तरीका!


👉ये घटना मत्ती रचित सुसमाचार 11: अध्याय और 


👉मत्ती  रचित सुसमाचार 10:अध्याय में यह देखते हैं यीशु ने खुद तो सेवकाई की ही की!


👉पर अपने चेलों को भी भेजा सेवकाई के लिए पूरे अधिकार के साथ में!


*सूने*:-


👉(यद्यपि यीशु स्वयं नहीं वरन् उसके चेले बपतिस्मा देते थे),

(यूहन्ना 4:2)


👉और उन्होंने यूहन्ना के पास आकर उससे कहा, “हे रब्बी, जो व्यक्ति यरदन के पार तेरे साथ था, और जिसकी तूने गवाही दी है; देख, वह बपतिस्मा देता है, और सब उसके पास आते हैं।”

(यूहन्ना 3:26)


👉यीशु आप नहीं वरन उसके चेले बपतिस्मा देते थे!


*सूने*:-


*यहुन्ना बपतिस्मा:-*


👉बपतिस्मा के लिए मशहूर था!


👉यहुन्ना को पता चला यीशु बपतिस्मा नहीं देता, उसको ऐसा लगा जैसे मैं बपतिस्मा देता हूं 


👉यीशु भी सब को  बपतिस्मा दे!


👉यीशु भी कर रहा है चेले भी कर रहे हैं!


👉तो यीशु के चेले चमत्कार भी कर रहे हैं अद्भुत काम भी कर रहे हैं उसके तरीके को लेकर सवाल उठा!


👉यहुन्ना को शक (confusion) हुआ यीशु दूसरों को यह अधिकार क्यों दे रहा है!


👉उसे लगा यीशु खुद परमेश्वर है वह उद्धार कर्ता है,तो वह खुद करें !


👉चेलों को पूरा अधिकार देकर क्यों भेज रहा है!


👉जेल में पड़े पड़े शक आना या (होना) लाजमी है!


*सूने*:-


✍️ *यीशु का यहुन्ना को उत्तर*:-


👉 *यीशु ने उत्तर दिया, “जो कुछ तुम सुनते हो और देखते हो, वह सब जाकर यूहन्ना से कह दो।* कि अंधे देखते हैं और लँगड़े चलते फिरते हैं, कोढ़ी शुद्ध किए जाते हैं और बहरे सुनते हैं, मुर्दे जिलाए जाते हैं, और गरीबों को सुसमाचार सुनाया जाता है। और धन्य है वह, जो मेरे कारण ठोकर न खाए।”

(मत्ती 11:4-6)


✍️यशायाह 35:अध्याय:-


👉यशायाह 61:अध्याय से लेकर कहा ये सब हो रहा है जैसा लिखा है!


👉यह नहीं कहा मैं ही वो यीशु हूं तुम्हें शक नहीं करना चाहिए!


👉और धन्य है वह, जो मेरे कारण ठोकर न खाए।”

(मत्ती 11:6)


*सूने*:-


✍️ *आज जब कुछ 10 प्रतिशत सेवक सही प्रचार करते है तो शंक पैदा होता है*!


👉आज भी जब कोई  Context (सन्दर्भ) में प्रचार करता हैं समझ नहीं पाता तो शंक पैदा हो सकता है!


*सावधान रहीए*


👉 *अगर यहुन्ना के साथ हो सकता है तो आपके साथ भी हो सकता है!*


*God bless you*

Monday, 13 March 2023

यीशु चमत्कार नहीं करता Time Pass के लिए (हिंदी )

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*यीशु चमत्कार नहीं करता Time Pass के लिए*


👉यहूदी क्या चाहते हैं? चिन्न


👉शहर क्या मांगता है? चिन्न


👉हेरदेश राजा क्या मांगता? चिन्न


👉यहां तक कि चेले क्या मांगते हैं? चिन्न


👉 *चमत्कार दिखा दो, चमत्कार दिखा दो* 


👉 *कहावत भी है:- जहां चमत्कार वहां नमस्कार* 


👉 *इसी के चलते बेड़ा गर्ग है आज,इसी के चलते*..


*बैतसैदा*:-


👉 *और वे बैतसैदा में आए;* और लोग एक अंधे को उसके पास ले आए और उससे विनती की कि उसको छूए।  वह उस अंधे का हाथ पकड़कर उसे गाँव के बाहर ले गया। और उसकी आँखों में थूककर उस पर हाथ रखे, और उससे पूछा, “क्या तू कुछ देखता है?” उसने आँख उठाकर कहा, “मैं मनुष्यों को देखता हूँ; क्योंकि वे मुझे चलते हुए दिखाई देते हैं, जैसे पेड़।”  तब उसने फिर दोबारा उसकी आँखों पर हाथ रखे, और उसने ध्यान से देखा। और चंगा हो गया, और सब कुछ साफ-साफ देखने लगा। 

(मरकुस 8.22-25)


👉 *और उसने उसे यह कहकर घर भेजा, “इस गाँव के भीतर पाँव भी न रखना।”*

(मरकुस 8.26)


👉 *प्रश्न; यीशु ने क्यों कहा इस गांव (बैतसैदा) के भीतर पांव भी न रखना?*


👉 जबाव है; *बैतसैदा को श्राप को दिया था!*


👉 *हाय,खुराजीन!हाय, बैतसैदा! जो सामर्थ्य के काम तुम में किए गए, यदि वे सोर और सीदोन में किए जाते, तो टाट ओढ़कर, और राख में बैठकर, वे कब के मन फिरा लेते।* 

(मत्ती 11.21)


✍️ *इस का मतलब यीशु चमत्कार नहीं करता Time Pass के लिए,*


👉 *यीशु चमत्कार करता है मन फिराने के लिए!*


👉 *जिस किसी चर्च में चमत्कार हो रहे हैं विशवासीयो की बात नहीं कर रहा हूं अविश्वासीयो में एक ही मकसद है, लोगो मन फिराए*

(लोगों का मन बदले)


👉 *अगर लोगों का मन नहीं बदल रहा है, तो वो चमत्कार कर प्रभु की ओर से नहीं है, मैं सीधी लाइन में कहता हूं साफ-साफ वो‌ शैतान की ओर से है!*


👉 *फिर से बोलदू जिस चर्च में वो Megha चर्च हो,या छोटा चर्च,*


👉 *छोटा पास्टर हो,चाहे बड़ा पास्टर*

👉 *शहर का हो या गांव का*


👉 *देश का या विदेश का*


👉 *चमत्कार हो रहे हैं अगर लोग मन नहीं फिरा रहे,*


👉 *वो चमत्कार का शैतान की ओर से है!*


👉लेकिन चमत्कार छोटा भी कियू ना हो, सिर का भी कियू ना हो,


👉 *अगर सिर दर्द के चंगाई के चलते लोग मन फिरा रहे हैं,वो चमत्कार पवित्र आत्मा की ओर से प्रभु की ओर से है!*

*बैतसैदा को हाय*


✍️ *बैतसैदा को श्राप दिया गया था तीन साल की सेवकाई के दरमियान क्योंकि इतने चमत्कार बैतसैदा में* 👇


👉 *अतः वे निकलकर गाँव-गाँव सुसमाचार सुनाते, और हर कहीं लोगों को चंगा करते हुए फिरते रहे।*


👉 *और देश की चौथाई का राजा हेरोदेस यह सब सुनकर घबरा गया, क्योंकि कितनों ने कहा, कि यूहन्ना मरे हुओं में से जी उठा है।  और कितनों ने यह, कि एलिय्याह दिखाई दिया है: औरों ने यह, कि पुराने भविष्यद्वक्ताओं में से कोई जी उठा है।  परन्तु हेरोदेस ने कहा, “यूहन्ना का तो मैंने सिर कटवाया अब यह कौन है, जिसके विषय में ऐसी बातें सुनता हूँ?” *और उसने उसे देखने की इच्छा की।*


✍️ *(जब यीशु को हेरोदेस के पास लेकर गए उसने कहा आपके बारे में तो बहुत सूना है कोई चमत्कार दिखाओ याद आ गया होगा)*


👉 *यीशु Time Pass के लिए चमत्कार नहीं करता!*


👉फिर प्रेरितों ने लौटकर जो कुछ उन्होंने किया था, उसको बता दिया, और वह उन्हें अलग करके *बैतसैदा नामक एक नगर को ले गया।* 

(लूका 9.6-10)


✍️ये था शुरुआत तीन के शुरुवात में, मैं जिस अंधे की बात कर रहा हूं ये तीन साल के बाद की बात है,


👉बैतसैदा में तीन साल के दरमियान यीशु अद्भुत चमत्कार कर चूके थे,


👉यह जानकर भीड़ उसके पीछे हो ली, और वह आनन्द के साथ उनसे मिला, और उनसे परमेश्वर के राज्य की बातें करने लगा, और जो चंगे होना चाहते थे, उन्हें चंगा किया।

(लूका 9.11)


✍️ *ये था बैतसैदा,तो यीशु ने लोगों को चंगा किया, अद्भुत चमत्कार के चर्चा इतनी फैल गई,कि राजा हेरोदेस तक ये बात गई!*


✍️ *बैतसैदा के गांव में चमत्कार बहुत किए गए थे,पर लोगों ने मन नही फिराया था,*


👉 *हाय,खुराजीन!हाय, बैतसैदा! जो सामर्थ्य के काम तुम में किए गए, यदि वे सोर और सीदोन में किए जाते, तो टाट ओढ़कर, और राख में बैठकर, वे कब के मन फिरा लेते।* 

(मत्ती 11.21)


✍️ *ध्यान से सूने जिस चर्च में blessing आ रही है,मुझे उस से कोई दिक्कत नहीं है!*


👉 *चमत्कार हो रहे हैं मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं!*


👉 *आप उन्नति कर रहे हैं साइकिल से मोटरसाइकिल से मारुति, मारुति से बीएमडब्ल्यू मुझे उस से कोई दिक्कत नहीं है!*


👉 *परमेश्वर आपको आशीष दे, लेकिन तुम मन नहीं फिरा रहे हो;*

 

👉 *यीशु के पीछे क्रुस उठाकर नहीं चल रहे हो;*


👉 *एक सैक्रिफाइस लाइफ समाचार के लिए नहीं जी रहे हो,तो आप blessing आपके Miracle यीशु तरफ से नहीं है*


👉 *शैतान की तरफ से सीधी बात ये बहुत कड़वा सच है,मेरे दोस्त;*


👉 *बैतसैदा के गांव में चमत्कार बहुत किए गए थे,पर लोगों ने मन नही फिराया था,*


👉 *और उन लोगों आदत हो गई थी,लिखा है ना जो चंगा होना चाहते थे वो उन्हें चंगा कर देता था;*


👉 *यीशु तों साल के बाद बैतसैदा गया फिर एक अंधे को यीशु के पास लाए बोले आज फिर एक और चमत्कार देखेंगे;*


👉 *पास्टर यीशु आए हैं एक ओर चमत्कार Time Pass*


👉 *यीशु ने कहा excuse me मैं Time Pass करने के नहीं आया यहां*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *कास Sunday का हर पास्टर पल्पित पर खड़े हो ये ही पहली लाइन बोले जिस जिस को मन फिराना वो ही रहेगा, मैंने Time Pass के लिए चर्च नहीं खोला है!*


*God bless you*

Saturday, 4 March 2023

किन चीजों के लिए उपवास नहीं करना है (हिंदी )

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*किन चीजों के लिए उपवास नहीं करना है*


💥 (1) *पवित्र आत्मा पाने के  लिए:-*


✍️ *वो(पवित्र आत्मा) आपको मिल चूका है!*


👉और उसी में तुम पर भी जब तुम ने सत्य का वचन सुना, जो तुम्हारे उद्धार का सुसमाचार है, *और जिस पर तुम ने विश्वास किया, प्रतिज्ञा किए हुए पवित्र आत्मा की छाप लगी।*

(इफिसियों 1:13)


✍️ *Favorite Pastor कहे उपवास करें आपको पवित्र आत्मा के लिए जद्दोजहद करनी (भगति करनी) पड़ेगी!*


✍️ *नहीं करना!*


👉और मैं पिता से विनती करूँगा, और वह तुम्हें एक और सहायक देगा, *कि वह सर्वदा तुम्हारे साथ रहे।*

(यूहन्ना 14:16)


👉“मुझे तुम से और भी बहुत सी बातें कहनी हैं, परन्तु अभी तुम उन्हें सह नहीं सकते। *परन्तु जब वह अर्थात् सत्य का आत्मा आएगा, तो तुम्हें सब सत्य का मार्ग बताएगा, क्योंकि वह अपनी ओर से न कहेगा,* परन्तु जो कुछ सुनेगा, वही कहेगा,और आनेवाली बातें तुम्हें बताएगा।

(यूहन्ना 16:12-13)


✍️यीशु ने कहा मैं दूंगा!


👉और उसी में तुम पर भी जब तुम ने सत्य का वचन सुना, जो तुम्हारे उद्धार का सुसमाचार है, *और जिस पर तुम ने विश्वास किया, प्रतिज्ञा किए हुए पवित्र आत्मा की छाप लगी।*

(इफिसियों 1:13)


✍️ *पवित्र आत्मा आपके अन्दर है!*


👇 *दान वरदानों के लिए उपवास नहीं करना है:-*


✍️ *क्यों? पवित्र आत्मा खुद तत्ह करेगा!*


👉 *परन्तु ये सब प्रभावशाली कार्य वही एक आत्मा करवाता है, और जिसे जो चाहता है वह बाँट देता है।*

(1 कुरिन्थियों 12:11)


✍️ *किस को क्या देना है वो सब, विश्वासी तत्ह नहीं करेगा!*


👉जिसे वो (पवित्र आत्मा) चाहता है बांट देता है!


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *क्या दान सब को मिलता है*


👉क्योंकि एक को आत्मा के द्वारा बुद्धि की बातें दी जाती हैं; *और दूसरे को उसी आत्मा के अनुसार ज्ञान की बातें।*

(1 कुरिन्थियों 12:8)


✍️ *कुछ को,सबको नहीं!*


*सूने*:-


✍️ *एक Ministry सब की है*:-


👉 *उतर:- सुसमाचार सूनाना!*


👉सब के लिए है!


✍️पर दान कलिसिया को मजबूत करने लिए दान देता है!


👉सब को नहीं ,ये पवित्र आत्मा तत्ह करेगा!


💥 (2) *किसी के जैसा बनने के लिए उपवास नहीं करना है!*


✍️ *Favorite pastor की नकल नहीं करनी है!*


👉 *हमरा model यीशु मसीह है!*


💥(3) *श्राप तोड़ने के लिए उपवास नहीं करना है*


✍️ *क्यों?*


👉 *इसलिए यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं।*

(2 कुरिन्थियों 5:17)


✍️ *कुछ कहते पूर्वजों के माता-पिता के श्राप है,ये मूर्खता है!*


👉कुछ कहते पाप कागज पर लिखो फिर आग में जला दे!


👉कुछ कहते हैं उल्टी करगे तो श्राप टुट्टेगे!


*सूने*:-


👉और विधियों का वह लेख और सहायक नियम जो हमारे नाम पर और हमारे विरोध में था मिटा डाला; *और उसे क्रूस पर कीलों से जड़कर सामने से हटा दिया है।*

(कुलुस्सियों 2:14)


✍️ *फिर यीशु को सलीब पर मरने की क्या जरूरत थी!*


👉 *सब श्राप मिटा डाला कैसे?*


👉वो श्राप तभी मिट गया!


👉 हमें विश्वास करना है ,अब आप श्राप में नहीं है!


💥(4) *अन्य भाषा पाने के लिए उपवास नहीं करना है*


✍️ *यहां दो भाषा है!*


👉पहली:- *बाईबल में Glossa कहते हैं!*


👉 *Glossa मतलव:-*

Language (भाषाएं)


👉 दूसरी:- *Gibberish*


👉 *बाईबल की नहीं बाहर की!*


👉 *आज कल की भाषा Gibberish जिस का कोई मतलव नहीं!*


👉 *Glossa (Language) ये दान सब को नहीं मिलता!*


👉 *पतरस को मिला!*


👉 *कुरन्थियो की कलिसिया को मिला!*


👉 *क्या सब को चंगा करने का वरदान मिला है? क्या सब नाना प्रकार की भाषा बोलते हैं?*

(1 कुरिन्थियों 12:30)


*सूने*:-


✍️ उस समें ज्ञान नहीं था!


👉 Mobile phone नहीं थे!


👉Goggle नही था!


👉School college नही थे!


👉भाषाओं का अनूवाद नहीं था!


*जरा सोचें:-*


✍️ *आज की भाषा में और जो बाईबल बात करती है उस भाषा में कितना फर्क है!*


*सूने*:-


👉 *क्या सब को चंगा करने का वरदान मिला है? क्या सब नाना प्रकार की भाषा बोलते हैं?*

(1 कुरिन्थियों 12:30)


✍️ *सब को नहीं ? तो ये पवित्र आत्मा तत्य करेगा!*


👉 *तो पवित्र आत्मा तत्य करेगा ये वरदान देना है या नही!*


👉 *आज ये वरदान देना है या नही!*


*सूने*:-


✍️ *आज ज्ञान है!*

👉 *mobile phone है!*

👉 *Google है!*

👉  *School, college है!*

👉 *भाषाओं का अनूवाद है!*


*सूने*:-


✍️ *चेलों को इस वरदान की बहुत जरूरत थी, क्यों?*


👉इसलिए तुम जाकर *सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ*; और उन्हें पिता, और पुत्र, और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो,

(मत्ती 28:19)


👉 *और यरूशलेम से लेकर सब जातियों में मन फिराव का और पापों की क्षमा का प्रचार, उसी के नाम से किया जाएगा।*

(लूका 24:47)


*सूने*:-


✍️ *चेलों ने हर जाति में सुसमाचार लेकर जाना था!*


👉 *पर प्रभु को मालूम था जातियों में जाना है तो  चेलों के लिए  समशिया है भाषा की* 


👉 *इस लिए परमेश्वर ने अन्य भाषा का वरदान दिया!*


*सूने*:-


👇 *इन वचनों को ध्यान से पढ़ें*


👉 *परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे; और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होंगे।”*

(प्रेरितों के काम 1:8)


👉 *और वे सब पवित्र आत्मा से भर गए, और जिस प्रकार आत्मा ने उन्हें बोलने की सामर्थ्य दी,* वे अन्य-अन्य भाषा बोलने लगे। और आकाश के नीचे की हर एक जाति में से भक्त-यहूदी यरूशलेम में रहते थे। जब वह शब्द सुनाई दिया, तो भीड़ लग गई और लोग घबरा गए, क्योंकि हर एक को यही सुनाई देता था, कि ये मेरी ही भाषा में बोल रहे हैं। और वे सब चकित और अचम्भित होकर कहने लगे, “देखो, ये जो बोल रहे हैं क्या सब गलीली नहीं? तो फिर क्यों हम में से; हर एक अपनी-अपनी जन्म-भूमि की भाषा सुनता है?

(प्रेरितों के काम 2:4-8)


👉हम जो पारथी, मेदी, एलाम लोग, मेसोपोटामिया, यहूदिया, कप्पदूकिया, पुन्तुस और आसिया, और फ्रूगिया और पंफूलिया और मिस्र और लीबिया देश जो कुरेने के आस-पास है, इन सब देशों के रहनेवाले और रोमी प्रवासी, अर्थात् क्या यहूदी, और क्या यहूदी मत धारण करनेवाले, क्रेती और अरबी भी हैं, परन्तु *अपनी-अपनी भाषा में उनसे परमेश्वर के बड़े-बड़े कामों की चर्चा सुनते हैं।” और वे सब चकित हुए,* और घबराकर एक दूसरे से कहने लगे, “यह क्या हो रहा है?”

(प्रेरितों के काम 2:9-12)

 

✍️ *वो चकित हूए और इसका परिणाम क्या हुआ तीन हजार का उद्धार हुआ!*


*उदाहरण*:-


✍️ *थोमा  भारत (साऊथ) आया उसे साऊथ की भाषा नहीं आती थी!,*


👉पर उसके पास अन्य भाषा का वरदान था!


👉 *वो साऊथ की भाषा सूना रहा था!*


*God bless you*