Thursday, 26 January 2023

God's presence वाले वचनों (हिंदी)

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*God's presence वाले वचनों को लेकर भी बहुत गड़बड़ है*


(परमेश्वर की उपस्थिति)


✍️अक्सर बहुत बार देखा जाता है , ऐसे शब्द को इस्तेमाल करते हैं!


👉बड़े बड़े प्रचारक, बड़े बड़े दास, बड़े बड़े Online परिचर  Facebook YouTube पर 

ये कहते मिल जाएगे!


👉 *let your presence come*


👉 *प्रभु तेरी उपस्थिति आने दो!*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *ऐसे वालें वचनों को लेकर भी बहुत सारा गड़बड़ है!*


👉एक वचन देखें जहां से ये निकला है!


👉 *उसने उससे कहा, “यदि तू आप न चले, तो हमें यहाँ से आगे न ले जा।*

(निर्गमन 33:15)


✍️ यहां से ये Concept  निकला है प्रचारकों का!


👉इसे copy paste करके लगा देते हैं,लेकिन ये भूल गए हैं!

👉 *क्या?*


👉 *अभी निर्गमन 33:15 का परमेश्वर अब वो परमेश्वर नहीं रहा है, जो पहले बाहर घूमता था!*


👉 *अब ये वो परमेश्वर है, जो आपके अन्दर रहता है!*


👉 *जो सूबह रहता है!*

👉 *शाम रहता है!*

👉 *जो रात रहता है!*

👉 *जो Sunday रहता है!*

👉 *जो Mondayरहता है!*

👉 *जो हर वक्त रहता है!*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *कुछ प्रचारको को सूना होगा, ऐसा statement देते हूए!*


⭐ *let your presence come*


⭐ *Presence के ऊपर गीत बनते है!*


👉ऐसे गीत बनते हैं worship वाले!


👉 *जहां दो या तीन इकट्ठे हो तु वहां है!* (मत्ती 18:20)


*सूने*:-


👉 *उदाहरण:-Business Market में एक Concept (विचार) है!*


👉 *जो पब्लिक को पसंद है वो ही बेचो!*


👉 *जो पब्लिक को पसंद है वो बनाओ!*


👉 *जो चीज दिखती है वो ही बिकती है!*


👉 *वैसे ही बात करो अगर उसके विरोध में बात करोगे तो पब्लिक नहीं आएगी!*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *जब किसी worshipper को बुलाते हैं!* 


👉कहते ये वाला गाना गाना पब्लिक की demand है!


👉खुब नचाना पब्लिक की demand है!


👉तो worshipper वैसा ही करते हैं!


👉पब्लिक भी खुश और बुलाने वाला भी खुश!


👉और जब मोटा पैकिट मिलता है worshipper भी खुश!


*उदाहरण:- मूसा का  चट्टान से पानी का!*


👉परमेश्वर बोला चट्टान को बोलना है मारना नहीं उसने मारा पानी आया!


👉 *सब खुश थे पर उस पूरी भीड़ में एक व्यक्ति नराज नहीं था ?*

 👉 *वो है परमेश्वर*


👉परमेश्वर बोला गलत तरीके से पानी आया है!


👉 *गलत तरीके से चमत्कार हुआ है!*


*सूने*:-


✍️लंगड़ा चलने लगा खुश मत हो जाओ!


👉चमत्कार हो गया खुश मत हो जाओ!


👉उसके पीछे परमेश्वर खुश हैं या नहीं ये पता लगाओ!


*सूने*:-


✍️ *तो हम Presence के ऊपर कोई गीत नहीं गाएंगे!*

(तेरी उपस्थिति आ जाए)


👉 *Presence के ऊपर प्रचार बनते हैं!*


👉 *मतलब:-उपस्थिति को कैसे लाना है!*


👉 *कहते हैं उपस्थिति को लाने के लिए तीन दिन पहले तैयारी करनी!*


👉 *कैसे?*

👉 *बोलते हैं पवित्र बनो!*


👉 *अगर आपकी meeting है तीन दिन पत्नी के पास नहीं जाना!*


👉पवित्र बने रहो!


*सूने*:- 


✍️आपको अपनी तरफ कुछ करना है!


👇 *इसे भी देखें*

 

✍️ *Presence के ऊपर teaching दी जाती है!*


👉 *मतलब:-परमेश्वर की उपस्थिति को कैसे लाना है या मांगना है!*


👉 कुछ तो ये भी शिक्षा है परमेश्वर की उपस्थिति के लिए तडपो!


👉 *आंसू बहाओ!*

👉 *आपको चीखना है!*

 👉 *चिल्लाना है!*

👉 *बिलकना है!*


👉 *तब जा कर परमेश्वर की उपस्थिति आती है!*


*सूने*:-


✍️ *जबके वचन कहता है!*


👉क्योंकि हम तो जीविते परमेश्वर के मन्दिर हैं; जैसा परमेश्वर ने कहा है “मैं उनमें बसूँगा *और उनमें चला फिरा करूँगा;* और मैं उनका परमेश्वर होऊँगा, और वे मेरे लोग होंगे।”  

(2 कुरिन्थियों 6:16)


✍️इसका मतलब है परमेश्वर ने पहले से ही अपनी उपस्थिति दे रखी है!


👉जिस दिन मेरे उद्धार हो गया! 


*सूने*:-


✍️तो मैं उपस्थिति के लिए गाना कियो गाए!


👉तो मैं उसकी उपस्थिति के लिए प्रचार तैयार कियू करूं!

 

👉 *सोच कर देखिए वचन किस तरफ जा रहा है और प्रचार किस तरफ जा रहा है!*


👉 *परन्तु परमप्रधान हाथ के बनाए घरों में नहीं रहता,*

(प्रेरितों के काम 7:48)


👉 *क्या तुम नहीं जानते, कि तुम परमेश्वर का मन्दिर हो, और परमेश्वर का आत्मा तुम में वास करता है?*

(1 कुरिन्थियों 3:16)


✍️ *वो आपके अन्दर बसता है तो फिर हमें ये कहने की जरूरत नहीं ?*


👉let your presence come

(तेरी उपस्थिति आने दे)


👉ये गीत गाने की जरूरत नहीं!


👉ये प्रचार करने की जरूरत नहीं! 

👉उसकी उपस्थिति कैसे आ सकती है!


👉ये शिखने की जरूरत नहीं,


👉हम उसकी उपस्थिति कैसे ला सकते हैं!


👉 *ये शिखाने की जरूरत नहीं, हमें उसकी उपस्थिति के लिए रोने,बिलखना, चिल्लाना, तड़पना,पड़ेगा!*


*सूने:-*


✍️मूसा के concept को लेकर हमें नहीं कहना तेरी उपस्थिति नहीं आएगी तो!


👉 *मूसा का अलग matter है हमारा अलग matter है!*


👉 *मूसा का युग अलग था हमारा युग अलग है!*


👉 *मूसा का दौर अलग था हमारा दौर अलग है, वो उस वक्त की बात थी!*


👉 *मूसा हमारे युग में नहीं हम मूसा के युग नहीं है!*


👉अब मूसा की बात नहीं हमारी बात हो रही है!


*सूने*:-


✍️ *अब concept change हो गया कैसे?*


👉 *जैसे ही यीशु ने अपनी प्राण त्याग दिया मंदिर का पर्दा ऊपर से नीचे तक फट गया!*


👉 *परमेश्वर खुद ही मंदिर के पर्दे को फ़ाड़ कर बाहर आ गया हमारे अन्दर आने के लिए!*


👉 *तो फिर उस पर्दे को सूई धागा लेकर सिलाई क्यों रहे हो!*


👇 *एक और सूने!*


👉यीशु हो!

👉पतरस हो!

👉पौलुस हो!


👉 *इन्होंने कभी भी कोई ऐसी प्रार्थना नहीं की हमें तेरी उपस्थिति चाहिए!*


👉 *यीशु ने कभी प्रार्थना नहीं की ये पिता तेरी उपस्थिति आने दे!*


👉 *पतरस ने कभी प्रार्थना नहीं की से परमेश्वर तेरी उपस्थिति आने दे!*


👉 *पौलुस ने कभी प्रार्थना नहीं की तेरी उपस्थिति आने दे!*


👉 *वो direct प्रार्थना करते थे!*


*सूने*:-


👉हम भी वैसे ही है!

👉आप मैं दास दासी!

👉विश्वासी!

👉बहन भाई!

👉बेटा बेटी!


👉 *हम परमेश्वर के मंदिर है हम हर वक्त परमेश्वर को लेकर चलते है!*


*God bless you*

Wednesday, 18 January 2023

शैतान नहीं चाहता कि हम बोले (हिंदी)

 आज का विषय

एक बार जरुर


*शैतान नहीं चाहता कि हम बोले*


👉 *यीशु के और चेलों के समय में* 


👉 *एक ऐसा Group था, जो सही आत्मा (spirit) में नहीं था!*


👉 *मतलब:- उन के अन्दर सही आत्मा नहीं थी!*


👉यीशु को तब रोकें थे, गलत आत्मा (spirit)में!


👉आज भी रोक रहे हैं, गलत आत्मा (spirit) में!


👉 *तब उनका नाम था फरिसियो*


*ध्यान से सूने*:-


✍️अब बहुत सारे Group है जो सही आत्मा (spirit) में ना होने के कारण!


👉जैसे फरिसियो ने यीशु को रोका या विरोध किया!


👉 *अब भी बहुत सारे लोग, सही (आत्मा) spirit में ना होने के कारण परमेश्वर के काम को रोकने की कोशिश करते हैं!*

 

👉 *तब पतरस और यूहन्ना को बुलाया और चेतावनी देकर यह कहा, “यीशु के नाम से कुछ भी न बोलना और न सिखाना।”*

(प्रेरितों के काम 4:18)


✍️ *यीशु चहता है हम बोले*


👉 *और प्रभु ने रात को दर्शन के द्वारा पौलुस से कहा, “मत डर, वरन् कहे जा और चुप मत रह;* क्योंकि मैं तेरे साथ हूँ, और कोई तुझ पर चढ़ाई करके तेरी हानि न करेगा; क्योंकि इस नगर में मेरे बहुत से लोग हैं।”


👉इसलिए वह उनमें परमेश्वर का वचन सिखाते हुए डेढ़ वर्ष तक रहा।

(प्रेरितों के काम 18:9-11)


👉 *उसी रात प्रभु ने उसके पास आ खड़े होकर कहा, “हे पौलुस, धैर्य रख; क्योंकि जैसी तूने यरूशलेम में मेरी गवाही दी, वैसी ही तुझे रोम में भी गवाही देनी होगी।”*

(प्रेरितों के काम 23:11)


*God bless you*

चर्च का सेवक चर्च के सदस्य से (हिंदी)

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


 *चर्च का सेवक चर्च के सदस्य से!*

*सही को सही और गलत को गलत बोलने की हिम्मत रखे*


✍️यह यीशु का statement है सही को सही बोले गलत को गलत बोले!


👉चर्च का सेवक चर्च के सदस्य से सही बोले!


*सूने*:-


✍️कुछ कहेंगे pastor जी आप न्याय कर रहो!


👉मैं न्याय नहीं कर सतर्क कर रहा हूं!


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *कुछ सेवक क्या करते हैं?*


👉चर्च का सदस्य अगर थोड़ा सा अमीर है!


👉पैसा जायद देता है, offering ज्यादा देता है


👉तो उसको correction कम करते!


👉अगर कोई गरीब है पैसा कम देता है, offering  कम देता है


👉 *तो उसको जबरदस्त correction करते हैं!*


👉ये गलत है, वो गलत है!


👉 "तो प्रश्न उठता है"


👉तो यहां चर्च का सेवक आपने चर्च मैंबर के साथ क्या कर रहा है!


👉Compromise कर रहा है!

(चर्च के सदस्य के साथ में गड़बड़ कर रहा है)


👉 *तो फिर यह वचन आ जाएगा*:-


👉 *परन्तु तुम्हारी बात हाँ की हाँ, या नहीं की नहीं हो; क्योंकि जो कुछ इससे अधिक होता है वह बुराई से होता है।*

(मत्ती 5:37)


✍️चर्च का सेवक हिम्मत रखें!


👉अगर कोई लाख रूपए offering भी देता है!


👉चर्च को कितना 

donation देते हो!


👉अगर गलत है तो कहे गलत है!


👉उस से कोई फर्क नहीं पड़ता!


👉 *तुम यहां गलत हो*


*मतलव:-*


👉दारु पी रहे हो, तुम यहां गलत हो!


👉व्यविचार कर रहे हो ,तुम यहां पर गलत हो!


👉गलत business कर रहे हो, तुम यहां पर गलत हो! 


*सूने*:-


✍️वो पैसा किस काम का जिस से परमेश्वर खुश नहीं हैं!


👉आपके चर्च में कोई लाख रुपए donation दे रहा है!


👉वो पैसा किस काम का जो गलत है!


*सूने*:-


✍️आप कोई भी सेवक हो 


👉National हो या

international 


👉देशी हो या विदेशी!


👉छोटा चर्च हो या बड़ा चर्च!


👉साईकल वाला pastor हो या P M W वाला pastor


👉मैं उन सभी सेवको से कहना चाहता हूं!


👉चर्च के सदस्य के साथ में 

कभी- कभी!


👉कभी भी compromise नहीं करना!


👉जो गलत है कहे गलत है जो सही है बोले सही है!


👉 *सत्य बोलने की हिम्मत रखो!*


*इस पर और बात करेंगे*.....


*God bless you*

Tuesday, 17 January 2023

Bible को दो frame में रख कर पढ़ना है! (हिंदी)

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*जब आप Bible का कोई भी वचन पढ़ते हैं*


*इन बातों पर ध्यान देना होगा*


*Bible को दो frame में रख कर पढ़ना है!*


{1}  *यहूदी*

{2} *अन्यजाति*


✍️ यहूदी frame उत्पत्ति से लेकर मलाकी तक


👉 *दो युग है*:-


👉 *विवेक युग*

👉 *व्यवस्था युग*


👉विवेक युग :- *आदम से लेकर मूसा तक*


👉 व्यवस्था युग:- *मूसा से यीशु मसीह तक!*


👉 *उत्पत्ति से यीशु के क्रूस की मौत तक यहूदी frame*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *जब आप दो frame में रख कर Bible को पढ़ते हो, तब आपको पता चलेगा आपको क्या लेना है क्या नहीं लेना है!*


👉यीशु की सेवकाई को भी यहूदी frame में पढ़ना है!


👉 *यीशु यहूदियों का सेवक बना!*


👉मैं कहता हूँ, कि जो प्रतिज्ञाएँ पूर्वजों को दी गई थीं, उन्हें दृढ़ करने के लिये मसीह, *परमेश्वर की सच्चाई का प्रमाण देने के लिये खतना किए हुए लोगों का सेवक बना।* 

(रोमियों 15:8)


✍️ *पौलुस अन्यजाति का सेवक बना!*


👉 *कि मैं अन्यजातियों के लिये मसीह यीशु का सेवक होकर* परमेश्वर के सुसमाचार की सेवा याजक के समान करूँ; जिससे अन्यजातियों का मानो चढ़ाया जाना, पवित्र आत्मा से पवित्र बनकर ग्रहण किया जाए।

(रोमियों 15:16)


*सूने*:-


✍️ *नया नियम का 90 प्रतीशत वचन या कार्य यहूदियों के लिए था!*


👉वो चाहे उदाहरण हो या वचन हो यहूदियों के लिए था!


👉जब संध्या हुई तब वे उसके पास बहुत से लोगों को लाए जिनमें दुष्टात्माएँ थीं और उसने उन आत्माओं को अपने वचन से निकाल दिया, और सब बीमारों को चंगा किया। ताकि जो वचन यशायाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा गया था वह पूरा हो: “उसने आप हमारी दुर्बलताओं को ले लिया और हमारी बीमारियों को उठा लिया।”

(मत्ती 8:16-17)


✍️ *प्रश्न:यीशु ने चमत्कार क्यो किए?*


👉 *भविष्यवाणी पूरी हो!*

👉 *यशायाह कौन है?* 

👉 *किस को पता है?*


👉 *किस को पता था मसीह आने वाला है?*


👉चार किताबें

👉उदाहरण

👉वचन

👉यहूदियों के लिए है!


👉यहुन्ना बपतिस्मा देने वाला भी यहूदियों के बीच आया!


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *सवाल:Bible परमेश्वर का वचन हैं या Bible में परमेश्वर का वचन है!*


👉 *Bible में मनुष्य की बाते भी है!*


👉 *Bible में स्वर्गदूतो की भी बातें हैं!*


👉 *Bible में अयूब के मित्रों की भी बातें हैं!*


👉 *Bible में शैतान की बाते भी है!*


*सूने*:-


✍️ हम Bible परमेश्वर का वचन-वचन नहीं बोल सकते!


👉 *हमे फिल्टर करना होगा कौन सा वचन परमेश्वर का!*


👉 *इसलिए दो frame रखे*


👉फिर उसने अपने बारह चेलों को पास बुलाकर, उन्हें अशुद्ध आत्माओं पर अधिकार दिया, कि उन्हें निकालें और सब प्रकार की बीमारियों और सब प्रकार की दुर्बलताओं को दूर करें। इन बारहों को यीशु ने यह निर्देश देकर भेजा, “अन्यजातियों की ओर न जाना, और सामरियों के किसी नगर में प्रवेश न करना।

(मत्ती 10:1, 5)


👉और इन बातों के बाद प्रभु ने सत्तर और मनुष्य नियुक्त किए और जिस-जिस नगर और जगह को वह आप जाने पर था, वहाँ उन्हें दो-दो करके अपने आगे भेजा।

(लूका 10:1)


✍️ *किस को भेजा?* 

👉 *चेलों को*

👉 *इस्राइलीयो के पास*


*सूने*:-


✍️ *अन्यजातियो के लिए सुसमाचार का दरवाजा खुल गया?*


👉कि मैं अन्यजातियों के लिये मसीह यीशु का सेवक होकर परमेश्वर के सुसमाचार की सेवा याजक के समान करूँ; जिससे अन्यजातियों का मानो चढ़ाया जाना, पवित्र आत्मा से पवित्र बनकर ग्रहण किया जाए।

(रोमियों 15:16)


✍️ *फटा हुआ परदा*


👉 *तब, मन्दिर का परदा ऊपर से नीचे तक फटकर दो टुकड़े हो गया:* और धरती डोल गई और चट्टानें फट गईं।

(मत्ती 27:51)


✍️पर्दा फटा यहूदियों ने यीशु को उद्धार कर्ता ग्रहण नहीं किया!


👉जो परमेश्वर मंदिर में रह कर सेवा लिया करता था,वो अब बाहर आ चूका है!


👉उसने पर्दा फाड़ दिया है!


👉 *जिसको प्रभु ने फाड़ा है अब उसे कियू सी रहे हो?*


*ध्यान से सूने*:- 


 ✍️ *"आपको क्या-क्या नहीं करना है"*


⭐ *हमे दस आज्ञा को नहीं मानना है!*


👉हमारे लिए सब है यीशु को follow करना है!


 ⭐ *पशु बलि नहीं करना है!*

⭐ *शब्द  का दिन नहीं मनाना है!*


⭐ *खतना नहीं करना है!*


⭐ *दसवांश!*


👉 *क्या दसवंश देना गलत है?*


👉 *अगर यहूदियों के हिसाब से शिखाओगे तो 100/प्रतिशत गलत है!*


*ध्यान से सूने*:-  


✍️कई  शिखाते हैं दसवांश नहीं दोगे तो आपका कर्जा बढ़ता जाएगा!


👉 *हर एक जन जैसा मन में ठाने वैसा ही दान करे; न कुढ़-कुढ़ के, और न दबाव से,* क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देनेवाले से प्रेम रखता है।

(2 कुरिन्थियों 9:7)


✍️ *मन में ठाने,मै 10, 20,30,50,100, मै 100 का 100 दूगा!*


*सूने*:-


👉सारे दशमांश भण्डार में ले आओ कि मेरे भवन में भोजनवस्तु रहे; और सेनाओं का यहोवा यह कहता है, कि ऐसा करके मुझे परखो कि मैं आकाश के झरोखे तुम्हारे लिये खोलकर तुम्हारे ऊपर अपरम्पार आशीष की वर्षा करता हूँ कि नहीं।

(मलाकी 3:10)


✍️ *तोड मोड़कर कर नहीं!*


👉 *कौन से भंडार मे*

👉 *कौन सा भवन*

👉 *लालच देकर नहीं लेना है*


👉ये यहूदियों के लिए था :-


👉दोगे तो आशीष नहीं दोगे तो श्राप है!


👉डराना नहीं है!

 

👉 *और क्या -क्या नहीं करना है*


⭐ *यहूदियों का त्योहार नहीं मनाना है!*


👉इस्राइली के मंदिर में वहां से

तेल लाते हैं!


👉सोल लाते हैं!

और कहते तेल पवित्र है,


👉सोल पवित्र है!


👉 *भाई आपको इस बात को समझना होगा परमेश्वर पवित्र है!*


⭐ *लेन्थ डे नहीं मानना है!*


👉 अतः जितने लोग व्यवस्था के कामों पर भरोसा रखते हैं, वे सब श्राप के अधीन हैं, क्योंकि लिखा है, *“जो कोई व्यवस्था की पुस्तक में लिखी हुई सब बातों के करने में स्थिर नहीं रहता, वह श्रापित है।”*

(गलातियों 3:10)


*ध्यान से सूने*:-


✍️ हमे ये नहीं करना है! 


👉 *कियोकि अच्छे-अच्छे पूरा नहीं कर सके!*


👉आप पूरा करोगे!


👉 *सिर्फ यीशु ने पूरा किया है!*


👉 *यीशु ने जो पर्दा फाड़ दिया है, उसे दूबारा क्यों सी रहे हैं!*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *तो सवाल उठता है, फिर हमारे लिए कितना है!*


👉 *आपको किया पूरा करना है!*


👉 *इसलिए तुम जाकर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ; और उन्हें पिता, और पुत्र, और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो, और उन्हें सब बातें जो मैंने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ और देखो,* मैं जगत के अन्त तक सदैव तुम्हारे संग हूँ।”

(मत्ती 28:19-20)


*God bless you*

Saturday, 14 January 2023

क्या Pastor या सेवकों का आदर करना गलत है? (हिंदी)

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*क्या Pastor या सेवकों का आदर करना गलत है?*


👉जो प्राचीन अच्छा प्रबन्ध करते हैं, विशेष करके वे जो वचन सुनाने और सिखाने में परिश्रम करते हैं, *दो गुने आदर के योग्य समझे जाएँ।*

(1 तीमुथियुस 5:17)


*सूने*:-


✍️ *Respect सब का करो*


👉पर किसी को भी परमेश्वर के नाम का दर्जा या परमेश्वर के बराबर किसी को नहीं ला सकते!


👉ये गलत हो जाएगा!


👉कई जगहों पर कुछ ऐसे system है कोई सेवक जाए!


👉पैरो के नीचे और सिर के ऊपर फूल डालते हैं!


👉पैसों का माला ,फूल का माला अलग से डालते हैं!


👉 ढोल नगाड़े नाचते-गाते लेकर चलते है!


👉और ऊपर से पटाखे फोड़ते हैं!


👉 *पूछे कहा से सीखा तो कहते हैं ,यहां चलता है!*


👉 *लेकिन प्रश्न एक भी नहीं उठाता*

 

👉वचन क्या कहता है!


👉 *मैं फिर कहता हूं Respect  सब का होना चाहिए!*


👉 *पर ऐसी Respect जिस से परमेश्वर का नाम नीचे चला जाए!*


👉परमेश्वर नीचे चला जाए!

ऐसे Concept (विचार) को लेकर चलना मूर्खता है!


👉 *मैं यहोवा हूँ, मेरा नाम यही है; अपनी महिमा मैं दूसरे को न दूँगा*

(यशायाह 42:8)


✍️ *एक बार सोच कर देखें*


बाकी आप समझदार है...


*God bless you*

क्या वो सब सही होते हैं? (हिंदी)

 आज का विषय 

एक बार जरुर पढ़े


 👉 *क्या जो सेवक,आराधक,पास्टर, प्रचारक जो कि बहुत famous होते हैं चाहे देशी विदेशी*


👉 *क्या वो सब सही होते हैं?*


👉 *Facebook ,YouTube , Twitter, Instagram और जिनके बड़े-बड़े चर्च है!*


👉 *और जिन‌के सूने वाले या पीछे चलने वाले लाखों लोगों में होते हैं!*


👉 *प्रश्न:- क्या ऐसों के पीछे आंखें बंद करके बिना जांचे ,इनको follow करना चाहिए!* 

(पीछे चलना चाहिए)


👉 *जबाव है:- नही*


*सूने*:-


👉 *प्रश्न :- क्या famous होना गलत है?*


👉 *जबाव है:- नही*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *लेकिन गलत शिक्षाओं के साथ जो famous होते हैं!*


👉 *उनके पीछे चलना गलत है!*


👉 *क्योंकि वो गलत शिक्षाओं के साथ famous हो कर बैठे हैं!*


👉ऐसों को जितनी जल्दी हो सके, पीछे चलना और सूनना बंद करना है! 


👉unsubscribe करे!


👉 *क्यों ?*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *यीशु ने कहा!*


👉 *उनको जाने दो;* वे अंधे मार्ग दिखानेवाले हैं और अंधा यदि अंधे को मार्ग दिखाए, तो दोनों गड्ढे में गिर पड़ेंगे।”

(मत्ती 15:14)


✍️ *ऐसे अंधे अगुवो की संख्या आज बहुत ज्यादा है,भारत में ही नहीं भारत के बाहर भी*


*सूने*:-


✍️ *follow your pastor if he follows his master*


👉 *अपने पास्टर का अनुसरण करें यदि वह अपने स्वामी का अनुसरण करता है*


*ध्यान से सूने*:-


✍️आप अपने पास्टर को तभी follow करते हो!


👉 *जब आपका पास्टर आपने master को follow करेगा!*


*इस वचन देखे*


 👉 *उन्हें ताड़ लिया करो; और उनसे दूर रहो।*

(रोमियों 16:17)


*सूने*:-


👉 *जो छोटी लोमड़ियाँ दाख की बारियों को बिगाड़ती हैं, उन्हें पकड़ ले,* क्योंकि हमारी दाख की बारियों में फूल लगे हैं।” 

(श्रेष्ठगीत 2:15)


✍️आज कलिसिया में ऐसी लोबडिया पहले से घुस चूकी है!


👉 *इसलिए यदि उसके सेवक भी धार्मिकता के सेवकों जैसा रूप धरें*, तो कुछ बड़ी बात नहीं, परन्तु उनका अन्त उनके कामों के अनुसार होगा।

(2 कुरिन्थियों 11:15)


*सूने*:-


✍️ *क्या बाइबल हमें इन सब को परखने के लिए नहीं कहती है ?*


👉सेवक हो

👉आराधक हो

👉पास्टर हो

👉प्रचारक हो

👉Bible teacher हो

👉कन्वेंशन प्रचारक हो

👉Speaker हो


👇 *इसे भी देखें*


👉 *हे प्रियों, हर एक आत्मा पर विश्वास न करो: वरन् आत्माओं को परखो,* कि वे परमेश्वर की ओर से हैं कि नहीं; क्योंकि बहुत से झूठे भविष्यद्वक्ता जगत में निकल खड़े हुए हैं।

(1 यूहन्ना 4:1)


👉परन्तु आत्मा स्पष्टता से कहता है कि *आनेवाले समयों में कितने लोग भरमानेवाली आत्माओं, और दुष्टात्माओं की शिक्षाओं पर मन लगाकर विश्वास से बहक जाएँगे,*

(1 तीमुथियुस 4:1)


👉 *“झूठे भविष्यद्वक्ताओं से सावधान रहो*, जो भेड़ों के भेष में तुम्हारे पास आते हैं, परन्तु अन्तर में फाड़नेवाले भेड़िए हैं।

(मत्ती 7:15)


👉 *तो हमें बहुत सावधान रहना है!*


*उदाहरण*:-


✍️ *शैतान ने हारुन से एक ऐसा काम करवा दिया!*


👉अगर मूसा उस वक्त पहाड़ से नीचे नहीं आता, तो आज हमारा परमेश्वर गाय का बछड़ा होता!


👉 *मतलव:- अगर हमने सही शिक्षा को नहीं परखा नहीं जांचा, वो चाहे Facebook YouTube  पर हो!*


👉 *हम ऐसे लोगों को follow कर बैठेगे!*

(तो गई भैंस पानी में)


👉 *इसलिए ऐसे लोगों को follow करना है, और सुनना भी बंद करना है!*


👉वो‌ चाहे कोई भी क्यों ना हो!


*उदाहरण*:-


✍️ *गलत गाड़ी में बैठने का*:-


*प्रश्न*


👉 *जाना था नई दिल्ली है और बैठ गए, अमृतसर जाने वाली में गाड़ी में!*


👉 *तो क्या हम उसी गाड़ी में बैठे रहते हैं?*


👉 *जवाब है:- नही*


👉 *तो उतरते हैं ना और सही गाड़ी में बैठते हैं!*


*समझदार को इशारा ही काफी है......


*God bless you*

अविश्वासीयो से शादी न करने (हिंदी)

 एक बार जरुर पढ़े


*आज का विषय बहुत गम्भीर है*


*अविश्वासीयो से शादी न करने की परमेश्वर की सलाह को अनसूना करने का अक्सर अंजाम बहुत बुरा होता है*


👉 *अविश्वासियों के साथ असमान जूए में न जुतो, क्योंकि धार्मिकता और अधर्म का क्या मेल जोल? या ज्योति और अंधकार की क्या संगति?*(2 कुरिन्थियों 6:14)


👉 *विवाह सब में आदर की बात समझी जाए,*

(इब्रानियों 13:4)


👉 *तो जो अपनी कुँवारी का विवाह कर देता है, वह अच्छा करता है!*(1 कुरिन्थियों 7:38)


👉 *परन्तु केवल प्रभु में*

(1 कुरिन्थियों 7:39)


*ध्यान से सूने*:-


✍️ परमेश्वर ने शादी के लिए मना नहीं किया!


👉 फिर यहोवा परमेश्वर ने कहा, “आदम का अकेला रहना अच्छा नहीं; मैं उसके लिये एक ऐसा सहायक बनाऊँगा *जो उस से मेल खाए*।” (उत्पत्ति 2:18)


✍️ *उस से शादी करे जो मेल खाए!*


*सूने*:-


👉 *बैल और गदहा दोनों संग जोतकर हल न चलाना।*

(व्यवस्थाविवरण 22:10)


✍️ इस मिसाल में एक ऐसी हकीकत बताई है जिसे खेती-बाड़ी करने वाले अच्छी तरह से जानते हैं!


👉अगर खेती में हल चलाने के लिए एक बैल के साथ किसी छोटे कमजोर जानवर को जोता जाए तो हर खींचने में दोनों जानवरों को बहुत तकलीफ होगी!


👉 *उसी तरह शादी के जूते में अगर एक विश्वासी के साथ अविश्वासी को जोड़ा जाए तो उनके बीच तकरार और तनाव होना यह है!*


👉 *अगर पति पत्नी में से कोई एक परमेश्वर के प्यार के लायक बने रहना चाहता है!*


👉जबकि दूसरे को इसकी जरा भी परवाह नहीं!


👉इस वजह से दोनों को बहुत परेशानी होती!


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *कुछ विश्वासी गलती करते*


👉 हम बच्चों की शादी करते समय सोचते हैं!


👉 *अविश्वासी में शादी कर लेते हैं एक आत्मा बच जाएगी!*


👉 कुछ सोचते हैं शायद इसे प्रभु ने मेरे लिए ही रखा है!


✍️ बाईबल की सलाह को अनसूना कर देते हैं!


👉“फिर जब तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे उस देश में जिसके अधिकारी होने को तू जाने पर है पहुँचाए, और तेरे सामने से हित्ती, गिर्गाशी, एमोरी, कनानी, परिज्जी, हिब्बी, और यबूसी नामक, बहुत सी जातियों को अर्थात् तुम से बड़ी और सामर्थी सातों जातियों को निकाल दे, 


👉और तेरा परमेश्वर यहोवा उन्हें तेरे द्वारा हरा दे, और तू उन पर जय प्राप्त कर ले; तब उन्हें पूरी रीति से नष्ट कर डालना; उनसे न वाचा बाँधना, और न उन पर दया करना। *और न उनसे ब्याह शादी करना, न तो अपनी बेटी उनके बेटे को ब्याह देना, और न उनकी बेटी को अपने बेटे के लिये ब्याह लेना। क्योंकि वे तेरे बेटे को मेरे पीछे चलने से बहकाएँगी, और दूसरे देवताओं की उपासना करवाएँगी*; और इस कारण यहोवा का कोप तुम पर भड़क उठेगा, और वह तेरा शीघ्र सत्यानाश कर डालेगा।

(व्यवस्थाविवरण 7:1-4)


👉 क्योंकि उन्होंने उनकी बेटियों में से अपने और अपने बेटों के लिये स्त्रियाँ कर ली हैं; *और पवित्र वंश इस ओर के देशों के लोगों में मिल गया है*। वरन् हाकिम और सरदार इस विश्वासघात में मुख्य हुए हैं।”(एज्रा 9:2)


✍️ पवित्र वंश


👉पर तुम एक चुना हुआ वंश, और राज-पदधारी, याजकों का समाज, और *पवित्र लोग, और परमेश्वर की निज प्रजा हो*, इसलिए कि जिसने तुम्हें अंधकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है, उसके गुण प्रगट करो। 

(1 पतरस 2:9)


✍️ *हम पवित्र लोग,और परमेश्वर की निज प्रजा है!*


*उदाहरण:- *राजा सूलेमान* 


👉 क्या इस्राएल का राजा सुलैमान इसी प्रकार के पाप में न फँसा था? बहुतेरी जातियों में उसके तुल्य कोई राजा नहीं हुआ, और वह अपने परमेश्वर का प्रिय भी था, और परमेश्वर ने उसे सारे इस्राएल के ऊपर राजा नियुक्त किया; *परन्तु उसको भी अन्यजाति स्त्रियों ने पाप में फँसाया।*

(नहेम्याह 13:26)


✍️ जिसे परमेश्वर ने दो बार दर्शन दिया!


👉 पढ़े (1राजा 3:5-13)

👉 पढ़े (1राजा 10:1-5) 


✍️ *परमेश्वर के नाम के कारण सूलेमान की कीर्ति सूनी!*


👉 पढ़े:- (1राजा 11:1-8)

👉 पढ़े :-(1राजा 11:9-13)


✍️ *तब सूलेमान पर परमेश्वर ने क्रोध किया!*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *अगर आप शादी करने के लिए सोच रहे हैं, तो ऐसा साथी ढुढीए ,जिस की शख्सियत आपसे मेल खाए!*


⭐ *सवाल: मुझे अपने जीवन साथी में क्या देखना चाहिए?*


✍️ *मेल खाए*:-


👉 *मैं परमेश्वर को मानता हूं या मानती हूं!*

    

👉वो भी परमेश्वर मानता या मानती हो!


👉 परमेश्वर से प्यार करने वाला या करनी हो!


👉 *परमेश्वर की सेवा आपकी तरह प्यार करता हो या करती हो!*


*सूने*:-


✍️ *कई विश्वासी फैसले लेते हैं मैं प्रभु मे ही शादी करूंगा या करुंगी वो घर बैठे रहते!*


👉 *मतलव:- वो इन्तजार करते रहते और विश्वासी अविश्वासीयो में आपने बेटे-बेटियों की शादी कर रहे या कर देते है!*


*ध्यान से सूने*:- 


✍️ *शैतान मिट्टी को सोना दिखाकर आपको फंसा सकता!*


👉 *इसलिए बाईबल की सलाह को अनसूना ना करें!*


✍️ *प्रभु से प्रार्थना करे*


👉मैं तुझे बुद्धि दूँगा, और जिस मार्ग में तुझे चलना होगा उसमें *तेरी अगुआई करूँगा*; मैं तुझ पर कृपादृष्टि रखूँगा और सम्मति दिया करूँगा।

(भजन संहिता 32:8)


👉पढ़े (उत्पत्ति 24: अधियाए)


*God bless you*