Wednesday, 15 March 2023

यहुन्ना बपतिस्मा देने वाले को यीशु पर शक कियू आया (हिंदी )

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*यहुन्ना बपतिस्मा देने वाले को यीशु पर शक कियू आया*


✍️ये वो व्यक्ति था जिस ने यीशु से पहले आकर यीशु की गवाही दी यीशु कौन है!


👉यह व्यक्ति वो है जिसने कबूतर की नई पवित्र आत्मा को यीशु पर उतरते देखा!


👉यह व्यक्ति वो है जिसने कहा मैं मसीह नहीं हूं!


👉यहुन्ना बपतिस्मा देने वाले की चारो अंजिलो में इसकी अच्छी गवाही पढ़ते हैं!


*ध्यान से सूने*:-


✍️पर एक घटना घटी उस पहलू को देखेंगे!


👉“क्या आनेवाला तू ही है, या हम दूसरे की प्रतीक्षा करें?”

(मत्ती 11:3)


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *क्यों यीशु पर शक हुआ!*


⭐ *दो कारण से!*


पहला:- *यीशु की सेवकाई!*


दूसरा:- *उसकी सेवकाई का तरीका!*


✍️ यहुन्ना बपतिस्मा देने वाला जेल में पड़े पड़े यीशु के प्रति सुनता था!


 👉यीशु की सेवकाई और सेवकाई के तरीके को भी सुनता था!


👉 *शक पैदा होने का सब से बड़ा कारण!*


👉यहुन्ना कभी भी यीशु के साथ नहीं दिखा चारों पुस्तकों में हम नहीं देखते!


👉दोनों को साथ में कभी सेवकाई करते हुए सिवाय बपतिस्मा के वक्त में!


👉यहुन्ना यीशु के साथ कम रहा था लेकिन उसके बारे में सुनता बहुत था!


👉इसलिए उसने यहुन्ना आपने चेलों को भेजा!


👉यूहन्ना ने बन्दीगृह में मसीह के कामों का समाचार सुनकर अपने चेलों को उससे यह पूछने भेजा,

(मत्ती 11:2)


*सूने*:-


⭐ *दो कारण को देखते है!*


*पहला कारण:-*


✍️यीशु की सेवकाई में राजा बनना नहीं था, यीशु ने कभी नहीं चाहा कि वह राजा बने!


👉यीशु ने अपने आप को कभी भी राजा घोषित नहीं किया बजाऐ इसके कि वो:-


👉 पापियों के साथ उठता बैठता !


👉 वेश्याओं का उद्धार करता!


👉 चुंगी लेने वालों का उद्धार करता!


👉 यीशु का पापियों को माफ कर देना!


👉पापी लोग यीशु को छूते थे मना नहीं करता था!


👉 *ये सब चर्चा यहुन्ना जेल में बैठे-बैठे सुनता था!*


👉 *सुन सुन के उसे ऐसा लगा  क्या यह वही है वही यीशु है जिसकी मैंने गवाही (या घोषणा) दी थी!*


👉 *क्योंकि यह जगत का उद्धार कर्ता है इसकी सेवकाई ऐसी क्यों है ?*


*दूसरा कारण:-*


✍️सेवकाई का तरीका!


👉ये घटना मत्ती रचित सुसमाचार 11: अध्याय और 


👉मत्ती  रचित सुसमाचार 10:अध्याय में यह देखते हैं यीशु ने खुद तो सेवकाई की ही की!


👉पर अपने चेलों को भी भेजा सेवकाई के लिए पूरे अधिकार के साथ में!


*सूने*:-


👉(यद्यपि यीशु स्वयं नहीं वरन् उसके चेले बपतिस्मा देते थे),

(यूहन्ना 4:2)


👉और उन्होंने यूहन्ना के पास आकर उससे कहा, “हे रब्बी, जो व्यक्ति यरदन के पार तेरे साथ था, और जिसकी तूने गवाही दी है; देख, वह बपतिस्मा देता है, और सब उसके पास आते हैं।”

(यूहन्ना 3:26)


👉यीशु आप नहीं वरन उसके चेले बपतिस्मा देते थे!


*सूने*:-


*यहुन्ना बपतिस्मा:-*


👉बपतिस्मा के लिए मशहूर था!


👉यहुन्ना को पता चला यीशु बपतिस्मा नहीं देता, उसको ऐसा लगा जैसे मैं बपतिस्मा देता हूं 


👉यीशु भी सब को  बपतिस्मा दे!


👉यीशु भी कर रहा है चेले भी कर रहे हैं!


👉तो यीशु के चेले चमत्कार भी कर रहे हैं अद्भुत काम भी कर रहे हैं उसके तरीके को लेकर सवाल उठा!


👉यहुन्ना को शक (confusion) हुआ यीशु दूसरों को यह अधिकार क्यों दे रहा है!


👉उसे लगा यीशु खुद परमेश्वर है वह उद्धार कर्ता है,तो वह खुद करें !


👉चेलों को पूरा अधिकार देकर क्यों भेज रहा है!


👉जेल में पड़े पड़े शक आना या (होना) लाजमी है!


*सूने*:-


✍️ *यीशु का यहुन्ना को उत्तर*:-


👉 *यीशु ने उत्तर दिया, “जो कुछ तुम सुनते हो और देखते हो, वह सब जाकर यूहन्ना से कह दो।* कि अंधे देखते हैं और लँगड़े चलते फिरते हैं, कोढ़ी शुद्ध किए जाते हैं और बहरे सुनते हैं, मुर्दे जिलाए जाते हैं, और गरीबों को सुसमाचार सुनाया जाता है। और धन्य है वह, जो मेरे कारण ठोकर न खाए।”

(मत्ती 11:4-6)


✍️यशायाह 35:अध्याय:-


👉यशायाह 61:अध्याय से लेकर कहा ये सब हो रहा है जैसा लिखा है!


👉यह नहीं कहा मैं ही वो यीशु हूं तुम्हें शक नहीं करना चाहिए!


👉और धन्य है वह, जो मेरे कारण ठोकर न खाए।”

(मत्ती 11:6)


*सूने*:-


✍️ *आज जब कुछ 10 प्रतिशत सेवक सही प्रचार करते है तो शंक पैदा होता है*!


👉आज भी जब कोई  Context (सन्दर्भ) में प्रचार करता हैं समझ नहीं पाता तो शंक पैदा हो सकता है!


*सावधान रहीए*


👉 *अगर यहुन्ना के साथ हो सकता है तो आपके साथ भी हो सकता है!*


*God bless you*

Monday, 13 March 2023

यीशु चमत्कार नहीं करता Time Pass के लिए (हिंदी )

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*यीशु चमत्कार नहीं करता Time Pass के लिए*


👉यहूदी क्या चाहते हैं? चिन्न


👉शहर क्या मांगता है? चिन्न


👉हेरदेश राजा क्या मांगता? चिन्न


👉यहां तक कि चेले क्या मांगते हैं? चिन्न


👉 *चमत्कार दिखा दो, चमत्कार दिखा दो* 


👉 *कहावत भी है:- जहां चमत्कार वहां नमस्कार* 


👉 *इसी के चलते बेड़ा गर्ग है आज,इसी के चलते*..


*बैतसैदा*:-


👉 *और वे बैतसैदा में आए;* और लोग एक अंधे को उसके पास ले आए और उससे विनती की कि उसको छूए।  वह उस अंधे का हाथ पकड़कर उसे गाँव के बाहर ले गया। और उसकी आँखों में थूककर उस पर हाथ रखे, और उससे पूछा, “क्या तू कुछ देखता है?” उसने आँख उठाकर कहा, “मैं मनुष्यों को देखता हूँ; क्योंकि वे मुझे चलते हुए दिखाई देते हैं, जैसे पेड़।”  तब उसने फिर दोबारा उसकी आँखों पर हाथ रखे, और उसने ध्यान से देखा। और चंगा हो गया, और सब कुछ साफ-साफ देखने लगा। 

(मरकुस 8.22-25)


👉 *और उसने उसे यह कहकर घर भेजा, “इस गाँव के भीतर पाँव भी न रखना।”*

(मरकुस 8.26)


👉 *प्रश्न; यीशु ने क्यों कहा इस गांव (बैतसैदा) के भीतर पांव भी न रखना?*


👉 जबाव है; *बैतसैदा को श्राप को दिया था!*


👉 *हाय,खुराजीन!हाय, बैतसैदा! जो सामर्थ्य के काम तुम में किए गए, यदि वे सोर और सीदोन में किए जाते, तो टाट ओढ़कर, और राख में बैठकर, वे कब के मन फिरा लेते।* 

(मत्ती 11.21)


✍️ *इस का मतलब यीशु चमत्कार नहीं करता Time Pass के लिए,*


👉 *यीशु चमत्कार करता है मन फिराने के लिए!*


👉 *जिस किसी चर्च में चमत्कार हो रहे हैं विशवासीयो की बात नहीं कर रहा हूं अविश्वासीयो में एक ही मकसद है, लोगो मन फिराए*

(लोगों का मन बदले)


👉 *अगर लोगों का मन नहीं बदल रहा है, तो वो चमत्कार कर प्रभु की ओर से नहीं है, मैं सीधी लाइन में कहता हूं साफ-साफ वो‌ शैतान की ओर से है!*


👉 *फिर से बोलदू जिस चर्च में वो Megha चर्च हो,या छोटा चर्च,*


👉 *छोटा पास्टर हो,चाहे बड़ा पास्टर*

👉 *शहर का हो या गांव का*


👉 *देश का या विदेश का*


👉 *चमत्कार हो रहे हैं अगर लोग मन नहीं फिरा रहे,*


👉 *वो चमत्कार का शैतान की ओर से है!*


👉लेकिन चमत्कार छोटा भी कियू ना हो, सिर का भी कियू ना हो,


👉 *अगर सिर दर्द के चंगाई के चलते लोग मन फिरा रहे हैं,वो चमत्कार पवित्र आत्मा की ओर से प्रभु की ओर से है!*

*बैतसैदा को हाय*


✍️ *बैतसैदा को श्राप दिया गया था तीन साल की सेवकाई के दरमियान क्योंकि इतने चमत्कार बैतसैदा में* 👇


👉 *अतः वे निकलकर गाँव-गाँव सुसमाचार सुनाते, और हर कहीं लोगों को चंगा करते हुए फिरते रहे।*


👉 *और देश की चौथाई का राजा हेरोदेस यह सब सुनकर घबरा गया, क्योंकि कितनों ने कहा, कि यूहन्ना मरे हुओं में से जी उठा है।  और कितनों ने यह, कि एलिय्याह दिखाई दिया है: औरों ने यह, कि पुराने भविष्यद्वक्ताओं में से कोई जी उठा है।  परन्तु हेरोदेस ने कहा, “यूहन्ना का तो मैंने सिर कटवाया अब यह कौन है, जिसके विषय में ऐसी बातें सुनता हूँ?” *और उसने उसे देखने की इच्छा की।*


✍️ *(जब यीशु को हेरोदेस के पास लेकर गए उसने कहा आपके बारे में तो बहुत सूना है कोई चमत्कार दिखाओ याद आ गया होगा)*


👉 *यीशु Time Pass के लिए चमत्कार नहीं करता!*


👉फिर प्रेरितों ने लौटकर जो कुछ उन्होंने किया था, उसको बता दिया, और वह उन्हें अलग करके *बैतसैदा नामक एक नगर को ले गया।* 

(लूका 9.6-10)


✍️ये था शुरुआत तीन के शुरुवात में, मैं जिस अंधे की बात कर रहा हूं ये तीन साल के बाद की बात है,


👉बैतसैदा में तीन साल के दरमियान यीशु अद्भुत चमत्कार कर चूके थे,


👉यह जानकर भीड़ उसके पीछे हो ली, और वह आनन्द के साथ उनसे मिला, और उनसे परमेश्वर के राज्य की बातें करने लगा, और जो चंगे होना चाहते थे, उन्हें चंगा किया।

(लूका 9.11)


✍️ *ये था बैतसैदा,तो यीशु ने लोगों को चंगा किया, अद्भुत चमत्कार के चर्चा इतनी फैल गई,कि राजा हेरोदेस तक ये बात गई!*


✍️ *बैतसैदा के गांव में चमत्कार बहुत किए गए थे,पर लोगों ने मन नही फिराया था,*


👉 *हाय,खुराजीन!हाय, बैतसैदा! जो सामर्थ्य के काम तुम में किए गए, यदि वे सोर और सीदोन में किए जाते, तो टाट ओढ़कर, और राख में बैठकर, वे कब के मन फिरा लेते।* 

(मत्ती 11.21)


✍️ *ध्यान से सूने जिस चर्च में blessing आ रही है,मुझे उस से कोई दिक्कत नहीं है!*


👉 *चमत्कार हो रहे हैं मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं!*


👉 *आप उन्नति कर रहे हैं साइकिल से मोटरसाइकिल से मारुति, मारुति से बीएमडब्ल्यू मुझे उस से कोई दिक्कत नहीं है!*


👉 *परमेश्वर आपको आशीष दे, लेकिन तुम मन नहीं फिरा रहे हो;*

 

👉 *यीशु के पीछे क्रुस उठाकर नहीं चल रहे हो;*


👉 *एक सैक्रिफाइस लाइफ समाचार के लिए नहीं जी रहे हो,तो आप blessing आपके Miracle यीशु तरफ से नहीं है*


👉 *शैतान की तरफ से सीधी बात ये बहुत कड़वा सच है,मेरे दोस्त;*


👉 *बैतसैदा के गांव में चमत्कार बहुत किए गए थे,पर लोगों ने मन नही फिराया था,*


👉 *और उन लोगों आदत हो गई थी,लिखा है ना जो चंगा होना चाहते थे वो उन्हें चंगा कर देता था;*


👉 *यीशु तों साल के बाद बैतसैदा गया फिर एक अंधे को यीशु के पास लाए बोले आज फिर एक और चमत्कार देखेंगे;*


👉 *पास्टर यीशु आए हैं एक ओर चमत्कार Time Pass*


👉 *यीशु ने कहा excuse me मैं Time Pass करने के नहीं आया यहां*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *कास Sunday का हर पास्टर पल्पित पर खड़े हो ये ही पहली लाइन बोले जिस जिस को मन फिराना वो ही रहेगा, मैंने Time Pass के लिए चर्च नहीं खोला है!*


*God bless you*

Saturday, 4 March 2023

किन चीजों के लिए उपवास नहीं करना है (हिंदी )

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*किन चीजों के लिए उपवास नहीं करना है*


💥 (1) *पवित्र आत्मा पाने के  लिए:-*


✍️ *वो(पवित्र आत्मा) आपको मिल चूका है!*


👉और उसी में तुम पर भी जब तुम ने सत्य का वचन सुना, जो तुम्हारे उद्धार का सुसमाचार है, *और जिस पर तुम ने विश्वास किया, प्रतिज्ञा किए हुए पवित्र आत्मा की छाप लगी।*

(इफिसियों 1:13)


✍️ *Favorite Pastor कहे उपवास करें आपको पवित्र आत्मा के लिए जद्दोजहद करनी (भगति करनी) पड़ेगी!*


✍️ *नहीं करना!*


👉और मैं पिता से विनती करूँगा, और वह तुम्हें एक और सहायक देगा, *कि वह सर्वदा तुम्हारे साथ रहे।*

(यूहन्ना 14:16)


👉“मुझे तुम से और भी बहुत सी बातें कहनी हैं, परन्तु अभी तुम उन्हें सह नहीं सकते। *परन्तु जब वह अर्थात् सत्य का आत्मा आएगा, तो तुम्हें सब सत्य का मार्ग बताएगा, क्योंकि वह अपनी ओर से न कहेगा,* परन्तु जो कुछ सुनेगा, वही कहेगा,और आनेवाली बातें तुम्हें बताएगा।

(यूहन्ना 16:12-13)


✍️यीशु ने कहा मैं दूंगा!


👉और उसी में तुम पर भी जब तुम ने सत्य का वचन सुना, जो तुम्हारे उद्धार का सुसमाचार है, *और जिस पर तुम ने विश्वास किया, प्रतिज्ञा किए हुए पवित्र आत्मा की छाप लगी।*

(इफिसियों 1:13)


✍️ *पवित्र आत्मा आपके अन्दर है!*


👇 *दान वरदानों के लिए उपवास नहीं करना है:-*


✍️ *क्यों? पवित्र आत्मा खुद तत्ह करेगा!*


👉 *परन्तु ये सब प्रभावशाली कार्य वही एक आत्मा करवाता है, और जिसे जो चाहता है वह बाँट देता है।*

(1 कुरिन्थियों 12:11)


✍️ *किस को क्या देना है वो सब, विश्वासी तत्ह नहीं करेगा!*


👉जिसे वो (पवित्र आत्मा) चाहता है बांट देता है!


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *क्या दान सब को मिलता है*


👉क्योंकि एक को आत्मा के द्वारा बुद्धि की बातें दी जाती हैं; *और दूसरे को उसी आत्मा के अनुसार ज्ञान की बातें।*

(1 कुरिन्थियों 12:8)


✍️ *कुछ को,सबको नहीं!*


*सूने*:-


✍️ *एक Ministry सब की है*:-


👉 *उतर:- सुसमाचार सूनाना!*


👉सब के लिए है!


✍️पर दान कलिसिया को मजबूत करने लिए दान देता है!


👉सब को नहीं ,ये पवित्र आत्मा तत्ह करेगा!


💥 (2) *किसी के जैसा बनने के लिए उपवास नहीं करना है!*


✍️ *Favorite pastor की नकल नहीं करनी है!*


👉 *हमरा model यीशु मसीह है!*


💥(3) *श्राप तोड़ने के लिए उपवास नहीं करना है*


✍️ *क्यों?*


👉 *इसलिए यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है: पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, वे सब नई हो गईं।*

(2 कुरिन्थियों 5:17)


✍️ *कुछ कहते पूर्वजों के माता-पिता के श्राप है,ये मूर्खता है!*


👉कुछ कहते पाप कागज पर लिखो फिर आग में जला दे!


👉कुछ कहते हैं उल्टी करगे तो श्राप टुट्टेगे!


*सूने*:-


👉और विधियों का वह लेख और सहायक नियम जो हमारे नाम पर और हमारे विरोध में था मिटा डाला; *और उसे क्रूस पर कीलों से जड़कर सामने से हटा दिया है।*

(कुलुस्सियों 2:14)


✍️ *फिर यीशु को सलीब पर मरने की क्या जरूरत थी!*


👉 *सब श्राप मिटा डाला कैसे?*


👉वो श्राप तभी मिट गया!


👉 हमें विश्वास करना है ,अब आप श्राप में नहीं है!


💥(4) *अन्य भाषा पाने के लिए उपवास नहीं करना है*


✍️ *यहां दो भाषा है!*


👉पहली:- *बाईबल में Glossa कहते हैं!*


👉 *Glossa मतलव:-*

Language (भाषाएं)


👉 दूसरी:- *Gibberish*


👉 *बाईबल की नहीं बाहर की!*


👉 *आज कल की भाषा Gibberish जिस का कोई मतलव नहीं!*


👉 *Glossa (Language) ये दान सब को नहीं मिलता!*


👉 *पतरस को मिला!*


👉 *कुरन्थियो की कलिसिया को मिला!*


👉 *क्या सब को चंगा करने का वरदान मिला है? क्या सब नाना प्रकार की भाषा बोलते हैं?*

(1 कुरिन्थियों 12:30)


*सूने*:-


✍️ उस समें ज्ञान नहीं था!


👉 Mobile phone नहीं थे!


👉Goggle नही था!


👉School college नही थे!


👉भाषाओं का अनूवाद नहीं था!


*जरा सोचें:-*


✍️ *आज की भाषा में और जो बाईबल बात करती है उस भाषा में कितना फर्क है!*


*सूने*:-


👉 *क्या सब को चंगा करने का वरदान मिला है? क्या सब नाना प्रकार की भाषा बोलते हैं?*

(1 कुरिन्थियों 12:30)


✍️ *सब को नहीं ? तो ये पवित्र आत्मा तत्य करेगा!*


👉 *तो पवित्र आत्मा तत्य करेगा ये वरदान देना है या नही!*


👉 *आज ये वरदान देना है या नही!*


*सूने*:-


✍️ *आज ज्ञान है!*

👉 *mobile phone है!*

👉 *Google है!*

👉  *School, college है!*

👉 *भाषाओं का अनूवाद है!*


*सूने*:-


✍️ *चेलों को इस वरदान की बहुत जरूरत थी, क्यों?*


👉इसलिए तुम जाकर *सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ*; और उन्हें पिता, और पुत्र, और पवित्र आत्मा के नाम से बपतिस्मा दो,

(मत्ती 28:19)


👉 *और यरूशलेम से लेकर सब जातियों में मन फिराव का और पापों की क्षमा का प्रचार, उसी के नाम से किया जाएगा।*

(लूका 24:47)


*सूने*:-


✍️ *चेलों ने हर जाति में सुसमाचार लेकर जाना था!*


👉 *पर प्रभु को मालूम था जातियों में जाना है तो  चेलों के लिए  समशिया है भाषा की* 


👉 *इस लिए परमेश्वर ने अन्य भाषा का वरदान दिया!*


*सूने*:-


👇 *इन वचनों को ध्यान से पढ़ें*


👉 *परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे; और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होंगे।”*

(प्रेरितों के काम 1:8)


👉 *और वे सब पवित्र आत्मा से भर गए, और जिस प्रकार आत्मा ने उन्हें बोलने की सामर्थ्य दी,* वे अन्य-अन्य भाषा बोलने लगे। और आकाश के नीचे की हर एक जाति में से भक्त-यहूदी यरूशलेम में रहते थे। जब वह शब्द सुनाई दिया, तो भीड़ लग गई और लोग घबरा गए, क्योंकि हर एक को यही सुनाई देता था, कि ये मेरी ही भाषा में बोल रहे हैं। और वे सब चकित और अचम्भित होकर कहने लगे, “देखो, ये जो बोल रहे हैं क्या सब गलीली नहीं? तो फिर क्यों हम में से; हर एक अपनी-अपनी जन्म-भूमि की भाषा सुनता है?

(प्रेरितों के काम 2:4-8)


👉हम जो पारथी, मेदी, एलाम लोग, मेसोपोटामिया, यहूदिया, कप्पदूकिया, पुन्तुस और आसिया, और फ्रूगिया और पंफूलिया और मिस्र और लीबिया देश जो कुरेने के आस-पास है, इन सब देशों के रहनेवाले और रोमी प्रवासी, अर्थात् क्या यहूदी, और क्या यहूदी मत धारण करनेवाले, क्रेती और अरबी भी हैं, परन्तु *अपनी-अपनी भाषा में उनसे परमेश्वर के बड़े-बड़े कामों की चर्चा सुनते हैं।” और वे सब चकित हुए,* और घबराकर एक दूसरे से कहने लगे, “यह क्या हो रहा है?”

(प्रेरितों के काम 2:9-12)

 

✍️ *वो चकित हूए और इसका परिणाम क्या हुआ तीन हजार का उद्धार हुआ!*


*उदाहरण*:-


✍️ *थोमा  भारत (साऊथ) आया उसे साऊथ की भाषा नहीं आती थी!,*


👉पर उसके पास अन्य भाषा का वरदान था!


👉 *वो साऊथ की भाषा सूना रहा था!*


*God bless you*

Saturday, 25 February 2023

पहली सदी के प्रचारक किस का प्रचार करते थे? (हिंदी)

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*पहली सदी के प्रचारक किस का प्रचार करते थे?*

                 *या*

*पहली सदी की कलिसिया किस का प्रचार करती थी?*


✍️ *जवाब है*:-


👉 *King का और kandam का*

(यीशु का, और राज्य का)


👉पतरस, स्तिफनुस फिलिप्स,पौलुस,तीमुथियुस और  उस के बाद जितने भी disciple   


👉 *किस का प्रचार करते थे?*


👉 *यीशु का और राज्य का*


👉इन सभी को पता था हम को पृथ्वी पर किस का प्रचार करना है!


👉 *यीशु और उसका राज्य का!*


👉यीशु कौन है? , दुल्हा और उसका राज्य क्या है, उसकी दुल्हन है!


👉यीशु कौन है?, चरवाहा और उसका राज्य क्या है, उसकी भेड़


👉 यीशु कौन है?,सिर उसका राज्य कौन है, उसका देह


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *पहली सदी की कलिसिया इन दोनो का प्रचार करती थी!*


👉आप कहेंगे pastor जी कैसे बोल सकते हैं?


(कुछ वचन रख रहा हूं)


✨फिलिप्पुस:-


👉परन्तु जब उन्होंने फिलिप्पुस का विश्वास किया *जो परमेश्वर के राज्य और यीशु मसीह के नाम का सुसमाचार सुनाता था* तो लोग, क्या पुरुष, क्या स्त्री बपतिस्मा लेने लगे।

(प्रेरितों के काम 8:12)


✍️ यीशु ने कहा था!


👉जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे; *और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होंगे।*


✍️ *फिलिप्पुस की प्रतीति की*


👉फिलिप्पुस पहोंचा सामरिया में!


👉 *किस का प्रचार कर रहा है?*


👉 *परमेश्वर के राज्य का और यीशु के नाम का* 


👉और जो परमेश्वर के राज्य का और यीशु के नाम का सुसमाचार सुनाता था!


👉तो लोग, क्या पुरुष, क्या स्त्री बपतिस्मा लेने लगे।


*ध्यान से सूने*:-


✍️परमेश्वर का राज्य और यीशु के नाम का प्रचार!


👉 *ये होती इन के Topic* 


👉ये होती थी यीशु की Topic


👉ये होती थी पतरस की Topic


👉ये होती थी पौलुस की Topic


👉ये होती थी फलिप्पुस की Topic


👉 *तो एक प्रचारक को 24 वीं सदी में किस-किस का प्रचार करना है?*


👉परमेश्वर के राज्य का और यीशु के नाम का


👉 *यीशु का प्रचार क्यों करना है?* 


👉क्योंकि उसका राज्य आने वाला है!


👉यीशु के राज्य का राजा कौन है?

👉 *यीशु है*


👉यही तो किया था, पतरस ने


👉यही तो किया था, पौलुस ने


👉यही तो किया था, पहली सदी ने 


👉 *और हम को भी तो यही करना है!*


👉 *परमेश्वर के राज्य का और यीशु के नाम का, ये दोनो साथ साथ चलेंगे!*


✨ *पौलुस ने क्या किया आईए देखते हैं?*


👉 *और जो उसके पास आते थे, उन सबसे मिलता रहा और बिना रोक-टोक बहुत निडर होकर* 

*परमेश्वर के राज्य का प्रचार करता और प्रभु यीशु मसीह की बातें सिखाता रहा।*

(प्रेरितों के काम 28:31)


✍️पौलुस किसी के रोक-टोक से नहीं डरता था, पौलुस किसी की धमकी से नहीं डरता था!


👉वो चाहे महाजाजक हो!

👉वो चाहे उस समय का कोई राजा हो!


👉वो नहीं डरता था!


👉 *लिखा है बिना रोक-टोक*


👉 *परमेश्वर के राज्य का प्रचार करता और प्रभु यीशु मसीह की बातें सिखाता रहा।*


👉यहां पर भी दो बातें हैं!


✨ *अब यीशु की बात सूनो यीशु ने क्या कहां!*


👉 *और राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा,* 

(मत्ती 24:14)


✍️यीशु देख लिया था, हमको कहा राज्य का सुसमाचार सारे जगत में होगा!


👉 क्योंकि पतरस भारत नहीं आया था,थोमा भारत आया था,पर गुजरात नहीं पहोंचा, पंजाब नहीं पहोंचा!


👉चेले बाकी दूनिया के कोने में नहीं पहोंचे, लेकिन आप और मैं पहोंच रहे हैं!


👉 *और राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा,* 


👉 कि सब जातियों पर गवाही हो, *तब अन्त आ जाएगा।*


👉 *इसका मतलब जब तक एक पूरा नहीं होगा, तब तक दूसरा पूरा नहीं होगा!*


👉कुछ लोग कहते अंत आ जाएगा, पर उन मूर्खों को कौन समझाए, परमेश्वर का राज्य पहले होगा उसके बाद अंत आएगा! 


👉जब तक एक पूरा नहीं होगा, तब तक दूसरा पूरा नहीं होगा!


👉इसका मतलब यीशु राज्य पहले उसके बाद अंत आएगा!


👉पहली सदी के प्रचारक ने बोला अंत आ रहा है!


👉दूसरी सदी ने बोला अंत आ रहा है!


👉तीसरी सदी ने बोला अंत आ रहा है!


👉ऐसे करते-करते 21वीं सदी बीत गई, यीशु नहीं आया!


👉क्योंकि उसका राज्य स्थापित होना बाकी है!


👉 *लेकिन जिस दिन सब जातियों पर गवाही हो जाएगी उस दिन अंत यीशु जरुर लाएगा!*


👉 *और उसी समय से* इसकी प्रतीक्षा कर रहा है, कि उसके बैरी उसके पाँवों के नीचे की पीढ़ी बनें। 

(इब्रानियों 10:13)


✍️और उसी समय से!


👉कौन से समय से, यीशु ने क्रूस पर कहा पूरा हुआ!


👉कब से, जिस दिन यीशु मुर्दों में से जी उठा!


👉कब से, जब यीशु ने कहा स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया!


👉 *और उसी समय से* इसकी प्रतीक्षा कर रहा है, कि उसके बैरी उसके पाँवों के नीचे की पीढ़ी बनें। 


✍️कि उसके बैरी उसके पांवो की पीढ़ी बनें!


👉 *किसके पांवों? यीशु के पांवों*


👉 *यीशु का पांवों कौन‌ हैं? आप और मैं*


👉 *लिखा है, उसका पांवों  उसका पांवों उसकी कलिसिया है!*


👉 *यीशु अगर किलिसिया का सिर है, तो हम उसके धड़ है!*(यीशु head है तो हम उसकी body है)


👉 *शान्ति का परमेश्वर शैतान को तुम्हारे पाँवों के नीचे शीघ्र कुचल देगा।*

हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम पर होता रहे।  

(रोमियों 16:20)


✍️तो किस के पांवों के नीचे आने का wait हो रहा है!

 

👉 *शान्ति का परमेश्वर शैतान को तुम्हारे पाँवों के नीचे शीघ्र कुचल देगा।*


👉लेकिन जब तक यह नहीं!


👉 *और राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा,* कि सब जातियों पर गवाही हो, तब अन्त आ जाएगा।

(मत्ती 24:14)


✍️ *Antichrist को कोई रोक रहा है!*


👉और अब तुम उस वस्तु को जानते हो, जो उसे रोक रही है, कि वह अपने ही समय में प्रगट हो।

(2 थिस्सलुनीकियों 2:6)


✍️ कौन रोक रहा है? यह सुसमाचार उस को रोक रहा है!

पवित्र आत्मा का मिश्रण उसे रोक रहा है!


👉जिस दिन सुसमाचार का पूरा होगा शैतान हमारे पांवों के नीचे होगा!


*God bless you*

Wednesday, 22 February 2023

Social Media पर तीन तरह के लोगों को मत सूने? (हिंदी)

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*Social Media पर तीन तरह के लोगों को मत सूने?*


✍️ *ऐसा कियू?*


(1) *जो पूरी बाईबल का प्रचार नहीं करते!*


👉 *एक Topic (विषय) को उठा कर चलते हैं!*


👉 *एक Topic (विषय) पर पूरा जीवन बात करते रहते हैं!* 


*ध्यान से सूने*:-


👉 *जो उद्धार*

👉 *न्याय*

👉 *पाप*

 👉 *प्रेम*

👉 *विश्वास*

👉 *सुसमाचार*

👉 *चेला बनाना*

 👉 *मिशनरी कैसे भेजना*

👉 *कलिसिया की स्थापना करना*

👉 *House, Church कैसे लेना (चलाना) है*


✍️ इन सबको नहीं छूते

(या प्रचार नहीं करते)


👉ये सेवा भी दी गई है!


✍️ *पौलुश हो चाहे पतरस हो पवित्र आत्मा के द्वारा इन सभी विषयो पर बात (प्रचार) करते रहे हैं!*


*ध्यान से सूने*:-


👉 *जो इन सभी विषयों पर प्रचार नहीं करता वो गलत है*


👉उनको नहीं सूनाना!


*सूने*:-


✍️ *इन सबका एक ही Topic (विषय) होता है!*


👉 *आशीष*

👉 *चंगाई*

👉 *खुशहाली*

👉 *तरस*

👉 *प्रेम*

👉 *माफी*

👉 *मसाह*

👉 *भविष्य वाणी*

👉 *दुष्ट आत्मा से आजादी*

👉 *शक्ती*

👉 *आग आग (fire ministry)बनाते हैं और पूरा जीवन वो ही करते रहते हैं!*


👉 *ऐसे लोग गलत है!*


(2) *Out of context प्रचार करते हैं!*


👉 *वो चाहे अन्य भाषा हो*

👉 *वो चाहे दसमांश हो*

👉 *वो चाहे पापा बुलाना*

👉 *या औरत पास्टर नहीं बन सकती का विषा हो*


👉 *उनको नहीं सूनना है!*


*सूने*:-


👉 *उसने उससे कहा, “व्यवस्था में क्या लिखा है? तू कैसे पढ़ता है?”*

(लूका 10:26)


👉अपने आपको परमेश्वर का ग्रहणयोग्य और ऐसा काम करनेवाला ठहराने का प्रयत्न कर, जो लज्जित होने न पाए, *और जो सत्य के वचन को ठीक रीति से काम में लाता हो।*

(2 तीमुथियुस 2:15)


👉परन्तु प्रभु का दिन चोर के समान आ जाएगा, उस दिन आकाश बड़े शोर के साथ जाता रहेगा, और तत्व बहुत ही तप्त होकर पिघल जाएँगे, और पृथ्वी और उसके कामों का न्याय होगा।

(2 पतरस 3:10)


👉हे भाइयों, मैंने इन बातों में तुम्हारे लिये अपनी और अपुल्लोस की चर्चा दृष्टान्त की रीति पर की है, इसलिए कि तुम *हमारे द्वारा यह सीखो, कि लिखे हुए से आगे न बढ़ना,* और एक के पक्ष में और दूसरे के विरोध में गर्व न करना।

(1 कुरिन्थियों 4:6)


✍️जो Out of context शिखाते!


(3) *जो Personal Attack करते हैं*


👉 *दूसरों की Ministries को लेकर*


👉 *उन लोगों का नाम और फोटो को दिखाकर video का एक पहलू दिखाकर और कोई एक लाइन उठाकर उनकी बुराई करते हैं!*


👉 *ऐसों को भी नहीं सूनना*


👉 *कियोकि ऐसा करना गलत है*


👉 *ऐसे लोग मसीह लोगो के लिए ख़तरनाक है!*


*सवाल*:- 


✍️ *ये ऐसा क्यों करते हैं?*


👉 *उनको बुलाहट नहीं*


👉 *ये Social Media से पैसे कमाने के लिए करते हैं*


👉 *वह अपने सूने वालों को बढ़ाते हैं*


👉 *कियोकि आज कल मसीह समाज(लोगो) को चटपटा खबर सूनना अच्छा लगता है!*


👉 *ऐसे लोगों को सूनना,देखना बंद करे!*


👉क्योंकि जो कोई ऐसे जन को नमस्कार करता है, वह *उसके बुरे कामों में सहभागी होता है।*(2 यूहन्ना 1:11)


✍️ *ऐसों से दूर रहे*


*सावधान रहें*


👉 *गलत शिक्षाओं से बचें*


👉आप अपनी Doctrine को चैक करें!


👉आप चैक करें आप किस को सून रहे हैं!


👉आप जिनको follow (पीछे चल) रहे हैं!


👉उनकी Doctrine (शिक्षा) को चैक करें!


*God bless you*

अन्य भाषा का दान नहीं तो स्वर्ग नहीं जायेंगे (हिंदी)

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*क्या स्वर्ग जाने के लिए पवित्र आत्मा का दान होना जरूरी है?*


✍️आप सभी जानते हैं पवित्र आत्मा के नौ प्रकार के दान है!


👉मैं पवित्र आत्मा के फल की बात नहीं कर रहा हूं!


👉 *दान की बात कर रहा हूं!*


*ध्यान से सूने*


✍️आप, मैं और उद्धार पाए हुए और जितने मसीह जी रहे है!


👉 *क्या पवित्र आत्मा का दान होना जरूरी है?*


👉आप सोच रहे होंगे pastor जी आप ये बात क्यों पर रहे हैं!


*ध्यान से सुनिएगा*


✍️ *एक मूर्खतापूर्ण statement दिया जा रहा है!*


⭐ *अगर अन्य भाषा का दान नहीं, तो आप स्वर्ग नहीं जा पाओगे!*


👉और अच्छे-अच्छे सेवको के द्वारा दिया जा रहा है! 


👉ऐसी बुद्धि पता नहीं कहां से पाएं और भयंकर गड़बड़ कर रहे हैं!


👉 *कहते है अगर अन्य भाषा का दान नहीं तो आप स्वर्ग नहीं जाओगे!*


👉 *और अब इस का होगा postmortem* 


👉 *दूध का दूध और पानी का पानी!*


👉अगर कोई भी National international कोई भी ये statement देता है!


👉उस से पूछे sir बाइबल में से बता सकते हैं!


👉वो चाहे कितनी भी बड़ा तुर्रमखा हो!


👉 Pastor

👉 Doctor

👉 Evangelist

👉 Reverent

👉 Bishop

👉 Apostille


👉उससे एक बार जरुर पूछे sir बाइबल में कहा लिखा है!


👉 *अगर अन्य भाषा का दान नहीं तो आप स्वर्ग नहीं जा पाओगे!*


👉आप जब पूछोगे तब पूछोगे पर में आपको अभी से educate कर रहा हूं!


👉कई लोगों की आंखे बंद है धोखा खाते जा रहे हैं!


*बड़े ध्यान से सूने*


👉अगर कोई ऐसा statement देता है!


👉Salvation (उद्धार) हो गया ठीक है!


👉 *पर आपको अगर अन्य भाषा का दान नहीं तो आप स्वर्ग नहीं जा पाओगे!*


👉तो मैं उन से पूछना चाहता हूं क्या sir बाइबल में लिखा है!


👉 *जब नहीं लिखा तो बाइबल के बाहर आकर ऐसा statement क्यों दे रहे हैं!*


"ध्यान दें"


👉 *क्या सब प्रेरित हैं?* No 


👉 *क्या सब भविष्यद्वक्ता हैं?* No 


👉 *क्या सब उपदेशक हैं?* No 


👉 *क्या सब सामर्थ्य के काम करनेवाले हैं?* No 


👉 *क्या सब को चंगा करने का वरदान मिला है?* No


👉 *क्या सब नाना प्रकार की भाषा बोलते हैं?* No

(1 कुरिन्थियों 12:29-30)


✍️तो फिर कैसे ये statement दे दिया!


👉 *अगर अन्य भाषा का दान नहीं तो आप स्वर्ग नहीं जा पाओगे!*


*सूने -सूने*


✍️जब की स्वर्ग का रास्ता! 


👉स्वर्ग जाने का रास्ता!


👉परमेश्वर के पास में अनंतकाल का जीवन पाने का रास्ता!


👉जीवन की पुस्तक में नाम दर्ज करवाने का रास्ता!


👉 *एक ही है, एक ही था,एक ही रहेगा!*


👉 *और वो है, यीशु के बलिदान पर विश्वास!*


"और यही तो लिखा है"


👉 *कि यदि तू अपने मुँह से यीशु को प्रभु जानकर अंगीकार करे और अपने मन से विश्वास करे, कि परमेश्वर ने उसे मरे हुओं में से जिलाया, तो तू निश्चय उद्धार पाएगा।*  


👉क्योंकि धार्मिकता के लिये मन से विश्वास किया जाता है, और उद्धार के लिये मुँह से अंगीकार किया जाता है।

(रोमियों 10:9-10)


✍️उसी वक्त आपका जीवन की पुस्तक में नाम दर्ज हो जाता है!


👉पुस्तकों में से नाम कट कर जीवनी की पुस्तक में नाम दर्ज हो जाता है!


👉उसके बाद देर सवेर जैसे भी 10,20,30 साल बाद!


👉कैसे भी आप मर जाते हो natural death, accident, किसी भी तरह आप पक्का स्वर्ग पहोचोगे!


"ये वचन आप देख चूके हैं"


👉क्या सब प्रेरित हैं?No 


👉क्या सब भविष्यद्वक्ता हैं?No 


👉क्या सब उपदेशक हैं?No 


👉क्या सब सामर्थ्य के काम करनेवाले हैं?No 


👉क्या सब को चंगा करने का वरदान मिला है?No


👉क्या सब नाना प्रकार की भाषा बोलते हैं?No

(1 कुरिन्थियों 12:29-30)


✍️ *लिखा है क्या सब नाना प्रकार की भाषा बोलते हैं?No*


👉सबको नहीं मिलता!


👉 *तो फिर आपके हिसाब से जो अन्य भाषा बोलेंगे वो स्वर्ग जाएंगे!*


👉यीशु ने उससे कहा, *“मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुँच सकता।”*

(यूहन्ना 14:6)


✍️तो फिर यीशु को चौथा (add) लिखना चाहिए था! 


👉 *मार्ग,सत्य,और जीवन,और अन्य भाषा*


✍️ *नही लिखा!*


"अंत में"


✍️तो मैं आप सभी से कहना चाहता हूं!


👉जो ऐसा statement देते हैं!


👉ये statement बाइबल से बाहर है!


👉 *और ऐसों को खूब पीटाई होगी न्याय के दिन!*


*God bless you*

Tuesday, 7 February 2023

प्रभू भोज (हिंदी)

 प्रभू भोज :-


जब येशू के विरुद्ध षडयंत्र रचा जा रहा था बिलकुल ठीक पीछे येशू अपने चेले को पास बुला कर बता रहे थे की ए मेरे सामने कुछ लोग कैसे है जो षडयंत्र कर रहे है लेकिन आओ बैठते है और कुछ बाते बताता हु तब जाकर येशू ने अपने खुद का बलिदान कैसा होगा और मै खुद को कलिसीया को दे रहा हु याने तुम लोगो को दे रहा हु बाकी चर्चा करेंगे जिसको मै रख रहा हू की प्रभू भोज मसी देह के लिये क्यू जरुरी है इसकी मालूमात आपको दे रहा हु


वापस कहता हु , प्रभू भोज मसीह देह के लिये क्यों जरुरी है ?


तो उसके दो कारनो से सबसे पहिला

1) उसकी याद मे

2) मृत्यू का प्रचार होता है


आप जब जब प्रभू भोज खाते हो या लेते हो तो उसकी मृत्यु का प्रचार करते हो


वापस कह दु येशू के पीठ पीछे षडयंत्र हो रहा है और दुसरी तरफ येशू अपने चलो को एक कट्टा कर कह रहा है की उनको करणे दो षडयंत्र मुझे मारने का लेकिन मै बता दु , येशू कहता है मेरा लहू और मेरा मांस तुम उसको खाओगे , तुम उसको पिवोगे , दुसरो शब्द मे आत्मिक बाते है , और सिम्बॉलिक है , प्रतीक है , जो रोटी अदाक्रस का रूप मे जो हम खाते और पीते है , जो मसीह लोग है वो समजेंगे बाकी नही समझेंगे , पर हा जब वो अंदर आयेंगे वो समजेंगे


येशू को पता था मेरे पीठ पीछे षडयंत्र हो रहा है मुझे मारने के लिए लेकिन देखिये येशू ने ऐसी कोई बात करी , मै कभी कभी सोचता हूँ प्रभू बाप्तिस्मा पानी का ठीक है वो लेना चाहिये , आप पर विश्वास करना है वो तो बहुत जरुरी है लेकिन प्रभू भोज क्यों और ऐसा उदाहरण है और ऐसी बाते है दुसरे कोम के लोग या जाती के लोग मसीह मे आते है तो उनको समजाना पडता है कि ये क्या है मै नही समजता की किसी और की किताबो मे या धर्मो मे ऐसी कोई बात लिखी हो जहा पे किसी पुस्तक में लिखा हो की उनका ईश्वर या उनका देवता ऐसी कुछ कहता है की मेरा मांस खावो और मेरा लहू पियो , अक्सर ये देखा गया है कि वो खाते है और पिते है लेकिन येशू कहता है मै अपने आपको दे रहा हु , इफिस 5:26 लिखा है कि उसने खुद दे दिया अपने कलीसिया को ।


दो कारनो से उसका प्रभू भोज लेते है


1) उसकी याद मे

2) मृत्यू का प्रचार


कहा लिखा है , ये व्यक्ती जिसका नाम पौलुसस है


      1 कुरिन्थ 11:23,34


23) क्योंकि यह बात मुझे प्रभु से पहुंची, और मैं ने तुम्हें भी पहुंचा दी; कि प्रभु यीशु ने जिस रात वह पकड़वाया गया रोटी ली।


क्यूकी वह बात , कौन सी बात प्रभू भोज की , प्रभू से पोहोची प्रभू कोण ? येशू से पोहोची और तुम्हे पहुंचाई  (मत्ताय 23:26)


24) और धन्यवाद करके उसे तोड़ी, और कहा; कि यह मेरी देह है, जो तुम्हारे लिये है: मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।


यह मेरा शरीर है पीछे षडयंत्र चल रहा है कि इस को मार डालो मार डालो लेकिन यहा येशू उनके लिये जान दे रहा है और ये नही समज पा रहे है पौलूस कहता है वो चाहते है तो कृस पे नही मरते


25) इसी रीति से उस ने बियारी के पीछे कटोरा भी लिया, और कहा; यह कटोरा मेरे लोहू में नई वाचा है: जब कभी पीओ, तो मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।


नई वाचा क्योंकी कुछ 2000 से , आदम से लेकर मुसा तक 1600 साल , मुसा से लेकर जॉन द बापटीसम 2000 के ऊपर का साल तब तक , जितने बकरो का , गायो का , बछडो का , पक्षियों का , कबुतरो का जिस किसी का लहू उभा उन दिनो मे , वो सब लहू नही वाचा नही ला पाया , लेकिन जैसे ही येशू का लहू बहा , एक नया वाचा , जिसके कहते है न्यू गव्हर्नमेंट और उस न्यू गव्हर्नमेंट मे क्या है साहब , येशू कहता है मेरा लहू नई वाचा है इसका मतलब हे की पिता के पास मे व्यक्तियों का , जातियों का , पुरुष का , स्त्री का , लडका का , लडकी का , उन सभी का डायरेक्ट एक्सेस हो चुका है , वो डायरेक्ट जा सकते है प्रभू के पास मे , ये नइ वाचा है


जिस किसी ने येशू के लहू को ले लिया या उसके ऊपर विश्वास कर लिया वो पापी नही ठहरता , मेरे स्मरण ये करो


तो मैंने क्या कहा था दो कारनो से ,

 1) उसकी याद मे 

2) मृत्यू का प्रचार


तो मक्सद हैं , प्रभु भोज का

1) उसकी याद मे , याद क्यों ?


क्योंकी व्यक्ती जब बड जाता , बडा फास्ट बन जाता है , बडा प्रॉफिट बन जाता है , बडा आदमी बन जाता है , तो वो अपने आतीत को भूल जाता है कि वो कहा से आया था ?


जैसे  राजा शॉल भूल गया था , उसको शमुवेल ने याद दिलाया था , राजा दाऊद को याद दिलाया था , वैसे ही हमको याद रखना है , हमारी सुरुवात कहा से हुई? हम पहिले क्या थे? और प्रभू ने हमे क्या बनाया ? तो जिसके चलते कभी भी हम प्रभू भोज लेते है वो हमे याद दिलाता हैं


26) हम खाते पीते है इसलिये ताकी उसकी मृत्यु का प्रचार कर सके


27)इसलिये जो कोई अनुचित रीति से प्रभु की रोटी खाए, या उसके कटोरे में से पीए, वह प्रभु की देह और लोहू का अपराधी ठहरेगा।


अनुचित जिसको कहते है खाते वक्त पीते वक्त जो व्यक्ती नही समजता मै आपको बता दो अनुचित लोगो ने क्या किया है अनुचित अच्छा उसको करते है उचित , अनुचित याने की गलत तरीका और उचित याने की सही तरीका , तो कुछ लोगो ने ऐसा करा की उचित तरीके से प्रभू भोज खाये


उचीत रीती क्या है ? 

तो कहते है की जहा प्रभू भोज लेते है , उस जगह को सफेद करो , या साफ करो , जगह को साफ करो


दुसरा जो व्यक्ती प्रभु भोज देता है वो व्यक्ती विशेष कपडा पहनना चाहिये तो वो पहना देते है , धर्म का कपडा याने की इसाई धर्म का कपडा , जिसे कहते है फादर या उसको कहते है , पवित्र आदमी , इसाई का पादरी , उसको ऐसी कपडे पहनावो


दुसरा - जो ले रहा है उसके सामने कुछ कंडिशन रखते है , जब तक पानी का बाप्तिस्मा नही होता उसको हक नही है प्रभू भोज लेने का 


28) इसलिये मनुष्य अपने आप को जांच ले और इसी रीति से इस रोटी में से खाए, और इस कटोरे में से पीए।


जाचे - किस चीज को जांचे ? 

वो खुद को जान चे नाकी बाहर कपडा कौंनसा पहना है ? कौन सी थाली मे आया है ? नाकी कोण आदमी दे रहा है ? आपको जांचना है खुद को


29) क्योंकि जो खाते-पीते समय प्रभु की देह को न पहिचाने, वह इस खाने और पीने से अपने ऊपर दण्ड लाता है।


तो आपको किस को पहचानना है ?

प्रभू को पहचाना है , येशू को पहचानना है , येशू के देह को पहचाना है , क्योंकी नही पहचानना है , वो किसको प्रभू को , येशू क्या चाहता है , येशू क्या चाहता है कि , तुम उसका काम करो , येशू क्या चाहता है कि तुम उसकी तरह बने , की येशू की तरह व्यवहार करे


आप मुझे सून रहे है , देख रहे है , एक घंटा पहिले आप शायद नशा करके आये , आप शायद दारू पिके बैठे है , सिगारेट तंबाखू , गुटखा खाये बैठे है , आप दुसरी बार अगले हप्ते महिने का पहिला संडे और प्रभू भोज होगा तो मुझे भी प्रभू भोज दिजीए लेकिन आपने आपको देखना , क्या जीवन जी रहे है , आपका जीवन ठीक नही है , आपका बॅचलर लाइफ ठीक नाही हैं , सोच के देखिये क्या चल रहा है , तो इसके चलते झूट है , गाली है , झगडा है , लालच है , पैसो का लालच है , सबकुछ है , तो लिखता है कि खाते पिते समय जो प्रभू कहते है देह को ना पहचाने वो दंड पाता


30) इसी कारण तुम में से बहुत से निर्बल और रोगी हैं, और बहुत से सो भी गए।


किसका मतलब क्या है खाते पीते वक्त मुझको आपको हम सभी को येशू को समझना है , चर्च को नही समजना है , पास्टर को नही समजना हैं ,  फादरी को नही समजना है , येशू को समझना है , वो क्या चाहता है ? आपका बायबल जीवन कैसा है ? जरा चेक करो , आपका प्रार्थना का जीवन जरा चेक करो , आप पीछे कैसे चल रहे है ? जरा चेक करो , 


31) यदि हम अपने आप में जांचते, तो दण्ड न पाते।


 इसलिये रोगी , निर्बल , बहुत से सो गये


32) परन्तु प्रभु हमें दण्ड देकर हमारी ताड़ना करता है इसलिये कि हम संसार के साथ दोषी न ठहरें।


जिस दिन परमेश्वर पूरी दुनिया के न्याय कर रहा होगा  , चर्च को , आपको , मुझको व अलग रखना चाहता है , कहना चाहता है कि तुम उनके साथ दोषी ना ठरो , मै अलग करना चाहता हु , कहता है कि तुमको दंड देगा


कुछ लोग कहते है की परमेश्वर दंड नही देगा ले फिर ये वचन क्या है दंड देता हैं , ऐसे प्रचार करते है कि प्रभू तुमसे इतना प्यार करते है कि तुम दारू पियो , तो भी माफ करेगा , सिगारेट पियो तो भी माफ करेगा , आप कुछ भी करो संसार का पाप , फिर भी आपको माफ करेगा , लेकिन नही या देखीये दंड देता है


33) इसलिये, हे मेरे भाइयों, जब तुम खाने के लिये इकट्ठे होते हो, तो एक दूसरे के लिये ठहरा करो।


ये हे उचित- इसका मतलब क्या है ? वहा ऐसा कुछ चल रहा था कुरुंथीयो के कलीसिया मे प्रभू ने पौलूस को बताया ये लोग क्या कर रहे है ? ये आपस मे लढते है , झगडते है , पौलूस एक जग पे कहता है , कई तुम एक-दुसरो को कुत्तो के तरह काट-नोच ना खावो , आज बहुत सारे चर्च मे ऐसा चल रहा है


देखो यीशू को एक तरफ मारने का षडयंत्र चल रहा है और दूसरी तरफ येशू मसीह अपने आप को ,  खुद को दे रहे है संसार के लिए और सब कुछ देख कर ऊस कलीसिया को जिसका प्रकाशन पौलूस और आपको बता रहा है कहता है कि वहा पे झगडे चल रहे थे 1करिंथ 1:11 सें आगे लिखा हे की वाह के लोगो ने पौलूस को कंप्लेट करी कोई अपोलोस का कहता है खुद को , कोई पौलुस का कहता खुद को , कोई पतसर का कहता खुद को , ऐसे झगडे चल रहे ये वहा और कलीसिया मे बहुत बेडा गरक उन दिनो मे , करंथियों की कलीसिया मे उन दिनो मे और आज भी है बहुत सारे चर्चेस मे आपस मे एक दुसरो के साथ जमता नही , एक दुसरो के साथ बातचीत नही , सब खुद को बडा बनाने चक्कर मे है , कॅरेक्टर खतम है , चरित्र खतम है , इनामदारी खतम है , झूठ तो पानी की तरह बोलते है मसीह लोग , धोका ऐसे देते है ,


तो ये वचन बहुत जरुरी था