Friday, 4 November 2022

क्या सच मे तीन प्रकार की अन्य भाषा है (हिंदी )

 क्या सच मे तीन प्रकार की अन्य भाषा है


1) अन्य भाषा तीन प्रकार की है तो मैने सोचा की क्योंना इसको वचन के अनुसार आपके बीच में रखु, 


2) वो इसलिये रखु की मसीह के देह मे ऐसा कुछ भी नही आना चाहिए जिसको वचन सपोर्ट नही करता ,


3) हर टीचिंग जिसको वचन सपोर्ट करता है , स्वीकार करना लायक हैं और जो वचन के कॉन्टॅकस मे प्रचार करता हैं


क्या सच मे तीन प्रकार के अन्य भाषा है


कुछ लोग ऐसे सिखा रहे है की अन्य भाषा एक नही तीन है , इसलिये लिखा है कि क्या सच मे तीन प्रकार की अन्य भाषा है ?


अगर कोई कहता है तीन प्रकार की अन्य भाषा है तो उसे साबित करना होगा वचन के Right Context से


अ) जी दोस्तो , अगर वचन नही रख रहा है की अन्य भाषा तीन प्रकार की है तो वो प्रचारक गलत है और ऐसो को नही सुनना


2) दुसरी बात , जो अभी मुझे सुन रहा है आपको ये हक है , आप बारकियोसे देखेगा , समजेगा , की मै अगर कोई भी स्टेटमेंट रखता हु तो वचन उसको सपोर्ट नही कर रहा है , आप मेरी भी व्हिडिओ ना देखे , ऐसी सभी की टिचिंग वो चाए नॅशनल हो की इंटरनॅशनल हो गलत है


क्या सच मे तीन प्रकार की अन्य भाषा है


1) प्रेरित 17:11 जब पलूस प्रचार करता था ना तो वहा के यहुदी लोग जीन्होने पौलूस के प्रचार को स्वीकार किया था उन्होने एक हात स्वीकार किया था लेकिन दुसरी हात उनमें तोरा होता था मुसा की किताबे , भजनो की किताबे , नबीयों के किताबे , ऐसी पुस्तक से ये पौलुस की टीचिंग को मॅच करते थे की ये ऐसेही है या अलग , 


2) पौलुस क्या कहता है  गलती 1:7,8,9 वो कहता है अगर मै या उपर स्वर्ग से दूत आकर ऐसी शिक्षा देता हैं जो हमने नही दि , वो शापित हो , इतना पौलुस सक्त क्यों हैं ? 


3) येशु खुद कहते हैं मेरे जाने के बाद बहुत सारे फाडने वाले भेडिया आयेंगे , येशूने कहा सावधान रहो , इसका जीकर पतरस ने करा , इसका जीकर पौलूस ने करा , इसका जिकर यहुना ने किया , आज जितने भी सेवकोने किताबे लिखी वे सब अपने अपने टाइम पर इसका जीकर करते गये की ऐसे कही प्रकार की सिद्धांत , ऐसी किसी प्रकार की डॉक्टरीन को , ऐसी किसी प्रकार के थेअरी को स्वीकार ना करो , जिसको वचन सपोर्ट नही करता , 


4) अगर वो सभी डॉक्टरिन , सभी सिद्धांत वे सभी थेअरी स्वीकार करना लायक हैं , अगर उसका बुनियाद वचन है


अगर अन्य भाषा तीन प्रकार की है तो अन्य भाषा एक , अन्य भाषा दो , अन्य भाषा तीन , ऐसे अलग अलग है , ऐसे क्रिप्चर  दिजीए , वो भी वचन Right Context में


उदा . 


1) प्रेरित 15 में क्या हुआ वहा कुछ येहुदी थे जो पौलुस को , याकूब को , यहुना को , पतरस को ऐसे टीचिंग देते थे की देखे तुम्हारा उद्धार तो विश्वास से हो गया लेकिन एक काफी नही है तुम्हारा खतना भी होना चाहिये उन्होने कहा खतना होना चाहिये 


2) अब वहा पे पतरस , पौलुस , याकूब ये सारी टिचिंग जो प्रेरित थे उन दिनो के वे इकगठ्ठा हुए आपस मे बात की और कहा कि क्या करे सही क्या है तब उनको पता चला की खतना से कोई लाभ नही है खतना तो यहुदी के लिए था इजरायली यो के लिये था 


3) लेकिन येशू मसी साफ इदादत दि उनवणे कहा जो कोई मुझे स्वीकार करेगा , मुझ पर विश्वास करेगा वो उद्धार पायेगा शर्त क्या है अगला ? बाप्तिस्मा पिता पुत्र पवित्र आत्मा के नाम से


4)  इसके अलावा दुसरा कोई सिद्धांत नही दिया ,  तो ऐसी टिचिंग उन दिनो मे चलती थी और आज भी ऐसा कुछ चल रहा है , जीसमे सें ये एक है


5) कहते है कि तीन प्रकार के अन्य भाषा है अन्य भाषा एक , अन्य भाषा दो , अन्य भाषा 3 ये हे क्रीपक्चर वोभी Right Context  मे , अगर वो नही दे पा रहा है , तो वो गलत है


*दो प्रकार की थेअरी हैं*

*Nonbiblical , Theory on Tongues*


Act 2 (प्रेरित 2) , 1COR 14:2 (1कुरी 14:2) , 1COR 14:5 (1 कुरी 14:5)


1) हे पहला प्रकार की थेअरी है :-

सो टोटल तीन प्रकार की अन्य भाषा हैं , कहा से लेते है ?


1) Acts 2 ये सब समझ पा रहे थे ( All can understand )


2) 1COR 14:2 - वो ऐसी भाषा में बात करता जिसको कोई समज नही सकता ( No one can understand )


3) 1COR 14:5 याने की , अनुवाद के बगैर कोई भाषा को कोई नही समज सकते (Need interpretation )


तो एक है , 


1) जो सब लोग समज सकते है , आप उनकी भाषा मे बात कर सकते है

2) दुसरा हैं कोई समज नही सकता

3) तिसरा अनुवाद चाहिये


*तो ये हुवा पहली थेअरी*


*अब दुसरी थेअरी :-*


1) New Tongue - अलग

2) Other Tongue - अलग

3) unknown Tongue - अलग


अब अगर हमे दो थेअरी को समझना है तो हमे वचनो मे घुसना होगा ,


हिंदी में ,,


1) नई नई भाषा

2) अन्य अन्य भाषा 

3) अनजान भाषा


तो सबसे पहिला क्रीपक्चर है New Tongue के लिए ,


1) मरकुस 16:17 - New Tongue एक हो गया


2) दुसरा हैं , प्रेरित 2:4 - Other Tongue

3) 1 COR 14:2 - unknown Tongue


तो यहा तीनो आ गये ,


1) New Tongue 

2) Other Tongue

3) unknown Tongue


तो इसको उठा कर देते है की देखो क्रिपचर कहता है कि तीन प्रकार की अन्य भाषा है ,


आप बहुत आसानी से उल्लू बन सकते है , धोका खा सकते है क्योंकी पष्ट दिख रहा है ,


1) मार्क 16:17 में अलग हैं , 

2) प्रेरित 2:4 में ये अलग हैं , 

3) 1COR 14:2 में अलग हैं , 


            तो टोटल हुवे ना तीन ,,,


* तो मै आपको पछुगा , 

मत्ती का किताब , मरकुस का किताब , लुका का किताब और यहूना की किताब , चलो पाचवा भी जुड लेते है , ये पाचो किताबो मे आपको येशू दिखता है ?


तो मै पुछुंगा की , 


1) क्या मत्ती का येशु अलग हैं ? 

2) क्या मरकूस का येशू अलग हैं ?

 3) क्या लुका का यीशू अलग हैं ? 

4) क्या यहूना का येशू अलग है ? 

5) और वैसे ही प्रेरितो का येशू अलग है ? 


             तो येशू एक ही है , लेकिन पाच अलग अलग अँगल है , तो मेरे दोस्त ये बात समझ आती है , तो ये बात क्यों समज नही आ रही है ?


1) मरकुस मे जब येशू बोल रहे थे 16: 17 वचन :-

     जो भी विश्वास करेगा बाप्तिस्मा लेंगा उसका उद्धार होगा , और जिसका उद्धार होगा उसकी ये निशानी होगी नये नये भाषा बोलेंगे ,


2) और वही घटना प्रेरित के किताब 2:4 पुरी हुई :-

अ) जो येशू ने कहा था कि तुम नई नई भाषा बोलेंगे तो पतरस ने कौन सी भाषा बोली ? दुसरो की भाषा बोली Other Tongue , 


ब) लेकिन वो क्या थी येशू के हिसाब से New Tongue , क्योंकी जिस भाषा को मै जानता नही हु , जिसको आप नही जानते , आपके लिए New है , 


क) लेकिन दुसरो के लिये वो Other है , वो ये कहेंगे ना की तुम मेरे भाषा मे बात कर रहे हो , याने की तुम Other Tongue मे बात कर रहे हो


और तिसरा कहते हैं , 


3) 1COR 14:2 में Unknown Tongue :-

अ) जिसका मतलब अंजान भाषा ,  एक ऐसी भाषा है जिसका कोई अनुवाद नही , मै बोल रहा हु लेकिन समज नही पा रहा हू क्योंकी प्रेरिते के किताब जब पतरस बोल रहा था तो समज रहे थे , तो वहा पे मॅटर सोल हो जाता है , 


ब) लेकिन 1 COR 14:2 मै , ना तो वहा पे इंटरप्रिटेशन हैं ना वहा कोई समज पा रहा है , जब मै बोल रहा हु , या कलिसीया बोल रही है , वहा कोई समझ नही रहा था 


*ये हैं तीनो एकी ,


अब इसको प्रचारक अगर ये कहते है की New Tongue अलग हैं , Other Tongue अलग हैं , Unknown Tongue अलग हैं 


*तो अलग नही है ये हैं तीनो एकी*


क्योंकि आप पाच किताबो के येशू को अगर एक कह रहे हो , तो ठीक है , लेकिन ऐसे के हातो मे चला गया ना , जो एक Tongue को तीन कह रहे है , तो पाच किताबो मे पाच येशू कहना पडेगा


अब देखे , 

1) New Tongue - 

येशूने कहा था मरकुस में की तुम नही नही भाषा बोलोगे , जब  सुसमाचार सुनाने जाओगे


2) Other Tongue :-

पेंटीकॉस्ट के दिन 120 ने दुसरो की भाषा मे बात की


3) Unknown Tongue :-

कुरींथियों की कलिसीया  मे ये दान जोरो से कार्य करता था


अ) Original Translation यानी की ग्रीक , युनानी उसमे क्या है , लीजिए आपको तीनो देता हु ,  कौनसा कौंनसा दे रहा हु , मरकुस 16:17 , प्रेरित 2:4 ,  1 कुरिंथ 14:2


ब) ये आपके सामने जहा पर सर्कल किया है ना , वहा आप देखेंगे Glossa - Strong's क्या हैं 1100 , आपके तिनो जगह पे ये की ही translation मिलेगा Strong's 1100


आप कहते है ना तीन प्रकार की भाषा पर तीन अलग अलग है ,


अ) अनुवाद जब ओरिजिनल भाषा मे याने की ग्रीक मे वहा पे ये भाषा अलग हैं , याने की New Tongue , फिर लिखना चाहिये Unknown Tongue , फिर लिखना चाहीये Other Tongue ऐसा तीन अलग अलग लिखना चाहिये था और ये भी लिखना चाहिये था तीनो अलग है


 ब) जब की ऐसा ट्रान्सलेशन आपको एक भी नही मिलेगा , जब की तीनो Strong's एक ही है , जो Word युज हुआ है Gloss वो एकी Word युज हुआ है , तीनो जगह पर , यहा तक आप समज गये हो


*और एक सबूत देता हु*


*तीनो एकही दान हे तीन अलग अलग दान नही*


अ) मुझे ये साबित करके दिखाये की पवित्र आत्मा के नऊ नही दस वरदान है या बारा वरदान है ऐसे साबित करके दिखाये जब की ऐसा है ही नही 


ब) अगर पौलूस ने पवित्र आत्मा के प्रेरणा से अगर 1 कुरी 12 : 7,8,9,10 तक लिखा है , नऊ प्रकार के वरदान के , तो फिर उसने लिखना चाहिये था की अन्य भाषा एक नही तीन प्रकार की है , जब क्यू उसने ऐसी कुछ नही लिखा , 


क) तो फिर एक्स्ट्रा फिटिंग जिसको कहते है एक्स्ट्रा फिटिंग क्यू कर रहे हो , जो की येशू ने भी कहा है कुछ निकल कर बडा कर नही सिखाना प्रकाशित 22 : 16 ,19 मै कहा कुछ निकलना नही कुछ बढाना नही तो विपत्ती बढ जायेंगी 


*तो तीन प्रकार की अन्य भाषा नही है*


*1 कुरी 12 : 10*

अनेक प्रकार की भाषा


तो ये हुआ दो प्रकार का दान टोटल नऊ मे से एक हैं ,

 अनेक प्रकारकी भाषा और दुसरा हैं भाषा का अर्थ बताना


अ) इसका मतलब है पवित्र आत्मा ने अनेक प्रकार की ये प्लुरल हैं , सिंगुलर नही है , जब दान का जिगर किया था पौलूस ने पौलूस को कहा था एक और दान दे रहा हु , 


ब) दान है ये , जब कोई भी किसी की भाषा मे बात करे वो चाहे उसके लिए New Tongue हो उसके लिए Other Tongue हो या उसके लिए Unknown Tongue हो


क) New क्या है क्यू कि उसने First Time बोला , Other क्यों है ? क्योंकी दुसरी की भाषा है , दुसरा समजता हैं , जो बात करता है , जैसे Act में  हुवा Unknow क्यों है ? क्योंकी बात तो कर रहा है लेकिन अनुवाद नही है , उसके लिए  Unknown है


इसका ओरिजनल ग्रीक मे 1100 ये पृफ के साथ आपके सामने रखा है


*अन्य भाषा की प्रती चार सच्चाई*


जिसे हर विश्वासी को जाना जरुरी है , आईये देखते है ,


1) सच्चाई - बिना अनुवाद के न बोले 

1 कुरी 14 : 28 , 12: 10


2) सच्चाई - ये दान अविश्वासी कि निशानी है , विश्वासी की नही , इसके पीछे नही पडना


अ) अगर परमेश्वर ने पहली सदी की कलीसिया मे हे दान बडे जोरो से काम किया था , ये इसलिये किया था की उन दिनो मे Language बहुत थी लेकिन पढाई नही थी , पतरस , यहूना अनपढ थे , हे बायबल रेकॉर्ड करती है , 


ब) लेकिन आज की परिस्थिती अलग है , आज आपके मोबाइल मे 6000 हजार Language है , आप जो चाहे चॉईस कर सकते है , 


क) आज कॉलेज हैं , स्कूल हैं , पढाई है , बहुत कुछ है , लेकिन उन दिनो मे नही था , जो नही था तो अलौकिक रीती से परमेश्वर उनको प्रचार देता था , साथी साथ उनको भाषा देता था ताकी वे उसमे प्रचार कर सके


1) पहली सच्चाई क्या है ? अनुवाद के बिना ना बोले 

2) दुसरी सच्चाई क्या है ? ये अविश्वासियों की निशानी है

1 कुरी 14:22


3) सच्चाई :- ये दान सबको नही मिलता 

1 कुरी 12:30


अ) ये दान सबको नही मिलता जब नही मिलता तो ऐसा क्यों सिखाते हो कानो मे जाकर प्रॅक्टिस करो , प्रॅक्टिस करो 8-8 घंटा बोलो 10-10 घंटा बोलो , ए क्यों सिखा रहे हो सर ?


 ब) जब की क्रिपचर ये कहता है कि ये दान सबको नही मिलता , एक भी ऐसा वचन निकाल के बताये की ये दान सबको मिलता है


क) पौलुस  ये जरूर कहा कि 1 करी 12:40 जो भाषा मे बात करता है उनको मना मत करो , उसने ये नही कहा की सबको बात करना है


4) सच्चाई - ये दान खतम होगा


कहा लिखा है 1कुरी 13:8 , 

अ) अब इसको  झुटलाकर बताईये ये गलत है , ये कौंनसा दान है जो खतम हो जायेगा ? ये कौंनसा दान है जो सबको नही मिलता ? सच्चाई प्रूफ करे , 


ब) जो कहते है तीन प्रकार की अन्य भाषा है , तो मुझे बताये कौंनसा दान खतम होगा , तीनो मे से ?


*अब एक महत्वपूर्ण बात अपनी उन्नती और आत्मिक उन्नती मे जमीन आसमान का अंतर है*


अ) आपको पता है क्या कहते है लोग जो अन्य भाषा मे बात करता है वो आत्मिक उन्नती करता है , मुझे क्रिप्सर से कोई निकाल के बता दीजिए कहा पौलूस ने कहा है कि जो अन्य भाषा मे बाते करता है वो आत्मिक उन्नती करता है , 


ब) जब की क्या लिखा है पता है , अपनी उन्नती करता है , तो शब्द को पकडो यहा लिखा है अपनी ही उन्नती , यहा नही लिखा है की आत्मिक उन्नती


क) मै फिर से कहता हु अपनी उन्नती और आत्मिक उन्नती मे जमीन आसमान अंतर है , दरसल पौलूस क्या कह रहा है तुम खुद की उन्नती कर रहे हो , कैसे ? 


ड) जैसे कोई भजन सहिता के कुछ आयाते याद कर लेता है , तो उसकी उन्नती है , जैसे कोई पुरे के पुरे 66 बुक याद कर लेता है , तो उसकी खुद की उन्नती है , 


ई) मतलब उसका नॉलेज अच्छा है , अच्छी बात है , गलत नाही हैं ,लेकिन आत्मिक उन्नती होगी अन्य भाषा बोलने से , कोई निकाल के बता दीजिए


*अन्य भाषा बोलने से आत्मिक उन्नती होती है जब की ऐसा कोई वचन नाही हैं बहुत सारे प्रचारक यही कहते हैं ,*

अन्य भाषा मे बात करो आपकी आत्मिक उन्नती होगी


*1कुरी 14:4 , 14:17 का कनेक्शन देखो  ,*


अपनी ही उन्नती करता है परंतु दुसरो की उन्नती नही होती



अ) तो यहा पे कॉन्टॅस क्या हैं पौलुस क्या कह रहा हैं तुम खुद की उन्नती कर रहा है दुसरो की नही लेकिन भविष्यवाणी कर रहा हैं ना वो कलीसिया की उन्नती करता है , यहा पर जोर किस पे है , अपनी उन्नती पे नही बात है , दुसरो की उन्नति की


ब) तो पौलुस 1 कुरी 14:1 क्या कहता हैं ये जो लाईन है ना सक्रेस्टिक  हैं , सक्रीस्टिक का मतलब ये टोंट मारना है , तो पौलूस यहा पर जो स्टेटमेंट युज कर रहा है ना वो ये नही कह रहा है कि वाव कितनी अच्छी बात है , तुम्हारी उन्नती हो रही है , ऐसा नही है कह रहा हैं की क्या कर रहे हो तुम कलिसीया की उन्नति के बजे तुम खुद की उन्नती कर रहे हो , देखे खुद की उन्नती करना गलत नाही हैं


*उदा देता हैं*

प्रेरित 14: 28 , 29 ऐसा पडो


अ) वहा लिखा है कि जब कलिस्तिया एक थी पतरस उनका पास्टर बोलो , बिशप बोलो अपोस्टल बोलो कोई दिकत नही है ऐसा लिखा है कि सब अपने अपने संपत्ती बेचते थे कलिसिया को लाकर देते थे , पतरस के पैरो पे डालते थे और पतरस क्या करता  था , 


ब) जैसे जिसकी आवश्यकता होती थी वो वैसे बाट देता था  ,तो इसका मतलब क्या हो रहा है , खुद की उन्नती नही कर रहा है , तो वैसे वो सबकी उन्नती कर रहा है , आप किसी भी क्षेत्र में उन्नती कर सकते हो


क) टोटल जहा जहा आपको क्रिपचर मिल जाये अन्य भाषा का एकही जगह पे ऐसा स्टेटमेंट नही मिलेगा की जहाँ पर लिखा है कि अगर उन्नती करना हो तो आपको अन्य भाषा मे ही बोलना है , 


ड) एकही लाईन नही मिलेगा जहा पर स्पष्ट लिखा हो जो आज कल सिखा रहे है , जहा पर स्पष्ट लिखा हो जो अन्य भाषा मे बात करेगा वही आत्मिक उन्नती करेगा


*अन्य भाषा से आत्मिक उन्नती होती है ऐसा वचन हैं ही नही*


1कुरी 14:4 , 14:17

एक कॉन्टॅक्स हैं , ये कनेक्शन है


*कुछ और Nonbiblical Theories on Tougue :-*


1) स्वर्गीय भाषा

 2) प्रार्थना की भाषा

 3) पवित्र आत्मा की भाषा 

4) जो शैतान को नही समज आती


1) स्वर्गीय भाषा :-


स्वर्गीय भाषा लिखा ये बायबल मे कहा है ? जहा पर लिखित हो Not 1 कुरी 13:1 वो नही चलेगा सेक्रेस्टिक हैं वो दरसल ना पौलूस हैं ना Example दे रहा है , यदि मै स्वर्ग दूतो की बोली बोलू  ,तो ऐसा कोई स्पष्ट जहा पर लिखित हो , ये स्वर्गी भाषा है , नही मिलेगा


2) ये प्रार्थना की भाषा है ये सिखाते है 

3) ये पवित्र आत्मा की भाषा है

4) सैतान को नही समज आता


अगर हम 8-8 घंटा बात करोगे ना अन्य भाषा मे , तो सैतान नही समज पायेगा , तो वचन दिजीये कहा लिखा है सैतान को नही समजती ?


*अब अंत मे*

इसको बहुत युज करते है मे रखता हु , जब अन्य भाषा की बात आती है , तब बात करते है


         मत्ती 12:32


जो कोई मनुष्य के पुत्र के विरोध में कोई बात कहेगा, उसका यह अपराध क्षमा किया जाएगा, परन्तु जो कोई पवित्र-आत्मा के विरोध में कुछ कहेगा, उसका अपराध न तो इस लोक में और न पर लोक में क्षमा किया जाएगा।


अब मै आपको बताता हु , ये चक्कर क्या है ?


अ) बहुत सारे लोक कहते है और कई लोगो को डराकर रखा है कि देखो अन्य भाषा एक ऐसा भाषा है , एक ऐसा गिफ्ट है , ऐसा दान है जो शिधा पवित्र आत्मा से कनेक्ट है ,


 ब) क्यों ? क्योंकी पेंटीकुस्ट के दिन उतरा था , पवित्र आत्मा ने ये दान दिया था , और इस वचन का वसीला , या सहारा लेते है और कलीसिया को , लोगो को , हम जैसे को डराते है , देखो जो अन्य भाषा के विरुद्ध मे बात करेगा ना , उसको माफी नही मिलेगी


क) यहा ठीक से पढे यहा दान का जीकर नही हो रहा है , यहा अन्य भाषा का जिकर नही हो रहा है , यहा पर बात हो रही हैं Contex में देखेंगे ना तो पवित्र आत्मा की बात हो रही है


ड) और पवित्र आत्मा की बात इसलिये हो रही है की येशू मसी को कहा गया की इसके अंदर जो आत्मा काम कर रहा है वो दुष्ट आत्मा है , 


इ) तो येशु ने कहा अगर तुम मेरे अंदर काम कर रहे हैं तो तुम बुराई करोगे , निंदा करोगे तो माफी नहीं हैं , ये हैं Contex ,


ई) लेकीन उठाकर क्या बोल दिया जैसे ही आप अन्य भाषा में बात करोगे वो चाये सही हो या गलत तो तुम बात करने वाले तुम दुषी ठहरे


*अब में इसका क्रॉस रेफरन्स देता हु*


हे भाइयों, मैं नहीं चाहता कि तुम आत्मिक वरदानों के विषय में अज्ञात रहो।

             1 कुरिन्थियों 12:1


अ) ये पौलुस हैं , किसका प्रेरित हैं , अन्य जातियों का  , ये यहुदी का प्रेरित नहीं हैं , आप सोचिये एक तरफ हैं मत्ती 12:32 दुसरे तरफ हैं 1 कुरी 12:1 अब आप क्या कहेगे , 


ब) ये ही येशू है , ये ही येशू है पवित्र आत्मा लीड कर रहा है और खासकर के कलीसिया के लिये जब की , आत्मिक दानो की चर्चा तुम्हारे बीच मे हो तो सटीक स्टडी करो , 


क) जाज पडताल करके किसी भी दान को अपने अंदर लेकर आना , इसलिये कहता है कि अंजान मत रहो , नजर अंदाज मत करो 


*कौंनसा दान किस काम के लिए दिया है , ये आपको पता होना जरुरी है*


*हर दान का अपना एक मतलब होता है , अगर परपोज को नही समजे तो फिर अन्य भाषा एक नही तीन हैं , ऐसे बोलोगे*


अ) जो टिचिंग नही है उसको तोड मोड के सिखा रहे है , जो की उनको किसी ने सिखाया है  और काँक्रीट बन चुका है , और वो हट नही सकता ,


 ब) तो काँक्रीट बन गया सोलेट बन गया , नही हट रहा है येशू आकर सुधारेगा , तो बोलेंगे नही ये येशू नही सैतान है , ऐसा बोल के दाट देंगे , ये भी हरकते है


*आपको परपोज पता होना चाहिये ?*


अ) आपको अन्य भाषा क्यो दिया है , उसका मकसद क्या है ? सुसमाचार फैलाना  , उसका प्रपोज क्या है ? Teach करना


ब) उसका मतलब ये नही है ऐसी कोई भाषा है जिसको बोलने से आपकी आत्मिक उन्नती होगी , एक ही क्रिप्चर दिजीजे


*तो आपको मक्सद पता होना चाहिये ये दान क्यू दिया है ?*


अ) लेकिन फिर मे पूछुंगा मेरी जितनी भी स्लाइड देखी है उन सभी जगह पर अगर आपको एक भी जगह पे आऊट ऑफ तो ये व्हिडिओ शेअर नही करना और नही मुझे फॉलो करना


 ब) मुझे सुना अगर आपको लगता है आपने ओरिजनल ट्रान्सलेशन याने की ओरिजनल जो ट्रांनसलेक्शन था ग्रीक , युनानी वा से भी रखा , क्रिपचर के क्रॉस रेफरन्स रखा  , 


क) येशूने क्या कहा उसको , पतरस ने कैसे कहा , उसी ने पौलुस ने कैसे कहा , तीन अलग अलग अँगल है , तीन अलग अलग गिफ्ट्स नही , गिफ्ट एकी है वो 1100 याने की ग्लोसा उसको उठाकर कोई सिखाता है कि बायबल के अंदर तीन प्रकार की अन्य भाषा हैं , तो प्रूफ दो ,

Thursday, 22 September 2022

Sugar coating वाला प्रचार नहीं करना (हिंदी )

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*Sugar coating वाला प्रचार नहीं करना*


👉मैं आज जितने ,प्रचारक हैं!


👉जितने Pastor है!


👉जितने evangelist है


👉उन सभी से कहना चाहता हूं!


👉 *Sir लेपा पोती वाला प्रचार नहीं करना*


👉 *Sugar coating वाला प्रचार नहीं करना*


👉 *मतलब: जो चीज गलत है ,डंके की चोट पर बोलो गलत है!*


👉 *जो चीज गलत नहीं है डंके की चोट पर बोलो गलत नहीं है ?*


👉 जिसका मैं परमेश्वर के उस प्रबन्ध के अनुसार सेवक बना, जो तुम्हारे लिये मुझे सौंपा गया, *ताकि मैं परमेश्वर के वचन को पूरा-पूरा प्रचार करूँ।*

(कुलुस्सियों 1:25)


*ध्यान से सूने*:-


✍️Film जाना गलत है!

👉बोले गलत है!


✍️Picture के gane सूनना गलत है!

👉बोलो गलत है!


✍️व्यविचार गलत है!

👉बोले गलत है!


✍️नशा करना गलत है!

👉डंके की चोट पर बोलो गलत है!


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *आपका चर्च खाली हो जाएगा होने दिजिए ना!*


👉 *आपके कुछ चर्च के परीवार आपको छोड़कर चले जाएगे!*


👉 *आपकी चर्च के कुछ मैंबर, मैंबर सीप से हट जाएंगे!*


 👉 *कोई दिक्कत नहीं है*


*सूने*:-


✍️ *ऐसी भीड़ किस काम की जो भेड़ नहीं!*


👉 *ऐसी भेड़ काम की है जिस में भीड़ नहीं है!*


*God bless you*

Monday, 19 September 2022

ऐसी Activities( पाप) को नहीं करना चाहिए (हिंदी )

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े लें


☄️ *क्या शादी से पहले sex करना सही है?*


☄️ *क्या एक worshippers (आराधक) Girl friend रख सकता है?*


☄️ *क्या विश्वासी Porn.vidos देख सकता है?*


☄️ *क्या विश्वासी को फिल्मी गीत सूनने चाहिए?*


☄️ *क्या विश्वासी को ठेटर जाना चाहिए?(जा सकता है)*


✍️ जवाब है: *Bigg No / बिल्कुल नहीं*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *ऐसा कियू?*


👉 *क्योंकि परमेश्वर की इच्छा यह है, कि तुम पवित्र बनो अर्थात् व्यभिचार से बचे रहो,*

(1 थिस्सलुनीकियों 4:3)


👉 *परन्तु मैं तुम से यह कहता हूँ, कि जो कोई किसी स्त्री पर कुदृष्टि डाले वह अपने मन में उससे व्यभिचार कर चुका।* यदि तेरी दाहिनी आँख तुझे ठोकर खिलाएँ, तो उसे निकालकर अपने पास से फेंक दे; क्योंकि तेरे लिये यही भला है कि तेरे अंगों में से एक नाश हो जाए और तेरा सारा शरीर नरक में न डाला जाए।

(मत्ती 5:28-29)


✍️ *बाईबल जब पुरुष या स्त्री की बात करती हैं वो दोनों के लिए है!*


👉 *परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया,* अर्थात् उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं(यूहन्ना 1:12)


✍️ *वो परमेश्वर की सन्तान है जो (पुरुष या स्त्री)सोचता है वो भी (पाप) व्यभिचार कर चूका!*


 👉 *व्यभिचारी कहा होंगे*


👉 *परन्तु डरपोकों, अविश्वासियों, घिनौनों, हत्यारों, व्यभिचारियों, टोन्हों, मूर्तिपूजकों, और सब झूठों का भाग उस झील में मिलेगा,* जो आग और गन्धक से जलती रहती है: यह दूसरी मृत्यु है।” (प्रकाशितवाक्य 21:8)


✍️ *जो mobile ,TV,Laptop से ये देखते हैं!*(या सोचते)


*ध्यान से सूने*:-


☄️ *वेशिया के साथ व्यभिचार गलत है!*


☄️ *Girlfriend के साथ व्यभिचार गलत है!*


☄️ *Boy friend के साथ व्यभिचार गलत है!*


☄️ *Animal के साथ व्यभिचार गलत है!*


☄️ *Self sex गलत है!*


👉 उन बातों के विषय में जो तुम ने लिखीं, यह अच्छा है, कि पुरुष स्त्री को न छूए। *परन्तु व्यभिचार के डर से हर एक पुरुष की पत्नी, और हर एक स्त्री का पति हो।*

(1 कुरिन्थियों 7:1-2)


✍️ *ये पुरुष स्त्री दोनों के लिए है!*


👉और बहुतों को आग में से झपटकर निकालो, और बहुतों पर भय के साथ दया करो; वरन् *उस वस्त्र से भी घृणा करो जो शरीर के द्वारा कलंकित हो गया है।*

(यहूदा 1:23)


✍️उस वस्त्र से, मतलव:- जो चीजें आपको खराब करती है!


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *हमें दूसरों को भी बचाना है और खुद भी बचाना है!*


👉 *शरीर पर मन लगाना तो मृत्यु है,* परन्तु आत्मा पर मन लगाना जीवन और शान्ति है।

(रोमियों 8:6)


✍️ *ऊपर वाली सारी Activities शरिरक है!* 


👉 *और जो शारीरिक दशा में हैं, वे परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते।*(रोमियों 8:8)


👉 *आप पास्टर हो*


👉 *आराधक हो कर भी शरिरक दशा में आ सकते हो!*


👉 परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते हैं!


👉आप प्रचारक हैं नेशनल इंटरनेशनल है!


👉आप आराधक हो!


👉आप पब्लिक को खुश कर सकते हैं,


👉 *वाह,वाह पा सकते,परमेश्वर को खुश नहीं कर सकते!*


👉 *सवाल:- हम दूनिया को प्रसन्न करें या परमेश्वर को?*


✍️ *जिस चीज को हम अच्छी-अचछी कहते उसको परमेश्वर अच्छा बोलना चाहिए!*


👉 *क्योंकि इस संसार का ज्ञान परमेश्वर के निकट मूर्खता है,* जैसा लिखा है, “वह ज्ञानियों को उनकी चतुराई में फँसा देता है,”  (1 कुरिन्थियों 3:19)


✍️ऊपर की सारी  Activities वो संसार में आती है


👉 *क्या- क्या संसार में आता है!*


👉 *Hollywood, Bollywood*


*ध्यान से सूने*:-


👉परमेश्वर से नहीं निकाला!


👉संसार का कोई भी ज्ञान परमेश्वर को पसंद नहीं है!


👉गीत:- फिल्मी तर्ज पर गीत गाना!


👉आज आराधक भी वैसा ही करते हैं!


👉 *आराधक:-* हमें समझ बूझ कर गाना है हम क्या गा रहे हैं!


👉क्योंकि परमेश्वर सारी पृथ्वी का महाराजा है; *समझ बूझकर बुद्धि से भजन गाओ।*

(भजन संहिता 47:7)


👉 *कोई अपने आपको धोखा न दे। यदि तुम में से कोई इस संसार में अपने आपको ज्ञानी समझे, तो मूर्ख बने कि ज्ञानी हो जाए।*

(1 कुरिन्थियों 3:18)


✍️संसार का ज्ञान,


👉 *हम कल्पनाओं को, और हर एक ऊँची बात को, जो परमेश्वर की पहचान के विरोध में उठती है, खण्डन करते हैं;* और हर एक भावना को कैद करके मसीह का आज्ञाकारी बना देते हैं।

(2 कुरिन्थियों 10:5)


✍️परमेश्वर की पहचान के विरोध उठती है!


👉 *आराधक* 


👉 *म्यूजिक प्ले करने वाले कहते हैं*


👉ये हमारी रोजी रोटी है हमें गाना या बजाना पड़ता है!


 *ध्यान से सूने*:-


✍️ *तो जो वैशिया की दूकान चलाते हैं!*


👉 *दारू की दूकान चलाते हैं!*


👉 *पान, बीड़ी सिगरेट का दूकान चलाते हैं!*


👉 *Drugs का दूकान चलाते है!*


👉 *व्याज पर पैसे चलाते हैं!*


👉 *दो न: का धंधा चलाते है!*


👉 *फिर इन्हें मना कियू करते हैं जो वैशिया से आते हैं!*


👉 *हम कहते नई सृष्टि है ऐसा नहीं करना चाहिए!*


👉आप कहते हैं ये वचन के खिलाफ है!


👉 *“यदि कोई मेरे पास आए, और अपने पिता और माता और पत्नी और बच्चों और भाइयों और बहनों वरन् अपने प्राण को भी अप्रिय न जाने, तो वह मेरा चेला नहीं हो सकता;*

(लूका 14:26)


✍️जो फिल्म में काम करता है!


👉 *जो फिल्मी गीतों को प्यारा जनता है!*


👉 *हमें इन सब को त्यागना होगा, संसार के कामों को त्यागना होगा!*


👉ये समझना जरूरी है


👉 *ताकि भविष्य में अपना शेष शारीरिक जीवन मनुष्यों की अभिलाषाओं के अनुसार नहीं वरन् परमेश्वर की इच्छा के अनुसार व्यतीत करो।* क्योंकि अन्यजातियों की इच्छा के अनुसार काम करने, और लुचपन की बुरी अभिलाषाओं, मतवालापन, लीलाक्रीड़ा, पियक्कड़पन, और घृणित मूर्तिपूजा में जहाँ तक हमने पहले से समय गँवाया, वही बहुत हुआ। इससे वे अचम्भा करते हैं, कि तुम ऐसे भारी लुचपन में उनका साथ नहीं देते, और इसलिए वे बुरा-भला कहते हैं।

(1 पतरस 4:2-4)


✍️ *पतरस ने क्या शिखा:-* 


👉 *अपना शेष जीवन परमेश्वर की इच्छा के अनुसार जीना है,पहले हमें बीताया वो बहुत है!*


👉अपने आपको परखो, कि विश्वास में हो कि नहीं; *अपने आपको जाँचो, क्या तुम अपने विषय में यह नहीं जानते, कि यीशु मसीह तुम में है? नहीं तो तुम निकम्मे निकले हो।*

(2 कुरिन्थियों 13:5)


✍️ *यीशु तूम में है, हमें चक करना है, नहीं तो निकम्मे हो जाएगे!*


👉 *यदि कोई प्रभु से प्रेम न रखे तो वह शापित हो।* हे हमारे प्रभु, आ!

(1 कुरिन्थियों 16:22)


👉 *तुम न तो संसार से और न संसार की वस्तुओं से प्रेम रखो यदि कोई संसार से प्रेम रखता है, तो उसमें पिता का प्रेम नहीं है।* क्योंकि जो कुछ संसार में है, अर्थात् शरीर की अभिलाषा, और आँखों की अभिलाषा और जीविका का घमण्ड, वह पिता की ओर से नहीं, परन्तु संसार ही की ओर से है।   (1 यूहन्ना 2:15-16)


✍️ *ऊपर की सारी Activities संसार में आती है!*


👉 *पास्टर होकर* 


👉 *आराधक होकर* 


👉 *विश्वासी होकर* 


👉 *ऐसी Activities को नहीं करना चाहिए*


*God bless you*

Sunday, 4 September 2022

God's presence वाले वचनों को लेकर भी बहुत गड़बड़ है (हिंदी )

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*God's presence वाले वचनों को लेकर भी बहुत गड़बड़ है*


(परमेश्वर की उपस्थिति)


✍️अक्सर बहुत बार देखा जाता है , ऐसे शब्द को इस्तेमाल करते हैं!


👉बड़े बड़े प्रचारक, बड़े बड़े दास, बड़े बड़े Online परिचर  Facebook YouTube पर 

ये कहते मिल जाएगे!


👉 *let your presence come*


👉 *प्रभु तेरी उपस्थिति आने दो!*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *ऐसे वालें वचनों को लेकर भी बहुत सारा गड़बड़ है!*


👉एक वचन देखें जहां से ये निकला है!


👉 *उसने उससे कहा, “यदि तू आप न चले, तो हमें यहाँ से आगे न ले जा।*

(निर्गमन 33:15)


✍️ यहां से ये Concept  निकला है प्रचारकों का!


👉इसे copy paste करके लगा देते हैं,लेकिन ये भूल गए हैं!

👉 *क्या?*


👉 *अभी निर्गमन 33:15 का परमेश्वर अब वो परमेश्वर नहीं रहा है, जो पहले बाहर घूमता था!*


👉 *अब ये वो परमेश्वर है, जो आपके अन्दर रहता है!*


👉 *जो सूबह रहता है!*

👉 *शाम रहता है!*

👉 *जो रात रहता है!*

👉 *जो Sunday रहता है!*

👉 *जो Mondayरहता है!*

👉 *जो हर वक्त रहता है!*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *कुछ प्रचारको को सूना होगा, ऐसा statement देते हूए!*


⭐ *let your presence come*


⭐ *Presence के ऊपर गीत बनते है!*


👉ऐसे गीत बनते हैं worship वाले!


👉 *जहां दो या तीन इकट्ठे हो तु वहां है!* (मत्ती 18:20)


*सूने*:-


👉 *उदाहरण:-Business Market में एक Concept (विचार) है!*


👉 *जो पब्लिक को पसंद है वो ही बेचो!*


👉 *जो पब्लिक को पसंद है वो बनाओ!*


👉 *जो चीज दिखती है वो ही बिकती है!*


👉 *वैसे ही बात करो अगर उसके विरोध में बात करोगे तो पब्लिक नहीं आएगी!*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *जब किसी worshipper को बुलाते हैं!* 


👉कहते ये वाला गाना गाना पब्लिक की demand है!


👉खुब नचाना पब्लिक की demand है!


👉तो worshipper वैसा ही करते हैं!


👉पब्लिक भी खुश और बुलाने वाला भी खुश!


👉और जब मोटा पैकिट मिलता है worshipper भी खुश!


*उदाहरण:- मूसा का  चट्टान से पानी का!*


👉परमेश्वर बोला चट्टान को बोलना है मारना नहीं उसने मारा पानी आया!


👉 *सब खुश थे पर उस पूरी भीड़ में एक व्यक्ति नराज नहीं था ?*

 👉 *वो है परमेश्वर*


👉परमेश्वर बोला गलत तरीके से पानी आया है!


👉 *गलत तरीके से चमत्कार हुआ है!*


*सूने*:-


✍️लंगड़ा चलने लगा खुश मत हो जाओ!


👉चमत्कार हो गया खुश मत हो जाओ!


👉उसके पीछे परमेश्वर खुश हैं या नहीं ये पता लगाओ!


*सूने*:-


✍️ *तो हम Presence के ऊपर कोई गीत नहीं गाएंगे!*

(तेरी उपस्थिति आ जाए)


👉 *Presence के ऊपर प्रचार बनते हैं!*


👉 *मतलब:-उपस्थिति को कैसे लाना है!*


👉 *कहते हैं उपस्थिति को लाने के लिए तीन दिन पहले तैयारी करनी!*


👉 *कैसे?*

👉 *बोलते हैं पवित्र बनो!*


👉 *अगर आपकी meeting है तीन दिन पत्नी के पास नहीं जाना!*


👉पवित्र बने रहो!


*सूने*:- 


✍️आपको अपनी तरफ कुछ करना है!


👇 *इसे भी देखें*

 

✍️ *Presence के ऊपर teaching दी जाती है!*


👉 *मतलब:-परमेश्वर की उपस्थिति को कैसे लाना है या मांगना है!*


👉 कुछ तो ये भी शिक्षा है परमेश्वर की उपस्थिति के लिए तडपो!


👉 *आंसू बहाओ!*

👉 *आपको चीखना है!*

 👉 *चिल्लाना है!*

👉 *बिलकना है!*


👉 *तब जा कर परमेश्वर की उपस्थिति आती है!*


*सूने*:-


✍️ *जबके वचन कहता है!*


👉क्योंकि हम तो जीविते परमेश्वर के मन्दिर हैं; जैसा परमेश्वर ने कहा है “मैं उनमें बसूँगा *और उनमें चला फिरा करूँगा;* और मैं उनका परमेश्वर होऊँगा, और वे मेरे लोग होंगे।”  

(2 कुरिन्थियों 6:16)


✍️इसका मतलब है परमेश्वर ने पहले से ही अपनी उपस्थिति दे रखी है!


👉जिस दिन मेरे उद्धार हो गया! 


*सूने*:-


✍️तो मैं उपस्थिति के लिए गाना कियो गाए!


👉तो मैं उसकी उपस्थिति के लिए प्रचार तैयार कियू करूं!

 

👉 *सोच कर देखिए वचन किस तरफ जा रहा है और प्रचार किस तरफ जा रहा है!*


👉 *परन्तु परमप्रधान हाथ के बनाए घरों में नहीं रहता,*

(प्रेरितों के काम 7:48)


👉 *क्या तुम नहीं जानते, कि तुम परमेश्वर का मन्दिर हो, और परमेश्वर का आत्मा तुम में वास करता है?*

(1 कुरिन्थियों 3:16)


✍️ *वो आपके अन्दर बसता है तो फिर हमें ये कहने की जरूरत नहीं ?*


👉let your presence come

(तेरी उपस्थिति आने दे)


👉ये गीत गाने की जरूरत नहीं!


👉ये प्रचार करने की जरूरत नहीं! 

👉उसकी उपस्थिति कैसे आ सकती है!


👉ये शिखने की जरूरत नहीं,


👉हम उसकी उपस्थिति कैसे ला सकते हैं!


👉 *ये शिखाने की जरूरत नहीं, हमें उसकी उपस्थिति के लिए रोने,बिलखना, चिल्लाना, तड़पना,पड़ेगा!*


*सूने:-*


✍️मूसा के concept को लेकर हमें नहीं कहना तेरी उपस्थिति नहीं आएगी तो!


👉 *मूसा का अलग matter है हमारा अलग matter है!*


👉 *मूसा का युग अलग था हमारा युग अलग है!*


👉 *मूसा दौर अलग था हमारा दौर अलग है, वो उस वक्त की बात थी!*


👉 *मूसा हमारे युग में नहीं हम मूसा के युग नहीं है!*


👉अब मूसा की बात नहीं हमारी बात हो रही है!


*सूने*:-


✍️ *अब concept change हो गया कैसे?*


👉 *जैसे ही यीशु ने अपनी प्राण त्याग दिया मंदिर का पर्दा ऊपर से नीचे तक फट गया!*


👉 *परमेश्वर खुद ही मंदिर के पर्दे को फ़ाड़ कर बाहर आ गया हमारे अन्दर आने के लिए!*


👉 *तो फिर उस पर्दे को सूई धागा लेकर सिलाई क्यों रहे हो!*


👇 *एक और सूने!*


👉यीशु हो!

👉पतरस हो!

👉पौलुस हो!


👉 *इन्होंने कभी भी कोई ऐसी प्रार्थना नहीं की हमें तेरी उपस्थिति चाहिए!*


👉 *यीशु ने कभी प्रार्थना नहीं की ये पिता तेरी उपस्थिति आने दे!*


👉 *पतरस ने कभी प्रार्थना नहीं की से परमेश्वर तेरी उपस्थिति आने दे!*


👉 *पौलुस ने कभी प्रार्थना नहीं की तेरी उपस्थिति आने दे!*


👉 *वो direct प्रार्थना करते थे!*


*सूने*:-


👉हम भी वैसे ही है!

👉आप मैं दास दासी!

👉विश्वासी!

👉बहन भाई!

👉बेटा बेटी!


👉 *हम परमेश्वर के मंदिर है हम हर वक्त परमेश्वर को लेकर चलते है!*


*God bless you*

Friday, 2 September 2022

पवित्र आत्मा वाले वचनों को लेकर भी बहुत गड़बड़ है (हिंदी )

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*Holy spirit*


*पवित्र आत्मा वाले वचनों को लेकर भी बहुत गड़बड़ है*


✍️21वी सदी की कलिसिया ने पवित्र आत्मा को समझा ही नहीं!


👉 *90 प्रतीशत प्रचारक fail हो गए, पवित्र आत्मा के प्रचार में!*


👉 *और दाखरस से मतवाले न बनो, क्योंकि इससे लुचपन होता है, पर पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होते जाओ,*

(इफिसियों 5:18)


✍️ *इस वचन को लेकर कुछ लोगों ने ऐसा किया है!*


*ध्यान से सूने*:-


⭐ *कहते पवित्र आत्मा के नशे में हूं या पवित्र आत्मा का नशा किया है!*


✍️एक service चलती कहते हैं !


👉बहुत सारे लोग इस में पाई जाते!


👉विश्वासी और pulpit प्रचारक भी हिलते और झूमते नजर आते हैं!


👉उन से पूछो, क्या कर रहे हो


👉तो कहते हैं I am drunker


👉 *किस का नशा?*


👉कहते पवित्र आत्मा के नशे में हूं या पवित्र आत्मा का नशा किया है!


👉वो कैसे, बोलेंगे!


👉कहते है (इफिसियों 5:18) 


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *Total Concept क्या है पता?*


👉पौलुस क्या कह रहा, इफिसियो 5:11 से चालू होता है!


👉वो कहता है तुम्हारी चाल देखो कैसी है!


👉तुम संसारिक नहीं तुम आत्मिक हो!


👉तुम्हारी चल बदलती जाऐ!


👉वो ऐसे करते करते आ गया पद 5:18 पे


👉 *और दाखरस से मतवाले न बनो, क्योंकि इससे लुचपन होता है, पर पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होते जाओ,*

(इफिसियों 5:18)


*मतलब*:-


✍️ *जहा पर वो प्रचार करता था वहां पर वो दारु पीते होंगे,नशा करते होंगे!*


👉तो वो कह रहा है तुम्हारे अन्दर पवित्र आत्मा होना चाहिए ना के संसारिक नशा!


*सूने*:-


✍️ *इस वचन को उठा क्या गड़बड़ कर दीया आओ हम नशा करें पवित्र आत्मा का!*


👉इस वचन को लेकर कैसे तोड़ा मरोडा जा रहा है!


👇 *और एक सूने*:-


⭐ *हाथ रखना*


👉 *तब उन्होंने उन पर हाथ रखे और उन्होंने पवित्र आत्मा पाया।*

(प्रेरितों के काम 8:17)


✍️ यहां से हाथ रखने वाला concept उठा लिया!


👉कहते है पतरस ने हाथ रखा!


👉फिलिप्पुस ने हाथ रखा! 


👉और लोगो को पवित्र मिल रहा था!


👉तो कहते हैं हमें भी हाथ रखना और लोगों पवित्र आत्मा देना है!


👉चलो ठीक है कुछ देर के लिए मान लेते, पतरस ने उन पर हाथ रखा उन पर पवित्र आत्मा उतरा!


👉फिलिप्पुस ने हाथ रखा उन पर पवित्र आत्मा उतरा!


👉 *लेकिन जिस पर हाथ रखा उसको पवित्र आत्मा मिला!*

 

👉 *क्या उस ने वापस line लगाया!*

 

✍️ *नहीं लगाया*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *इसका मतलब है*


👉इसे कहते हैं *lifetime activity* 


👉 *One time account*

 

👉 *non-repeated act*


👉 *ये वापस repeat होना नहीं चाहिए!*


*सूने*:-


✍️ *लेकिन आज मसीह समाज में क्या चल रहा है!*


👉 छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटका, गुजरात आदि में... ‌


👉 *आपको हर Sunday पवित्र आत्मा मिलेगा!*


👉हाथ रखना ठपाक निचे!


👉 *इसे कहते पवित्र आत्मा का मजाक उड़ाना!*


*सूने*:-


✍️ *सवाल:- एक व्यक्ति को पवित्र आत्मा कियू दिया जाता, ताके वो सेवा करें!*


👉यीशु ने क्या कहा:-


👉 *परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ्य पाओगे; और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होंगे।”*

(प्रेरितों के काम 1:8)


✍️ *लेकिन आज क्या चल रहा है?*


👉जब पवित्र आत्मा आएगा!


👉 मैं Sunday to Sunday कर्नाटका जाऊगा!


👉 Sunday to Sunday पंजाब जाऊगा!


👉Sunday to Sunday  उस व्यक्ति से हाथ रखवाउगा और ठपाक निचे गिरने के लिए!


👉 *इन से पूछो तुम निचे गिरकर करते क्या हो?*


👉बोले अगली meeting में गिरने के लिए!


*सूने*:-


✍️इसे कहते हैं पवित्र आत्मा का मजाक उड़ाना!


*सूने*:-


✍️ *मुझे पवित्र आत्मा चाहिए?*


👉हां चाहिए!


👉 *जब पवित्र आत्मा already मिल गया तो वापस जा कर line कियू लगाऊं!*


👉पता नहीं ये simple चीज कियू नहीं  समझते हैं लोग!


👉 पवित्र आत्मा कब मिल गया जब आपका उद्धार हो गया!


👉Proof क्या है कोई Proof नही सिवाए के एक Proof के! 


👉वो है विश्वास!

(Be faith by walk)


👉क्योंकि उसमें परमेश्वर की धार्मिकता विश्वास से और विश्वास के लिये प्रगट होती है; जैसा लिखा है, *“विश्वास से धर्मी जन जीवित रहेगा।”*

(रोमियों 1:17)


✍️ *मैंने विश्वास करना है मेरे अंदर पवित्र आत्मा उसी दिन आ गया जिस दिन मैंने यीशु को अपना उद्धार कर्ता स्वीकार किया!*


👇एक और वचन देखेगे!


⭐ *फूक मारना*


👉 *यह कहकर उसने उन पर फूँका और उनसे कहा, “पवित्र आत्मा लो।*(यूहन्ना 20:22)


✍️ यह यीशु हक है, ये यीशु कर सकते यीशु ने किया!


*ध्यान से सूने*:-


✍️यहां से ये टुकड़ा उठा लिया फूक मारने वाला!


👉 *अब जिसको देखो परिचर लोग फूक मारते रहते हैं!*


👉 *Meeting लगी पड़ी फूक मार देते हैं!*


👉प्रचारक लोग आते कहते हैं जिसको जिसको पवित्र आत्मा चाहिए दोनों हाथ उठाओ फूंक मार देते है !


👉अब आप सोचिए जिसको पिछले हफ्ते किसी ने फूक मारके गिराया होता है!


👉वो फिर से line में खड़ा होता मेरे उपर फूक मारो!


सोचिए............


*सूने*:-


✍️ *ऐसे किसी प्रकार के nonsense वाले statement नहीं ले सकते हम!*


👉 *ये मूर्खता है!*


👉 *वचन support नहीं करता!*


*सूने*:-


⭐ *पवित्र आत्मा को लेकर जो statement दिए जाते!*


👉 *आपको उपवास करना होगा!*


👉 *आपको इंतजार करना होगा!*


👉 *आपको किसी का हाथ अपने उपर रखना होगा!*


👉तब जा कर आपको पवित्र आत्मा मिलेगा!


👉 *क्या ये सही है?*


👉बिल्कुल नहीं!


👉यीशु ने कहा मैं जाऊंगा और उसे भेज दूंगा!


*सूने*:-


✍️ *सवाल:- पवित्र आत्मा को आए हुए कितने साल हो गए?*


👉दो हजार साल से भी ऊपर


*सूने*:-


✍️उपवास करना होगा!


👉इन्तजार करना होगा!


👉हाथ रखवाना होगा!


👉ये total ही गलत है!


*सूने*:-


👉पवित्र आत्मा सब के पास होता है!


👉जिसका भी उद्धार हो चूका है!


👉 *न कोई पवित्र आत्मा के बिना कह सकता है कि यीशु प्रभु है।*

(1 कुरिन्थिया 12:3)


✍️ तो मुझे यीशु को प्रभु कहना है तो क्या चाहिए?


👉पवित्र आत्मा!


*सूने*:-


✍️तो पवित्र आत्मा कहता है जब तक तुम यीशु को प्रभु नहीं कहेगा तेरा उद्धार नहीं होगा!


👉 कितनी अद्भुत बात है!


👉पाप के विषय में इसलिए कि वे मुझ पर विश्वास नहीं करते;

(यूहन्ना 16:9)


✍️मुझे lead किसने किया यीशु की तरफ?


👉पवित्र आत्मा ने


✍️मैं पापी हू किस ने बताया?


👉पवित्र आत्मा ने!


✍️मुझे अन्दर से किसने तोड़ा ?


👉पवित्र आत्मा ने!


✍️यीशु को स्वीकार करो किस ने कहा?

👉 *पवित्र आत्मा ने!*


*सूने*:-


👉 *परन्तु ये सब प्रभावशाली कार्य वही एक आत्मा करवाता है और जिसे जो चाहता है वह बाँट देता है* 

(1कुरिथिययो 12:11)


✍️कुछ कहते हैं जबरदस्ती मांगों !

👉 *कैसे?*


👉उपवास में चले जाओ!

👉10 दिन

👉20दिन

👉30दिन 

👉40दिन


👉 *ये total nonsense मूर्खता है!*


*ध्यान से सूने*:-


✍️मैं फिर कहता हूं!


👉 *पूरी bible मे कहीं भी कभी पवित्र आत्मा ने मनुष्य की मर्जी से काम नहीं किया !*


✍️पवित्र आत्मा अपनी मर्जी से

👉शिमशोन पर आता था!


✍️पवित्र आत्मा अपनी मर्जी से 

👉गिदोन पर आता था!


✍️पवित्र आत्मा आपनी मर्जी से नबीयो पर आया!


👉भविष्य वक्ताओं पर आया!


👉यीशु पर आया!


👉पिन्तेकुस्त के दिन आया!


👉कुरनेलियुस पर आया!


👉मेरे और आपके उपर आया!


✍️ये पवित्र आत्मा तह करेगा किस को क्या देना है!


*God bless you*

Wednesday, 31 August 2022

मसीह बनना आसान है या मसीह बने रहना? (हिंदी )

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


प्रश्न: *मसीह बनना आसान है या मसीह बने रहना?*


👉 *मसीही बने रहना*


*ध्यान से सूने*:-


✍️आप मसीह बन सकते हैं चुटकी में!


👉  *मसीह तो बन गए लेकिन उसकी कीमत आपको चूकानी पडेगी पूरी जिन्दगी भर*


👉 *और मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे।*

(लूका 21.17)

 

✍️(मेरी शिक्षाओ के कारण) सब लोग तुम से बैर करेंगे!


👉 *तलवारें चलीं?*:- चली


👉 *आप से नफ़रत करेंगे पक्का करेगे*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *जैसे आपने declare कर दिया!* 


👉 *पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, अमेरिका, अफ्रीका में की मैं यीशु को मानना हूं आपके दोस्त भी दूश्मन बन‌जाएगे!*


👉आप जिसके साथ बैठकर पीते थे सीगरेट 


👉पर बन गए, मसीह तो वो बन गया आपका दूश्मन!


👉आप जिसके साथ बैठकर पीते थे शराब!


👉 पर आप बन गए मसीह तो वो बन गया आपका दूश्मन


👉वैसे ही घूस लेते थे चोरी करते थे पाप करते थे!


👉संसार का जीवन जीते थे!


👉पर आपने सूना शन्ति का सुसमाचार और आपका जीवन बदल गया, और आपके दोस्त का जीवन नहीं बदला तो वो बन गया आपका दूश्मन!


👉ये ही नही घर के खुद के लोग आपके विरोध हो जाएंगे!


👉पति-पत्नी के विरोध हो जाएगा!


👉बच्चे मां बाप के विरोध हो जाएंगे! 


👉मां बाप बच्चों को विरोध हो जाएंगे!


👉पड़ोसी अड़ोसी के विरोध हो जाएगा!


👉आपका बिजनेस पार्टनर भी आप के विरोध में हो जाएगा!


👉रिश्तेदारों को घर से निकाल देंगे!


👉आपके गांव का हुक्का पानी राशन पानी x y सब बंद!


👉 *शन्ति तो हमें स्वर्ग में मिलेगी*


👉 *तो आपको यहां पर अपेक्षा नहीं करनी!*


👉आपको पृथ्वी पर शन्ति की अपेक्षा नहीं करनी, हमे यहां नहीं मिलेगी!


*ध्यान से सूने*:-


✍️अगर आप ऐसा सोचते हो कि मैंने अपना जीवन प्रभु को दे दिया है तो सब कुछ Peacefull चलेगा!


👉गाड़ी पेंचर हो गई है अब सब कुछ ठीक से चलेगा!


👉घर में पैसा आ गया है अब घर ठीक से चलेगा!


👉मेरी नौकरी लग गई है अब जीवन ठीक से चलेगा!


👉ना आप जिस दिन से मसीह बन जाते हो ज़िन्दगी उथल पुथल रास्ते से!


👉क्रुस उठाकर गलगता के पहाड़ से सकरे रास्ते से गुजरेगा यहां से ताना वहां से ताना!


👉यहां से बदनामी वहां से बदनामी!


👉हां या ना


👉 यीशु ने कहा फिर रख देता हूं:- *और मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे।*

(लूका 21.17)


✍️इस लिखा है शान्ति तो हमें यहां नहीं मिलेगी!


👉 *तो कहा मिलेगी?*


👉 *शान्ति तो सीधा स्वर्ग में मिलेगी!*


👉 इसलिए लिखा है:- *“और वह उनकी आँखों से सब आँसू पोंछ डालेगा; और इसके बाद मृत्यु न रहेगी, और न शोक, न विलाप, न पीड़ा रहेगी;* पहली बातें जाती रहीं।” 

(प्रकाशितवाक्य 21.4)


✍️ *वहां अनंत काल का शांति का राज्य!*


👉 *तो आप कहेंगे तो pastor जी यहां पर क्या मिलेगा?*


👉 *जानना चाहेंगे*:- यहां सिर्फ दूशमनी मिलेगी!


👉 *जैसे ही आप यीशु की सच्ची शिक्षा पर चलना शुरु, आपके दूश्मन तैयार!*


👉ये तो पक्की बात है!


*उदाहरण*:-


✍️दो तरह की गाड़ी एक तो शौरुम की दूसरी है सड़क की गाड़ी कम्पनी  एक ही है!


👉 फर्क क्या है पता है?


👉शौरुम की गाड़ी पर एक भी खरोंच, एक डेनट, एक भी गड़बड़ी नहीं मिलेगी!


👉 *शौरुम की गाड़ी किसी को कुछ नहीं बोलती!*


👉लेकिन वही कम्पनी की गाड़ी सड़क पर चलने लगती है!


👉आपको पचासों गंदगी, पचासों डेन्ट,पचासों गड़बड़ी मिलेगी!


👉वैसे ही जब हम क्रिश्चियन सड़क पर आ जाते हैं ना काम करने के लिए!


👉यीशु की बातों करना शुरू करो, सफेद को सफेद कहना शुरू करो!


👉काले को काला कहना शुरू करो!


👉सफेद को सफेद बोलते हैं तो गलत है!


👉काले को काला बोलते हैं तो गलत है!


👉 *वापस कह देता हूं स्वर्ग में मिलेगी शान्ति यहां मिलेंगी दूशमनी!*


*कुछ वचन रख देता हूं:*


👉 वे तुम्हें आराधनालयों में से निकाल देंगे,*वरन् वह समय आता है, कि जो कोई तुम्हें मार डालेगा यह समझेगा कि मैं परमेश्वर की सेवा करता हूँ।*

(यूहन्ना 16.2)


✍️उस वक्त के यहूदी आज के इक्कीसवीं सदी के डिनॉमिनेशन, चर्च आपको चर्च से निकाल देंगे!


👉 *जो कोई तुम्हें मार डालेगा यह समझेगा कि मैं परमेश्वर की सेवा करता हूँ।*


👉एक वक्त आएगा क्रिश्चियन लोग क्रिश्चयन को मार देंगे!


👉मैं अविशसीयो की नहीं, मैं बात कर रहा हूं!


👉यीशु को मानने वालों की, बाइबल पढ़ने वालों की


👉परमेश्वर की सेवा कर रहा हूं!


👉तो ये परमेश्वर की सेवा करने वाले कौन हैं!


👉सेवक है ये परमेश्वर की सेवा करने‌ वाले कौन क्रिश्चियन!


ये किस को मर डालेंगे, ये ऐसों को मर डालेंगे जो यीशु प्रचार करतें हैं!

जो खरी शिक्षाओं का प्रचार करते हैं!


👉ऐसा दिमाग में कभी ‌नही सोचना सब अच्छा होगा!


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *सताव सहना एक मसीह जीवन‌ का हिस्सा है!*


👉 *दुख उठाना एक मसीह जीवन‌ एक हिस्सा है!*


👉 *मर खाना एक मसीह जीवन‌ का एक हिस्सा है!*


👉 *गालियां खाना मसीह जीवन‌ का एक हिस्सा है!*


👉 *भूखा रहना एक मसीह जीवन‌ का एक हिस्सा है!*


👉 *पैसे नहीं है मसीह जीवन का एक हिस्सा है!*


👉 *अपमान सहना मसीह जीवन का एक हिस्सा है!*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *आज ऐसा प्रचार नहीं होता साहब!*


👉 क्या प्रचार होता है आज मसीह हो सताव नही!


👉मसीह हो‌ तो‌ भूखा नहीं रहोगे!


👉 *पैसे की कोई कमी नहीं होगी क्यों?*


👉कहते हैं हम मसीह है, nonsense है सब!


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *ऐसा कोई वचन‌ है!*


👉 *यीशु ने कहा मेरा पीछे चलना है, क्रूस उठाओ,माता पिता का त्याग करो, यहां तक भी खुद का भी त्याग करो,जो ऐसा नहीं करेगा वो चेला नहीं हो सकता!*


👉 *क्योंकि न हम जगत में कुछ लाए हैं और न कुछ ले जा सकते हैं।*  यदि हमारे पास खाने और पहनने को हो, तो इन्हीं पर सन्तोष करना चाहिए। 

(1 तीमुथियुस 6.7-8)


👉 *पौलुश कहता जितना पैसा उतने ही सन्तुष्ट रहो, अमीर होने की कोई जरूरत नहीं!*


👉लेकिन आज का चल रहा है!


👉अमीर कैसे बने उसके 3 पॉइंट,अमीर कैसे बने उसके सात पॉइंट,


👉 *अमीर कैसे बने उसका अलग से अनोईटिग है, हद हो गई!*


*God bless you*

Saturday, 27 August 2022

आकान का पाप (हिंदी )

 आज का विषय

एक बार जरुर पढ़े


*पाप को हल्के में मत लो*

*Take sin Lightly*


*आकान का पाप*


👉परन्तु इस्राएलियों ने अर्पण की वस्तु के विषय में विश्वासघात किया; अर्थात् यहूदा गोत्र का आकान, जो जेरहवंशी जब्दी का पोता और कर्मी का पुत्र था, उसने अर्पण की वस्तुओं में से कुछ ले लिया; इस कारण यहोवा का कोप इस्राएलियों पर भड़क उठा।

(यहोशू 7:1)


✍️एक अध्याय पहले यरीहो की दीवार को इन की आवाज से ही गिरा दिया था!


👉एक बहुत बड़ी विजय का ये हिस्सा रहे!


👉सातवें अध्याय में यह लोग हार गए एक छोटे से देश से!


👉इसलिए कोई तीन हजार पुरुष वहाँ गए; परन्तु आई के रहनेवालों के सामने से भाग आए,

(यहोशू 7:4)


✍️तब यहोशु ने परमेश्वर से पूछा हम इतने बड़े-बड़े देश से जीत गए!

👉दानव जैसे शूरवीर योद्धाओं को मर डाला!


👉आई से सिर्फ तीन हजार यौद्धाओ से युद्ध जीता जा सकता था!

👉 *हम क्यों हर गए?*


👉 *परमेश्वर ने कहा आकान नामक व्यक्ति ने कुछ पैसे के सोने चांदी के लालच में आ कर मुझे से विश्वासघात किया है!*


👉तब जो पुरुष अर्पण की वस्तु रखे हुए पकड़ा जाएगा, वह और जो कुछ उसका हो सब आग में डालकर जला दिया जाए; क्योंकि उसने यहोवा की वाचा को तोड़ा है, और इस्राएल में अनुचित कर्म किया है।’”

(यहोशू 7:15)


👉तब उसने उसके घराने के एक-एक पुरुष को समीप खड़ा किया, और यहूदा गोत्र का आकान, जो जेरहवंशी जब्दी का पोता और कर्मी का पुत्र था, *पकड़ा गया।*

(यहोशू 7:18)


✍️ *पकड़ा गया!*


👉तब यहोशू ने उससे कहा, *“तूने हमें क्यों कष्ट दिया है?* आज के दिन यहोवा तुझी को कष्ट देगा।” तब सब इस्राएलियों ने उस पर पथराव किया; और उनको आग में डालकर जलाया, और उनके ऊपर पत्थर डाल दिए।

(यहोशू 7:25)


✍️ *तुने हमें क्यों कष्ट!*


👉 *हम युद्ध जीत रहे थे!*


👉 *हम अच्छे खासे चल रहे थे!*


👉 *तेरी एक गलती के कारण हम जीतते जीतते हार गए!*


*ध्यान से सूने*:-


✍️ *इन की मौत क्यों हो गई?*


👉एक ही चीज हैं!


👉 *इन्होंने ने पाप को हल्के में लिया!*


👉ये कौन सा परमेश्वर है?


👉ये वो ही परमेश्वर है जिसे कहते हैं पिता ,पुत्र ,पवित्र आत्मा त्रिएक परमेश्वर जो आपके अन्दर बसा है!


*ध्यान दें*


✍️तो आपको सोचना होगा!


👉जिसने हनन्याह सफीरा को नहीं छोड़ा!


👉आकान को नहीं छोड़ा!


👉तो आपको कैसे छोड़ेगा!.


👉 *अगर तुम हल्के में लोगे!*


✍️उन प्रचारकों का क्या जो कहते हैं  प्रभु प्यार करता है!

प्यार करता है!


👉मैं इस के खिलाफ नहीं हूं


👉बिल्कुल सच्च बात है परमेश्वर प्यार करता है!


*उदाहरण*


✍️आप मां बाप है आप आपने बच्चों से प्यार करते हैं!


👉तो फिर डंडे से क्यों मरते हैं 


👉जब गलती करते है!


👉बच्चे पर हाथ क्यों उठाते हैं! 


👉जब वो मस्ती करता हैं! 


👉गलत काम करता है!


👉यह परमेश्वर का nature है


*सूने*:-


✍️ *हमे समझना होगा हम कौन‌ लोग है!*


👉यहां बात एक व्यक्ति की नहीं हो रही!


👉पूरे राष्ट्र की हो रही है!


👉परमेश्वर की बातों को हल्के में ले!

👉और ना ही पाप को हल्के में ले!

👉आज कल ऐसी बातें नहीं हो रही है दोस्तों!


⭐ *एक और बात!*


✍️ *कुछ कह सकते है pastor जी जिसने गलती की उसको मरना था पत्नी को बच्चों को बाकि लोगों को क्यों मरा?*


👉 *सूनना चाहते हैं इस का जवाब*:-


👉परमेश्वर क्या कहना चाहता है!


👉बच्चे जो मरे हैं ना वो मरने से नरक नही जाएंगे!


👉अगर ये ही बच्चे बड़े होकर बाप के पद चिन्ह पर चले और बाप की तरह चोरी करना शिक्ष जाए!


👉जो के खून में आता है!

बड़े होकर नरक जाने से अच्छा है!


👉ये छोटेपन में स्वर्ग जाएं ये बेहतर है ना!


*सूने*:-


✍️ *बाकि लोग logic लगा सकते हैं परमेश्वर निर्दई है!*


👉जवाब है:- नहीं!


✍️परमेश्वर कठोर है!

👉नही!


✍️ परमेश्वर से ज्यादा भविष्य को कौन जान सकता है! 


👉दस साल के बाद ये परिवार क्या निकलेगा कौन जान सकता!

👉सिर्फ परमेश्वर!


👉नूह के समय पूरी दुनिया को क्यों खत्म कर दिया उस में भी तो छोटे-छोटे बच्चे थे औरते थी ना!


👉परमेश्वर से बेहतर कौन जान सकता है!


👉अगर पाप का एक भी बीज रह गया तो क्या कर सकता है!


*ध्यान से सूने*:-


*उदाहरण*:-


✍️चावल की फसल लेने के बाद आग लगाना पड़ता है!


👉 *पता है कियो?*


👉ताकि नया बीज ही आए जो बीजा है वो ही आए वापस से पूराना बीज ना आए!


👉नये बीज को लाना है तो पूराने बीज को जड़ से खत्म करना पड़ता है!


*सूने*:-


✍️ *वैसे ही परमेश्वर कहता है मैं जड समेत चीजों को खत्म करना चाहता हूं!*


👉तो परमेश्वर का गुस्सा तब शांत हुआ जब वो व्यक्ति पृथ्वी पर से खत्म हो गया!


👉हनन्याह सफीरा के प्रति परमेश्वर का गुस्सा तब शांत हुआ जब वो पृथ्वी पर से खत्म हो गया!


👉और उन्होंने उसके ऊपर पत्थरों का बड़ा ढेर लगा दिया जो आज तक बना है; *तब यहोवा का भड़का हुआ कोप शान्त हो गया।* इस कारण उस स्थान का नाम आज तक आकोर तराई पड़ा है।

(यहोशू 7:26)


👉जब तक मृत्यु नहीं हो परमेश्वर का गुस्सा शांत नहीं होता!


*सूने*:-


✍️ *और ये ही कारण है हमारे गुनाहों की सजा यीशु को दी!*


👉 *परमेश्वर का गुस्सा तब तक शांत नहीं हुआ, जब तक यीशु सलीब पर नहीं मरा!*


👉 *मंदिर का पर्दा तब तक नहीं फटा जब तक यीशु सलीब पर नहीं मरा!*


*God bless you*